
छात्रा से मोबाइल छीनकर भागे स्नैचर को पंचकूला पुलिस ने 3 घंटे के अंदर दबोचा, छीना गया आईफोन व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद कर भेजा जेल
पंचकूला/ रायपुर रानी/ 29 सितंबर:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग में चोरी व स्नैचिंग की वारदातों पर विशेष फोकस करते हुए आरोपियों के खिलाफ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत थाना रायपुररानी टीम ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का महज 3 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया आईफोन मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल नंबर भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार 28 सितंबर 2026 को रायपुररानी निवासी एक छात्रा ने थाना रायपुररानी में शिकायत दी कि शाम करीब 5 बजे कॉलेज कैब से उतरने के बाद दुकान के बाहर घर पर फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।
डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार शिकायत मिलते ही हमारी टीम द्वारा तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की गई। हमारी टीम ने थाना प्रभारी प्रीतम सिंह की अगुवाई में कार्रवाई महज तीन घंटे के भीतर आरोपी विवेक कुमार उर्फ गोलू, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामपाल कॉलोनी, रायपुररानी को गढ़ी-कोटाहा बस स्टैंड के नजदीक से काबू कर लिया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी से छीना गया आईफोन तथा वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपी से पूछताछ तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia