Public App Logo
Profile Picture

City News India

@citynewsindia759
134Followers
0Following
यमुनानगर में श्मशान घाट के पास मिली खून से सनी लाश, सिर पर चोट के निशान; जेब से 50 हजार रुपये नकद बरामद

​हरियाणा के यमुनानगर में बुधवार सुबह खेतों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना छछरौली थाना क्षेत्र के जेधर गांव में श्मशान घाट के पास की है। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे और उसका चेहरा खून से लथपथ था। 

​सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा शव

जेधर गांव के निवासी मोहित ने बताया कि बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग श्मशान घाट की तरफ खेतों में घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले एक खेत में सफेद कपड़ों में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो उसके सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी और चेहरा खून से सना हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत अन्य लोगों को सूचित किया और डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। 

​पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच

सूचना मिलते ही डायल 112 और छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच और शव की स्थिति को देखकर पुलिस का अनुमान है कि व्यक्ति की हत्या यहीं की गई होगी। इसके साथ ही, गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। 

​50 हजार रुपये नकद मिले, शिनाख्त के प्रयास जारी

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस जांच के दौरान व्यक्ति के कपड़ों से करीब 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। उसकी जेब फटी हुई थी और पजामा भी खुला हुआ था। इसके अलावा, शव के आसपास किसी वाहन के टायर के निशान भी दिखाई दिए हैं, जबकि पैरों के स्पष्ट निशान नजर नहीं आए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  
<nis:link nis:type=tag nis:id=apradh nis:value=apradh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=yamunanagar nis:value=yamunanagar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=लाडवा nis:value=लाडवा nis:enabled=true nis:link/> से <nis:link nis:type=tag nis:id=देहरादून nis:value=देहरादून nis:enabled=true nis:link/> जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर 😍
हरियाणा राज्य परिवहन <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/> डिपो द्वारा <nis:link nis:type=tag nis:id=लाडवा nis:value=लाडवा nis:enabled=true nis:link/> से <nis:link nis:type=tag nis:id=देहरादून nis:value=देहरादून nis:enabled=true nis:link/> के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। बस की समय सारणी पोस्ट में दी गई है।
लाडवा ➡️ <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/> ➡️ <nis:link nis:type=tag nis:id=देहरादून nis:value=देहरादून nis:enabled=true nis:link/>
वाया: रादौर, जगाधरी, छछरौली, (खिजराबाद), ताजेवाला, पोंटा साहिब, हरबटपुर
लाडवा से सुबह 5:00
यमुनानगर से सुबह 7:40
वापसी समय
देहरादून से यमुनानगर सुबह 11:20
यमुनानगर से लाडवा शाम 4:20 (रात्रि ठहराव लाडवा)
सामाजिक समरसता मंच, जिला यमुनानगर द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम “सांझी संस्कृति, सांझे महापुरुष” में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विकास दहिया जी, प्रदेश मंत्री भाजपा हरियाणा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत अध्यक्ष डॉ. रमेश धारीवाल जी ओर श्री नेपाल सिंह जी, इतिहास संकल्प समिति हरियाणा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह कार्यक्रम हमारी सांझी संस्कृति, सामाजिक समरसता और महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास रहा।
“हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है, और महापुरुष हमारे मार्गदर्शक हैं।” 🙏
<nis:link nis:type=tag nis:id=विधानसभारादौर nis:value=विधानसभारादौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सामाजिकसमरसतामंच nis:value=सामाजिकसमरसतामंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलायमुनानगर nis:value=जिलायमुनानगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सांझीसंस्कृतिसांझेमहापुरुष nis:value=सांझीसंस्कृतिसांझेमहापुरुष nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp4haryana nis:value=BJP4Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp4india nis:value=BJP4India nis:enabled=true nis:link/>
सरोजिनी कालोनी स्थित हनुमान मंदिर से चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपी विशाल नगर वासी संगम उर्फ संगी पुत्र रमेश कुमार व दो अन्य चोरो को स्पैशल सेल की टीम ने किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान डेहा बस्ती बिलासपुर वासी रणबीर व अमन के रूप में हुई।
यमुनानगर।।....जिला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 150 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान दुर्गा गार्डन निवासी अंकुश पुत्र जसबीर सिंह के नाम से हुई।
यमुनानगर।। अपराध शाखा-1 की टीम ने खेतों से मोटर चोरी गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव शीतलपुर निवासी जसपाल पुत्र ईश्वर सिंह, गांव सोन चीडॉ निवासी राजू पुत्र धर्मपाल, गांव गलौरा निवासी इंदर सेन पुत्र भंवर सिंह व न्यू शारदा नगर उत्तर प्रदेश निवासी धर्मपाल उर्फ मिट्टू पुत्र महावीर के नाम से हुई।
यमुनानगर।। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 31 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान पुराना हमीदा निवासी असलम के नाम से हुई।
यमुनानगर मे दो इंद्रधनुष एक साथ दिखे...प्रकृति का विहंगम नजारा
I got over 1,000 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
<nis:link nis:type=tag nis:id=लाडवा nis:value=लाडवा nis:enabled=true nis:link/> से <nis:link nis:type=tag nis:id=देहरादून nis:value=देहरादून nis:enabled=true nis:link/> जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर 😍 

हरियाणा राज्य परिवहन <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/> डिपो द्वारा <nis:link nis:type=tag nis:id=लाडवा nis:value=लाडवा nis:enabled=true nis:link/> से <nis:link nis:type=tag nis:id=देहरादून nis:value=देहरादून nis:enabled=true nis:link/> के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी बस की समय सारणी पोस्ट में दी गई है 
 
लाडवा ➡ <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/> ➡ <nis:link nis:type=tag nis:id=देहरादून nis:value=देहरादून nis:enabled=true nis:link/>
वाया: रादौर, जगाधरी, छछरौली, (खिजराबाद), ताजेवाला,पौंटा साहिब, हर्बटपुर

लाडवा से सुबह 5:00 
यमुनानगर से सुबह 7:40 

वापसी समय 
देहरादून से यमुनानगर सुबह 11:20
यमुनानगर से लाडवा शाम 4:20 (रात्री ठहराव लाडवा )
🚨 साइबर ठगी से सावधान! क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने, रिवॉर्ड पॉइंट या कैशबैक के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें। OTP, CVV, PIN, कार्ड नंबर व पासवर्ड किसी से साझा न करें। संदिग्ध कॉल की बैंक के आधिकारिक माध्यम से पुष्टि करें। APK/रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersafety nis:value=CyberSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1930 nis:value=1930 nis:enabled=true nis:link/>
स्पैशल सेल कम एंटी नाकोटिक सेल -2 यमुनानगर की टीम ने बंद पड़े मकान से सामान चोरी करने के आरोप में एक चोर को किया गिरफ्तार।आरोपी से चोरी का सामान किया बरामद।जिसकी पहचान डेहा बस्ती वासी दीपक उर्फ गुरु जोड़ा पुत्र काला उर्फ शंभू नाथ के रूप में हुई।
अपराध शाखा -1 की टीम ने गांव धोडग के पास गले से चेन स्नेचिंग के आरोप में तीन युवकों को किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान रादौर के माता मोहल्ला वासी हरिओम, श्री राम कॉलोनी वासी बलदेव व धोबी मोहल्ला निवासी संदीप उर्फ चूचा के नाम से हुई।
आदर्श पाल गुर्जर के आरोप लगाने के बाद, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा प्रूफ लेकर आए। सामने बोले आदर्श पाल, कोर्ट से बरी नहीं, आपसी समझौता हुआ है। यह देखो कागज।.......
यमुनानगर के हनुमान दयालु जी मंदिर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर; पुलिस जांच में जुटी

यमुनानगर  : चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह मंदिरों से चोरी करने लगे हैं। यमुनानगर शहर के बीचो-बीच और हाईवे के किनारे, गांधीनगर पुलिस थाना के बिल्कुल नजदीक स्थित श्री दयाल जी हनुमान मंदिर सरोजनी कॉलोनी में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर 4:00 बजे के लगभग मंदिर में घुसा, मंदिर में घुसकर उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढक लिया। उसके बाद मंदिर में रखें बॉक्से को तोड़ा उसमें से लगभग ₹3 लख रुपए की नगदी निकाल और फरार हो गया

     तुरंत इसकी सूचना मंदिर प्रांगण में मौजूद पुजारी को लगी, तो चोर का पीछा किया। चोर तुरंत मंदिर के आसपास की गलियों से होता हुआ फरार हो गया ।मंदिर एवं विभिन्न गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि चोर किस तरह से गलियों में से निकाल कर भाग रहा है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह राशि लोगों के सहयोग से इकट्ठा की गई थी जो एक गरीब लड़की की शादी में खर्च की जानी थी ।उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।वहीं पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मंदिर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला  जा रहा है, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

यमुनानगर के हाईवे पर स्थित इस हनुमान जी दयालूँ मंदिर के आसपास बड़ी  संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। मंदिर खुलने से कुछ मिनट पहले ही चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।  पुलिस इन सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
सेवा सेतु अभियान के तहत फतेहगढ़ तुम्बी में रात्रि विश्राम के दौरान आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।इस दौरान कई जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
क्रूरता का अंत: श्रद्धा के हत्यारों को उम्रकैद, लेकिन क्या यह न्याय पूरा है?

सुल्तानपुर की 17 साल की मासूम छात्रा श्रद्धा सिंह को घर में अकेला पाकर हाथ-पैर बांधना, फिर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला देना—यह सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि इंसानियत का कत्ल था! जब कोर्ट ने दोनों दरिंदों, सुभाष और जयकरन को उम्रकैद की सजा सुनाई, तो कानून का सीना तो चौड़ा हुआ, लेकिन पीड़ित पिता का यह दर्द हर दिल को चीर गया कि 'सजा कम है, इन्हें फांसी होनी चाहिए थी।'

कोर्ट परिसर में जब दोषी सुभाष की मां ने उसे रोते हुए ₹500 का नोट थमाया और उसकी पत्नी पति से लिपटकर फूट-फूटकर चीखने लगी कि 'मैं तुम्हें नहीं जाने दूंगी,' तो एक पल के लिए वहां सन्नाटा पसर गया। लेकिन इस ड्रामे और आंसुओं के बीच समाज को यह नहीं भूलना चाहिए कि इन हत्यारों ने एक हंसती-खेलती बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला था। आज कानून के आगे इन पापियों के सिर भले ही झुक गए हों, पर बेटियों की सुरक्षा के लिए रूह आज भी कांप उठती है।

⚠️ डिस्क्लेमर: यह पोस्ट सुल्तानपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट के आधिकारिक फैसले और प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या परिवार की निजी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि जघन्य अपराध के खिलाफ न्याय व्यवस्था और सामाजिक संवेदनाओं को प्रकट करना है।
अपराध शाखा -1 यमुनानगर की टीम ने सेक्टर-18 हाउसिंग बोर्ड में युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान खेड़ा फार्म निवासी राजकुमार उर्फ लुक्का पुत्र राजपाल के रूप में हुई।
अब करनाल में चालान काटने के लिए ड्रोन का भी होगा इस्तेमाल -
SHO रामलाल ने कहा है के करनाल जिले में लगातार चालान इसी तरह काटते रहेंगे और अब और ज्यादा चालान काटने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जाएगा करनाल में SHO रामलाल जिस तरह से चालान काटने को लेकर एक्टिव है और अब ड्रोन का भी प्रयोग कर रहे हैं एक रिक्वेस्ट और जनता की तरफ से है इन ड्रोन का प्रयोग कुछ टूटी सड़कों को देखने के लिए भी कर लिया जाए तो जनता के लिए भी बेहतर होगा क्योंकि जनता इन सड़कों पर चलने का टैक्स देती है और फिर भी इन टूटी सड़कों पर अपनी बाइक अपनी गाड़ी तुड़वाने को मजबूर है क्योंकि सड़क पर इतने गड्ढे हैं जितनी सड़क नहीं है आप चालान काटते रहिए चाहे जमीन पर काटिये या आसमान में ड्रोन उड़ा कर काटिए पर जैसे सरकार को किसान की पराली से धुंआ दिखता  है पानी मे डूबी हुई फसल नहीं दिखती इसी तरह आपके ड्रोन को भी क्या सिर्फ चालान दिखेंगे या टूटी सड़के भी उस ड्रोन से आप देख पाएंगे बड़ा सवाल यह है
शिक्षा का दीप जलाएगी "एक प्रयास आपके साथ" - 126 में से 15 सितारों का चयन, अब उड़ान को मिलेंगे पंख*

*जगाधरी (यमुनानगर), 20 सितंबर*

जब हौसले बुलंद हों तो गरीबी भी रास्ता नहीं रोक सकती! इसी सोच को साकार कर रही है जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था *"एक प्रयास आपके साथ"*।

संस्था द्वारा 13 सितंबर को एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी में 12वीं के प्रतिभाशाली मगर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निशुल्क उच्च शिक्षा की चयन परीक्षा आयोजित की गई। 126 होनहारों ने भाग लिया, उसी दिन निष्पक्ष मूल्यांकन हुआ और 15 चमकते सितारे मैरिट में चुने गए।

*गरीबी को मात देकर मैरिट में आए ये 15 नाम:*
प्रताप नगर की *रजनी व सिया*, पुरानी सब्जी मंडी स्कूल की *मधु, काजल व निधि*, एस.डी. स्कूल के *गणेश*, अटावा की *संध्या*, जगाधरी गर्ल्स की *इशिका*, मॉडल कॉलोनी की *अंजलि*, वर्कशॉप स्कूल की *ऋद्धि*, सरावां की *सिमरन*, बूड़िया के *हर्ष*, देवधर की *दृष्टि*, टोपरा कलां की *खुशबू* और मॉडल टाउन की *रुहानी*।

इन 15 सपनों का साक्षात्कार आज 20 सितंबर, रविवार सुबह 10:30 बजे 5 अनुभवी प्रिंसिपल्स के पैनल द्वारा एस.डी. स्कूल में बेहद आत्मीय स्वस्थ परिवेश और प्रेरणादायक माहौल में लिया गया।

संस्था के संरक्षक *श्री शीश पाल चौहान* एवं अध्यक्ष *श्री आर.एस. शर्मा* ने बताया - "हम सिर्फ फीस नहीं भरते, हम भविष्य गढ़ते हैं। हमारा विजन है - हर बच्चे को निशुल्क उच्च शिक्षा, हर सपने को पंख, और हर परिवार को गर्व। यहाँ चयन अंकों का नहीं, जज्बे का होता है।"

महासचिव *कुंदन कालड़ा* और वाइस चेयरमैन *सुशील गुलाटी* ने कहा कि साक्षात्कार में किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों का बौद्धिक स्तर, सोच की उड़ान, लक्ष्य के प्रति जुनून और संस्कार परखे गए। बच्चों की आँखों में आई ए एस , सी ए इंजीनियर , अध्यापक और बैंक अफसर बनने का जो उत्साह था, वह देखते ही बनता था।

*संस्था का दिल छू लेने वाला कदम:*
हर बच्चे को प्रोत्साहन के तौर पर किताबें और स्टेशनरी के लिए प्रिंसिपल सतीश गर्ग एस डी सीनियर सैकेंडरी स्कूल जगाधरी के करकमलों द्वारा *2000 रुपये का चैक* और आने-जाने का किराया सम्मान के साथ दिया गया। स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में बच्चों को बधाई और कठोर परिश्रम करने का प्रभावशाली संदेश दिया ।अंतिम चयन 12वीं में न्यूनतम 75% अंक और घर की आर्थिक स्थिति की जाँच के बाद अगले वर्ष होगा।

इस नेक पहल में इंटरव्यू कमेटी के सदस्य शीश पाल चौहान, आर.एस. शर्मा, कुंदन कालड़ा, सुशील गुलाटी, अनूप कोठियाल एवं कैशियर अच्छर सिंह उपस्थित रहे।
कमेटी ने पारिवारिक परिवेश की तरह बच्चों से संवाद कर उनके भीतरी कौशल और लक्ष्यबोध को परखने का बखूबी प्रयास किया । बच्चों के लिए यह इंटरव्यू का पहला अवसर था ।उन्हें इस मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला ।
*"शिक्षा ही सशक्तिकरण है - हम किसी प्रतिभा को पैसे के कारण बुझने नहीं देंगे।.....
गुरु का अलौकिक प्रेम ही आत्मा को परम सत्य से जोड़ने का माध्यम : साध्वी वंशिका भारती

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग के दौरान परम पूजनीय दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री वंशिका भारती जी ने मानव जीवन में प्रेम के वास्तविक महत्व को समझाया। साध्वी जी ने कहा कि प्रेम मानव जीवन की सबसे सुंदर और दिव्य अनुभूति है। प्रेम केवल भावनाओं का आकर्षण नहीं अपितु प्रेम वह अवस्था है जहाँ हृदय में स्वार्थ समाप्त होकर समर्पण, करुणा और आत्मीयता का उदय होता है। मनुष्य संसार में अनेक संबंधों को प्रेम का नाम देता है, किन्तु वास्तविक प्रेम की पहचान तब होती है जब उसमें अपेक्षा के स्थान पर समर्पण और अधिकार के स्थान पर त्याग की भावना जन्म ले। उन्होंने कहा कि सांसारिक प्रेम प्रायःपरिस्थितियों, अपेक्षाओं और संबंधों पर आधारित होता है, इसलिए समय और परिस्थितियों के साथ उसमें परिवर्तन आ सकता है। जब हमारी अपेक्षाएँ पूरी होती हैं तो हमें प्रेम का अनुभव होता है और जब अपेक्षाएँ टूटती हैं तो वही संबंध पीड़ा का कारण बन जाते हैं। इसके विपरीत गुरु का प्रेम शिष्य के कल्याण और आत्मिक उत्थान पर आधारित होता है। साध्वी जी ने गुरु-शिष्य संबंध की महत्ता बताते हुए कहा कि गुरु का प्रेम शिष्य को उसके वास्तविक स्वरूप का बोध कराने की दिशा में ले जाता है। गुरु शिष्य के भीतर छिपी दिव्य चेतना को जागृत करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। गुरु का प्रेम वह शक्ति है जो शिष्य को अज्ञान से ज्ञान की ओर, असत्य से सत्य की ओर और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सूर्य स्वयं प्रकाशमान होकर संपूर्ण संसार को प्रकाश देता है, उसी प्रकार ब्रह्मनिष्ठ गुरु के परम तेजोमय दिव्य स्वरूप से शिष्य का अंतर्मन प्रकाशित होता है। गुरु का सच्चा प्रेम शिष्य को संसार से पलायन नहीं सिखाता, अपितु संसार में रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को पहचानने की प्रेरणा देता है। साध्वी जी ने यह भी स्पष्ट किया कि गुरु के प्रति प्रेम केवल भावनाओं व शब्दों तक सीमित नहीं होना चाहिए। गुरु के प्रति सच्चा प्रेम उनके महान आदर्शों को अपने जीवन में उतारने, उनकी आज्ञा का पालन करने, साधना के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने और मानवता की सेवा करने में प्रकट होता है। सत्संग में उन्होंने भक्तजनों को प्रेरित करते हुए कहा कि जब हृदय में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और प्रेम जागृत होता है, तो आंतरिक परिवर्तन घटित होता है और मनुष्य बाहरी परिस्थितियों से ऊपर उठकर अपने भीतर की शांति एवं आनंद का अनुभव करता है। सत्संग के दौरान आश्रम का वातावरण भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। साध्वी बहनों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजनों ने वातावरण को भक्तिरस से भर दिया। भजनों को सुनकर उपस्थित सभी भक्तजन भाव-विभोर हो उठे और पूरा वातावरण गुरु-भक्ति के भाव से गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति एवं मानव कल्याण की प्रार्थना हेतु सामूहिक ध्यान साधना के साथ सत्संग का भावपूर्ण समापन हुआ।
Video 21
यमुनानगर के मसिंबल गांव में सरपंच के घर देर रात हुई घटना, सीसीटीवी मे हुई कैद..जांच में जुटी पुलिस...
बीती रात दो जगह फायरिंग से यमुनानगर में मचा हड़कंप
-- एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
-- पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी
यमुनानगर, 19 सितंबर। जिला यमुनानगर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। एक बार फिर बीती अंधाधुंध फायरिंग से यमुनानगर में हड़कंप मच गया। दो अलग-अलग जगह हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई व दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। सूचना मिलते ही जिले पुलिस के आला अधिकारी सहित अपराध शाखा व फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यमुनानगर में चूना भट्टी स्थित गुरविंदर क्रेन सर्विस पर बीती रात तीन व्यक्ति खाना खा रहे थे। तभी वहां पहुंची एक कार से उतरकर नकाबपोश बदमाशों ने 15 से अधिक राउंड फायरिंग कर दी। इसमें ऋषिपाल नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए यमुनानगर सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं कुछ ही देर बाद जगाधरी के गांव मिसम्बल में दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सरपंच सर्वजीत कौर के निवास पर 8 से अधिक राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, अपराध शाखा व फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एम डब्लूयु बी द्वारा दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश को 10 लाख और यमुनानगर के पत्रकार गुलाब सिंह को 40 हजार की सहायता।
      पत्रकारों व उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में  आर्थिक सहारा बन एम डब्लूयु बी सरहानीय कार्य कर रही है : अनिल विज*

*विज ने बढ़ाया पत्रकार परिवारों की मदद का हाथ पत्रकारों की सुरक्षा में विज का सहयोग, एमडब्ल्यूबी की पहल को सराहा*

*बीमा-स्वास्थ्य सुरक्षा से लेकर पत्रकारिता सम्मान तक एमडब्ल्यूबी के कामों की विज ने की सराहना*

*विज बोले- जरूरत के समय पत्रकारों और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना महत्वपूर्ण*

*अम्बाला कैंट*
          पत्रकारों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के बीच हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की गतिविधियों की सराहना की। विज के कर-कमलों से चंडीगढ़ के दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश जैन को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसी अवसर पर यमुनानगर के पत्रकार गुलाब सिंह को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा गया।इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर,संगठन सचिव मेवा सिंह राणा,आई टी सैल के उपाध्यक्ष पीयूष जैन, सलाह कर बोर्ड के उपाध्यक्ष :सुमन भटनागर, बलराम सैनी,जिला अम्बाला के प्रधान राजीव ऋषि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
इस मौके पर अनिल विज ने पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए एमडब्ल्यूबी की ओर से किए जा रहे कार्यों को उपयोगी बताया। उन्होंने संस्था की उस कार्यप्रणाली की सराहना की, जिसके तहत पत्रकारों को बीमा और स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर प्रभावित पत्रकार परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।उन्होंने कहा की 
पत्रकारों व उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में  आर्थिक सहारा बन एम डब्लूयु बी सरहानीय कार्य कर रही है।
विज ने कहा कि पत्रकारिता में काम करने वाले लोगों को कई बार चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील परिस्थितियों में अपने दायित्व का निर्वहन करना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और आकस्मिक परिस्थितियों में उनके परिवारों को आर्थिक सहारा मिलना महत्वपूर्ण है। एमडब्ल्यूबी द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास पत्रकार समुदाय के लिए उपयोगी हैं।
*जरूरत के समय पत्रकार परिवार के साथ खड़ी एमडब्ल्यूबी*
अनिल विज ने संस्था की आर्थिक सहायता व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि किसी पत्रकार या उसके परिवार पर अचानक संकट आने पर सहायता उपलब्ध करवाना कल्याणकारी गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। चंडीगढ़ के दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे को 10 लाख रुपये तथा यमुनानगर के पत्रकार गुलाब सिंह को 40 हजार रुपये की मदद को भी इसी प्रयास की कड़ी के रूप में देखा गया।
उन्होंने एमडब्ल्यूबी की बीमा व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि पत्रकारों को आर्थिक सुरक्षा से जोड़ने के प्रयास लंबे समय में उनके परिवारों के लिए सहारा बन सकते हैं। संस्था द्वारा पत्रकारों से सदस्यता शुल्क लिए बिना विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने की जानकारी भी इस अवसर पर दी गई।
*10 लाख दुर्घटना बीमा और 10 लाख टर्म इंश्योरेंस*
एमडब्ल्यूबी अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन पत्रकारों से सदस्यता के नाम पर कोई पैसा नहीं लेती। पिछले पांच वर्षों से पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसी और 10-10 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
इन पॉलिसियों का प्रत्येक वर्ष संस्था की ओर से निशुल्क नवीनीकरण किया जाता है। दुर्घटना की स्थिति में एक्सीडेंटल पॉलिसी और असामयिक मृत्यु की स्थिति में टर्म इंश्योरेंस परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने का काम करती है।
धरणी ने बताया कि पत्रकारों के लिए कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्ष 2025-26 में संस्थापक सदस्यों को परिवार सहित कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान किया गया है। भविष्य में इसका दायरा और विस्तारित करने की योजना है।
*48 लाख रुपये से अधिक की सहायता*
धरणी के अनुसार, संस्था की ओर से अब तक पत्रकारों और उनके परिवारों की सहायता पर करीब 48 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बीमारी से जूझ रहे पत्रकारों को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ पत्रकार की अचानक मृत्यु होने पर उसके परिवार की सहायता भी की गई है। कई मामलों में सरकारी स्तर पर सहायता दिलाने के लिए भी संस्था ने प्रयास किए हैं।
उन्होंने बताया कि भविष्य में संस्था के कार्यक्रमों में प्रतिवर्ष 50 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले सदस्यों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस सुविधा से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है।
*कैमरामैनों को भी 10 लाख का सुरक्षा कवच*
एमडब्ल्यूबी ने पत्रकारों के साथ फील्ड में काम करने वाले कैमरामैनों को भी सुरक्षा दायरे में शामिल किया है। चंडीगढ़ में कैमरामैन के रूप में कार्यरत पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाने की पहल की गई है। इसके लिए वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह को कैमरामैन समिति का संयोजक बनाया गया है।
धरणी ने कहा कि फील्ड रिपोर्टिंग में पत्रकारों के साथ कैमरामैन भी जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा को भी संस्था की योजनाओं में शामिल किया गया है।

*पत्रकारों को सम्मान, पुरस्कार के साथ आर्थिक राशि*

एमडब्ल्यूबी की गतिविधियों में पत्रकार कल्याण के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना भी शामिल है। संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष तीन प्रमुख पत्रकारिता सम्मान प्रदान किए जाते हैं।
इनमें पंजाब केसरी के संस्थापक अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड, पत्रकारिता रत्न अवार्ड और पत्रकारिता अलंकार अवार्ड शामिल हैं। इन पुरस्कारों के साथ आंशिक आर्थिक राशि भी प्रदान की जाती है।
संस्था का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मान देना और उनके कार्य को सार्वजनिक रूप से मान्यता प्रदान करना है।
    इसके इलावा संस्था से जुड़े रहे दिवंगत पत्रकारों ज्ञानेंद्र भरतरिया, रमेश शर्मा, ज्योति संग की स्मृति मे उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को संस्था उनके नाम से घोषित अवार्ड से  सम्मानित भी करती है।

*विज के सहयोग को बताया अहम*

चंद्रशेखर धरणी ने संस्था के गठन और विस्तार में अनिल विज तथा केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन और सहयोग ने संस्था को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई है।उन्होंने पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद्र गुप्ता, केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विपुल गोयल स्पीकर हरविंद्र कल्याण के सहयोग के भी सराहना की।
धरणी के अनुसार, पत्रकारों के लिए कैशलेस मेडिकल पॉलिसी को साकार करने में अनिल विज का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण से जुड़ी योजनाओं को विस्तार देने में ऐसे सहयोग से संस्था के प्रयासों को मजबूती मिलती है।
*हरियाणा की प्रतिभाओं का भी सम्मान*
एमडब्ल्यूबी पत्रकारों के अलावा हरियाणा का नाम विभिन्न क्षेत्रों में गौरवान्वित करने वाली शख्सियतों को भी हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित करती है। शिक्षा, खेल, समाजसेवा, कला, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना संस्था की गतिविधियों का हिस्सा है।
इस प्रकार एमडब्ल्यूबी की गतिविधियों में पत्रकारों की आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, जरूरत के समय सहायता और उत्कृष्ट पत्रकारिता का सम्मान—चारों पहलुओं को शामिल किया गया है। अनिल विज की मौजूदगी में जरूरतमंद पत्रकार परिवारों को मिली आर्थिक सहायता ने इन कल्याणकारी प्रयासों को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा के केंद्र में ला दया है।