अब करनाल में चालान काटने के लिए ड्रोन का भी होगा इस्तेमाल -
SHO रामलाल ने कहा है के करनाल जिले में लगातार चालान इसी तरह काटते रहेंगे और अब और ज्यादा चालान काटने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जाएगा करनाल में SHO रामलाल जिस तरह से चालान काटने को लेकर एक्टिव है और अब ड्रोन का भी प्रयोग कर रहे हैं एक रिक्वेस्ट और जनता की तरफ से है इन ड्रोन का प्रयोग कुछ टूटी सड़कों को देखने के लिए भी कर लिया जाए तो जनता के लिए भी बेहतर होगा क्योंकि जनता इन सड़कों पर चलने का टैक्स देती है और फिर भी इन टूटी सड़कों पर अपनी बाइक अपनी गाड़ी तुड़वाने को मजबूर है क्योंकि सड़क पर इतने गड्ढे हैं जितनी सड़क नहीं है आप चालान काटते रहिए चाहे जमीन पर काटिये या आसमान में ड्रोन उड़ा कर काटिए पर जैसे सरकार को किसान की पराली से धुंआ दिखता है पानी मे डूबी हुई फसल नहीं दिखती इसी तरह आपके ड्रोन को भी क्या सिर्फ चालान दिखेंगे या टूटी सड़के भी उस ड्रोन से आप देख पाएंगे बड़ा सवाल यह है
Ambala, Ambala | Sep 21, 2026