Public App Logo
Profile Picture

Journalist Mukesh Singh

@rajpal0225
300Followers
2Following
*आलमपुर में चली मजिस्ट्रेट चेकिंग, 50 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई*

*थाना आलमपुर सहित दबोह एवं रावतपुरा थाने का पुलिस बल रहा मौजूद।*

*दबोह* लहार अनुभाग के आलमपुर में बुधवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 50 से अधिक वाहनों पर चालान किए गए।
*मजिस्ट्रेट चेकिंग* के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेज एवं यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
*चेकिंग अभियान के दौरान* थाना आलमपुर के साथ थाना दबोह एवं थाना रावतपुरा का पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।
*लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी का स्थानांतरण आदेश निरस्त,लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी का स्थानांतरण हुआ था बडोनी....*
नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को बताया सच्चा हीरो, प्लेन हाइजैक होने से बचाया; दांव पर थी 174 लोगों की जान
ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूसुफ पठान की पार्टी की मांग; लेटर भी लिख दिया
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! आज से LPG कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹71.50 तक बढ़ोतरी
*ब्रेकिंग न्यूज़*
   *मध्य प्रदेश भावांतर योजना*

मध्यप्रदेश में *सोयाबीन की सरकारी खरीदी* के लिए पंजीयन शुरू होने जा रहा है।

 पंजीयन: *3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक*
गेहूं की MSP पर आया सरकार का बड़ा फैसला, अश्विनी वैष्णव ने किया नए रेट का ऐलान

रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने 2027-28 मार्केटिंग सीजन के लिए गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में ₹25 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।
*आलमपुर ब्रेकिंग*
बेलमा के हार में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों पर आलमपुर पुलिस की कार्यवाही, आधा दर्जन से अधिक जुआरी हार जीत का दाव लगाते पकड़े! आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर धमाकेदार कार्यवाही!
*थाना इंदरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार* 

 *आरोपी से करीब 70 लीटर शराब एवं एक्टिवा स्कूटी जप्त की* 

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मंजीत चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्रीमती दिव्या राजावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 *घटना का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 29.09.2026 को थाना इंदरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर आरोपी नारायण धाकड़ पुत्र लालताप्रसाद धाकड़, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम सालोन बी, हाल दालमील रोड इंदरगढ़ को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से दो बोरियों में 5 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब, एक काले रंग के बैग में 114 क्वार्टर तथा एक नीले रंग की पन्नी में 34 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद की गई।

पुलिस द्वारा कुल 398 क्वार्टर, करीब 70 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹27,000/- है, तथा घटना में प्रयुक्त नीले रंग की एक्टिवा क्रमांक MP 07 ZN 7624 विधिवत जप्त की गई। आरोपी को मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 316/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक गौरव शर्मा, थाना प्रभारी इंदरगढ़, प्रआर 571 लक्ष्मीनारायण, आरक्षक 268 प्रवीण परिहार, आरक्षक 34 अरविंद जाटव एवं सैनिक 139 रामनिवास यादव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
*लहार:हीरापुरा की वैभवी सिंह राजावत का राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चयन*

*मध्य प्रदेश की अंडर-14 टीम के प्लेइंग फाइव में मिली जगह, विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व..*

ग्वालियर:-
लहार, हीरापुरा की होनहार एवं प्रतिभावान बास्केटबॉल खिलाड़ी वैभवी सिंह राजावत ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वैभवी का चयन 51वीं सब-जूनियर अंडर-14 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए मध्य प्रदेश की टीम में हुआ है। विशेष बात यह है कि वैभवी का चयन टीम के प्लेइंग फाइव में हुआ है।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप 27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में वैभवी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

लहार, हीरापुरा गांव से ताल्लुक रखने वाली वैभवी वर्तमान में ग्वालियर में निवास करती हैं। वह डॉ. अखिलेश सिंह एवं डॉ. कुसुम सिंह की पुत्री हैं। कम उम्र में ही वैभवी ने बास्केटबॉल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, लगन और निरंतर मेहनत से अलग पहचान बनाई है।

वैभवी की खेल प्रतिभा को हाल ही में एक और महत्वपूर्ण सम्मान मिला, जब उन्हें “गालव उत्कृष्ट खेल रत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। लगातार मिल रही इन उपलब्धियों से उनके परिवार के साथ-साथ लहार, हीरापुरा एवं पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

वैभवी के मध्य प्रदेश की टीम में चयन पर परिजनों, ग्रामीणों, खेलप्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वैभवी राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार खेल प्रदर्शन से मध्य प्रदेश, ग्वालियर और अपने गांव लहार, हीरापुरा का नाम रोशन करेंगी।
*दुःखद समाचार प्राप्त हुआ श्री राधेश्याम शर्मा (हलुआपुरा) के इकलौते पुत्र सागर शर्मा का जयपुर ट्रेनिंग के दौरान अचानक स्वास्थ खराब हो जाने से दुखद निधन हो गया भगवान आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करे एवं इस दुःख की घड़ी मे परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे -ॐ शांति*
Video 11
*जनपद लहार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक दिनांक 30.09.2026 को लहार विधायक जी की अध्यक्षता में।*

लहार अनुविभाग के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि माननीय विधायक गुड्डू भैया जी महोदय, विधानसभा क्षेत्र लहार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है।बैठक का विवरण निम्नानुसार है:दिनांक: 30.09.2026 (बुधवार)समय: दोपहर 02:00 बजे

स्थान: जनपद पंचायत लहार का सभागारमहत्वपूर्ण निर्देश:

सभी अधिकारी शासन की योजनाओं तथा विभागीय कार्ययोजना के तहत स्वीकृत कार्य, लंबित कार्य एवं वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी के साथ फोल्डर दिनांक 29.09.2026 को सायंकाळ 05:00 बजे तक एसडीएम (SDM) कार्यालय में अनिवार्य रूप से भिजवाना सुनिश्चित करें।बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को स्वयं जानकारी सहित उपस्थित होना अनिवार्य है।
आज गोरमी नगर में प्रसिद्ध सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विक्रम सिंह राजावत (बुद्धे) के यहां आयोजित श्राद्ध पटा कार्यक्रम में शामिल हुआ
*यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं को दी गई माय भारत पंजीयन की जानकारी*

*भिण्ड 28 सितम्बर 2026/*

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत 2047 के राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया गया भिण्ड के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में विकसित भारत के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को युवा नेतृत्व राष्ट्र निर्माण विकसित भारत के संकल्प में भूमिका की जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल व पुलिस अधीक्षक भिण्ड और जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड श्री अजीम खान के मार्गदर्शन में जिला खेल प्रशिक्षक (कराते) संजय पंकज, खेलो इंडिया स्माल सेंटर रोइंग बलराम सोनी, युवा समन्वयक भिण्ड साधना तोमर के सहयोग से विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी युवाओं को दी।
कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी श्रीमती वंदना शाक्य एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल पर कैसे पंजीयन किया जाता है इस संबंध में खेलो इंडिया स्माल सेंटर रोइंग के प्रशिक्षक बलराम सोनी के द्वारा बताया गया एवं उसकी प्रक्रिया समझाई गई एवं पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीयन कर गतिविधियों में भाग लेने के लिए युवा समन्वयक भिण्ड साधना तोमर के द्वारा प्रेरित किया गया है। विभागीय निर्देशानुसार 15 से 29 वर्ग आयु वर्ग के युवाओं को भी वीबीवाईएलडी 2027 में अधिक से अधिक सहभागी बनने पर जोर दिया गया है।

कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि कराटे क्लास सुबह 6 बजे से 9 बजे तक एवं शाम को 4 बजे से 7 बजे तक जीवाजी क्लब भिण्ड में संचालित होती है और इसी प्रकार खेलो इंडिया स्माल सेंटर भी इसी समय में संचालित होता है, जिसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं आएं और प्रशिक्षण प्राप्त करें कार्यक्रम में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय भिण्ड के प्राचार्य सत्यराम दौरिया एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
*बाल विवाह रोकने हेतु चलाये जा रहें अभियान के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लहार ने दिलाई शपथ*

*बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गयी शपथ*

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर 2026 को आयोजित ग्राम सभा में बाल विवाह की रोकथाम हेतु सामूहिक प्रस्ताव पारित कराने एवं ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा "बाल विवाह मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए विभिन्न सारों पर जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहै है। इसी अभियान के तहत आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लहार आकाश धार्वे द्वारा आज अपनी जनपद पंचायत के कर्मचारी सचिव एवं महिला वाल बिकास की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विबाह की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई इसी अभियान के अंतर्गत धरती संस्था द्वारा जिला भिण्ड में बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल अधिकारों की सुरक्षा हेतु समुदाय एवं ग्राम स्तर पर कार्य किया जा रहा है इस कार्य में ग्राम पंचायत,ग्राम सभा, जनप्रतिनिधियों,समुदाय,महिला एवं युवा समूहों तथा संबंधित विभागों की सक्रीयता एवं संलिप्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है आगामी 02 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं को बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामुदायिक संकल्प एवं स्थानीय कार्ययोजना से जोड़ने देतु आपसे अनुरोध है इस मौक़े पर जिला समन्वय शशिकांत शर्मा भिंड,ब्लॉक समन्वयक सौरभ शर्मा लहार,रामकेश शर्मा पंचायत सचिव छान,अरविंद शर्मा सरपंच लपवाहा,राहुल कुशवाहा पंचायत सचिव बरथरा,देवेश सिंह,बनबारी बाबूजी,गोविन्द कुशवाह,रिंकू विश्वकर्मा,रामनरेश यादव सचिव,बादशाह सिंह परिहार एवं दो दर्जन से अधिक कर्मचारी मौजूद रहें।
*लहार में दाऊ जी मंदिर के सामने कथित अवैध निर्माण को लेकर विहिप और बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

​लहार:-
 विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 5 स्थित दाऊ जी मंदिर के सामने हो रहे एक निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से निर्माण की अनुमति और जमीन के सीमांकन से जुड़े वैध दस्तावेजों की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है।
​विहिप प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू बघेल और बजरंग दल के स्थानीय संयोजक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि यदि निर्माण अवैध पाया जाता है और समय रहते उचित प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ​ज्ञापन सौंपने के दौरान विहिप के जिला उपाध्यक्ष श्रीराम उपाध्याय,प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू बघेल, विशेष संपर्क प्रमुख नीतेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष हरबिलास दीक्षित, दीपक शर्मा (पतंजलि), विनोद दीक्षित, प्रखंड मंत्री सुमित बिरथरे सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*परिवहन विभाग ने शायनिंग ग्लोरियर्स स्कूल रौन की दो बसों पर की 10 हजार की चलानी कार्रवाई*

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन अधिकारी के निर्देशन में चेकपोस्ट प्रभारी श्री अशोक शर्मा, स्टाफ द्वारा आज शायनिंग ग्लोरियर्स स्कूल रौन की स्कूल बस का निरीक्षण किया गया, कुल 24 बसें संचालित होना पायी गईं। 

निरीक्षण के दौरान दो बसों पर पीयूसी एवं एचआरएसपी न होने की दशा में दस हज़ार की रुपये की चलानी कार्यवाही की गई एवं बस चालकों/संचालक को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करने एवं वाहन को सुरक्षित तरीके से चलाने के अनुदेश दिये गये।
आज निज गांव मानहड़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोहद दिलीप भदौरिया, भाजपा युवामोर्चा के मण्डल अध्यक्ष आशीष भदौरिया के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ
Video 19
Today print addition...
*कबड्डी प्रतियोगिता में भिंड और सतना के मध्य हुआ मुकाबला सतना ने मारी बाजी*

भिण्ड : जिले के ग्राम पंचायत मानहड़ मैं भदावर राजा रजुराव महाराज कबड्डी क्लब मानहड़ की ओर से आयोजित हुई राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट प्रतियोगिता में घटा रात्रि सतना और भिंड के मध्य फाइनल महा मुकाबला हुआ, दोनों ही टीमों के मध्य घमासान मचा हुआ दिखाई दिया इस दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा हम आपको बता दें की अंतिम समय तक दर्शकों के मध्य रोमांस बना रहा, एक दूसरे पर हावी होती देख खिलाड़ी हम आपको बता दें कि दौरान सतना में 35 पॉइंट अंकित कर अपना बाहुबल दिखाते हुए यह मैच सीरीज अपने नाम कर ली हम आपको बता दे कि आज जहां लोग व्यसन की ओर आकर्षित हो रहे हैं ऐसे में युवाओं का यह जोश देखकर दर्शकों के हृदय में एक अलग ही रोमांस पैदा हो गया इस दौरान यहां मौजूद रहे मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत में गांव के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदोरिया ने आयोजक कमेटी को 51000 की दान राशि भेंट की हम आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष होने चाहिए जिससे युवा नशे से दूर रहे और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन बाद ही मनमोहक और दिलचस्प रहा, इस दौरान उनके साथ अजय पाल सिंह भदोरिया निज सहायक उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद रहे गवर्नमेंट नगर के व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोबरन सिंह भदोरिया भी यहां मौजूद रहे सभी उपस्थित पत्तियां ने खिलाड़ियों का हौसला वर्णन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी एवं उन्हें भविष्य में और आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी   <nis:link nis:type=tag nis:id=fbreels nis:value=fbreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भिंड nis:value=भिंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhindnews nis:value=BhindNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bignewstodayhindi nis:value=bignewstodayhindi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhind nis:value=bhind nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bignews nis:value=bignews nis:enabled=true nis:link/>
Video 22
Video 23
Video 24