
*थाना इंदरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार*
*आरोपी से करीब 70 लीटर शराब एवं एक्टिवा स्कूटी जप्त की*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मंजीत चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्रीमती दिव्या राजावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 29.09.2026 को थाना इंदरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर आरोपी नारायण धाकड़ पुत्र लालताप्रसाद धाकड़, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम सालोन बी, हाल दालमील रोड इंदरगढ़ को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से दो बोरियों में 5 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब, एक काले रंग के बैग में 114 क्वार्टर तथा एक नीले रंग की पन्नी में 34 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा कुल 398 क्वार्टर, करीब 70 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹27,000/- है, तथा घटना में प्रयुक्त नीले रंग की एक्टिवा क्रमांक MP 07 ZN 7624 विधिवत जप्त की गई। आरोपी को मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 316/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक गौरव शर्मा, थाना प्रभारी इंदरगढ़, प्रआर 571 लक्ष्मीनारायण, आरक्षक 268 प्रवीण परिहार, आरक्षक 34 अरविंद जाटव एवं सैनिक 139 रामनिवास यादव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
Gormi, Bhind | Sep 29, 2026