*परिवहन विभाग ने शायनिंग ग्लोरियर्स स्कूल रौन की दो बसों पर की 10 हजार की चलानी कार्रवाई*
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन अधिकारी के निर्देशन में चेकपोस्ट प्रभारी श्री अशोक शर्मा, स्टाफ द्वारा आज शायनिंग ग्लोरियर्स स्कूल रौन की स्कूल बस का निरीक्षण किया गया, कुल 24 बसें संचालित होना पायी गईं।
निरीक्षण के दौरान दो बसों पर पीयूसी एवं एचआरएसपी न होने की दशा में दस हज़ार की रुपये की चलानी कार्यवाही की गई एवं बस चालकों/संचालक को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करने एवं वाहन को सुरक्षित तरीके से चलाने के अनुदेश दिये गये।
Gormi, Bhind | Sep 29, 2026