Public App Logo
Profile Picture

JBN NEWS

@vimaldevra6
1487Followers
54Following
दंतौर पुलिस का प्राइवेट एंबुलेंस से नशा तस्करी पर बड़ा पर्दाफाश

बीकानेर। बीकानेर जिले की पुलिस थाना दंतौर ने NDPS एक्ट में एक इर्टिगा एंबुलेंस को किया जब्त
दंतौर थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल एन्ड पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई
निजी एंबुलेंस से लगभग 31 किलों अवैध डोडा पोस्त किया जब्त
खाजूवाला के चक 2 SSM सियासर चौगान निवासी अंकुश बिश्नोई व चक 2 KLD उदानगर निवासी सुधीर नायक को किया गिरफ्तार
आरोपी सुधीर नायक खाजूवाला में चलाता था निजी एंबुलेंस 
खाजूवाला सीओं विजयपाल यादव के सुपरविजन में दंतौर CI सुरेंद्र बारूपाल ने दिया गया कार्रवाई को अंजाम
खाजूवाला में भी निजी एंबुलेंस की आड़ में चलता है नशे का काला कारोबार।
हर बेटी अपने सपनों को उड़ान दे और अपनी पहचान स्वयं बनाए, शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता से जीवन को सफल बनाए- डॉ. गुप्ता |

सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज में फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन

प्रतिभा, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के संदेश के साथ छात्राओं ने बिखेरे रंग

गंगाशहर। सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज, गंगाशहर में छात्राओं के लिए फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं विदा हो रही छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भावभीनी शुभकामनाएं दी गईं।

*कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोजिरियो कराटे एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष आशीष गर्ग उपस्थित रहे।* कॉलेज के संस्थापक-प्रबंधक इंजीनियर शांतिलाल बोथरा, प्राचार्य सीमा सुरोलिया एवं वाइस प्रिंसिपल मनीषा बोथरा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

*मुख्य अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर बेटी के भीतर प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता होती है, आवश्यकता केवल उसे पहचानकर आगे बढ़ने की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी मजबूत करें तथा अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया।*

विशिष्ट अतिथि आशीष गर्ग ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा की जानकारी आज के समय में प्रत्येक बालिका एवं महिला के लिए आवश्यक है। नियमित आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास, साहस और विपरीत परिस्थितियों में स्वयं का बचाव करने की क्षमता विकसित होती है।

कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे परिसर को उत्साह एवं उल्लास से भर दिया।

फ्रेशर्स के लिए आयोजित टैलेंट सर्च राउंड में छात्राओं ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न चरणों के आधार पर प्राची गहलोत को मिस फ्रेशर, सोनू रामावत को मिस पर्सनैलिटी एवं नियति कच्छावा को मिस ब्यूटी क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया।

वहीं फेयरवेल के अवसर पर जया सोलंकी को मिस फेयरवेल, हर्षिता शर्मा को मिस टैलेंटेड एवं मीनाक्षी बैद को मिस पर्सनैलिटी के खिताब से सम्मानित किया गया।

वार्षिक समारोह के अंतर्गत प्रतिभावान छात्राओं को विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान भी प्रदान किए गए। छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग एवं आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन जयश्री पंचारिया एवं कीर्ति ने प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से किया। समारोह के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं आपसी सौहार्द को विकसित करने का अवसर प्रदान किया।
दंतौर पुलिस का प्राइवेट एंबुलेंस से नशा तस्करी पर बड़ा पर्दाफाश

बीकानेर। बीकानेर जिले की पुलिस थाना दंतौर ने NDPS एक्ट में एक इर्टिगा एंबुलेंस को किया जब्त
दंतौर थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल एन्ड पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई
निजी एंबुलेंस से लगभग 31 किलों अवैध डोडा पोस्त किया जब्त
खाजूवाला के चक 2 SSM सियासर चौगान निवासी अंकुश बिश्नोई व चक 2 KLD उदानगर निवासी सुधीर नायक को किया गिरफ्तार
आरोपी सुधीर नायक खाजूवाला में चलाता था निजी एंबुलेंस 
खाजूवाला सीओं विजयपाल यादव के सुपरविजन में दंतौर CI सुरेंद्र बारूपाल ने दिया गया कार्रवाई को अंजाम
खाजूवाला में भी निजी एंबुलेंस की आड़ में चलता है नशे का काला कारोबार।
पंचायतीराज चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस की बड़ी आमसभा, रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि पर जुटेंगे कार्यकर्ता

किसान केसरी स्व. रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस की होगी विशाल आमसभा जिसमें डोटासरा व जूली होंगें शामिल

बीकानेर, 01.10.2026। 

जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय, सूरज टॉकीज रोड, रानी बाजार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को किसान केसरी स्व. रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पंचायतीराज चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस की बड़ी आमसभा आयोजित होगी जिसकी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीकानेर आगमन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में डोटासरा एवं जूली के बीकानेर दौरे को लेकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन पर चर्चा हुई। जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया।

पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय पर पूरा करने की बात कही। इस दौरान तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुझाव लिए गए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक के अंत में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि स्व. रामेश्वर डूडी ने किसान हितों एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम उनके विचारों और योगदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीकानेर आगमन को लेकर जिला कांग्रेस की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

सियाग ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव 2026 के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्व. रामेश्वर डूडी ने लंबे समय तक जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में कांग्रेस के बोर्ड के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सौंपे गए दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का आग्रह किया।

शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव को मध्यनजर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बीकानेर दौरा अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। इनके दौरे को लेकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि विधायक नोखा सुशीला रामेश्वर डूडी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, पार्षद नवरतन डागा, पार्षद मनोज बिश्नोई, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर, पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान चौधरी, उमा सुथार, जफर शाह, श्रीकृष्ण गोदारा, शान्ति बेनिवाल, रामनिवास गोदारा, हरीराम बाना, ओमप्रकाश जाखड़, डॉ. प्रीति मेघवाल, चेतराम थालोड़, चेयरमैन हरिराम सियाग, सांवरलाल भादू, शलीना खान, साजिद सुलेमानी, गिरधारीलाल कुम्हार, मदनलाल चौहान, रामनिवास तर्ड, हसनअली आदि ने भी सम्बोधित किया।

मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर परताराम चौधरी, एड. लेखराम धतरवाल, सीताराम डूडी, शान्तिलाल सेठिया, महावीर जाट, रामदयाल बेनिवाल, पूनमचन्द भाम्भू, कामेश्वरप्रताप सिंह, शिवशंकर भाम्भू, किशनलाल, राधेश्याम, सुनीता तर्ड, मो. इस्माईल, पार्षद राहुल जादुसंगत, पार्षद गोरधनराम डूडी, पार्षद जावेद खान, पार्षद अब्दुल सत्तार, आनन्द कुमार जोशी, मो. शरीफ शेरूशाह, सफी मोहम्मद, कमल गोयल, महावीर चौधरी, मदन सियाग, जेठाराम गोदारा, मूलाराम चौधरी, गुमानाराम जाखड़, कानाराम कूकणा, पन्नाराम, रामनिवास गोदारा, सलीम सम्मा, हाजी सलीम अहमद, याकूब अली कल्लर, लालचन्द, उमा सुथार, अर्चना नागल, नवीन जांगीड़, जयप्रकाश, अर्जूनराम, मोहनराम सारण, किसनाराम, सहीराम गोदारा, मनोहर चांवरिया, गोपाल चांवरिया, रवि जनागल, माणक शर्मा, मुबारक हुसैन, रामसिंह मेघवाल, मनोज कुमार व्यास, देवेन्द्रसिंह, मेघराज प्रजापत, राजेन्द्र मेघवाल, सीताराम नायक, राजूराम गोदारा, सुन्दरलाल, रामदयाल गोदारा, महेन्द्र कूकणा, राजपाल कुल्हरी, ओमप्रकाश गोदारा, जगदीश कस्वां, रामदयाल बेनिवाल, लक्ष्मण गोदारा, बीरबल मूण्ड, मनोज नायक, मालचन्द कस्वां, नारायण कस्वां, बृजलाल गोदारा, भैराराम गोदारा, दिनेश मीणा, बाबूलाल डेलू, धर्मचन्द चौधरी, शिवराज गोदारा, बाबूलाल गोदारा, दिनेश कुमार पिलानिया, अनवर, सिकन्दर शाह, तोलाराम लेघा, महेन्द्र लेघा, बजरंग, एड. मिलापचन्द धतरवाल, मनोजकुमार मूण्ड, पंकज रिन्टोड, रज्जाक खान, अखिल, इमरान खान, बिरजूराम, कन्हैयालाल जोशी, आरिफ खान सहित अनेक कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद रहें।
जवान मुरलीमनोहर सिंह का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन ,

- सैन्य सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई
- - 
-  जवानों ने दी अंतिम सलामी

बीकानेर ।श्रीडूंगरगढ़ उपखंड  दुलचासर गांव के देश की सेवा में समर्पित गांव के वीर सपूत जवान मुरलीमनोहर सिंह की अंतिम विदाई के दौरान गुरुवार को पूरा दुलचासर गांव शोक में डूब गया। तिरंगे में लिपटा वीर जवान का पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंचा, अपने लाल की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। गमगीन माहौल के बीच गांव की गलियों में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने वीर जवान को अंतिम नमन किया।
अंतिम यात्रा में भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहे के जयघोष गंजते रहे। परिजनों के साथ गामीणों की आंखें नम थीं
 अंतिम यात्रा में भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहे के जयघोष गूंजते रहे। परिजनों के साथ ग्रामीणों की आंखें नम थीं और हर चेहरा अपने वीर सपूत को खोने के गम में डूबा नजर आया। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने अपने घरों के बाहर खड़े होकर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।
अंतिम संस्कार स्थल पर सैन्य जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। सैन्य जवानों की सलामी और तिरंगे में लिपटे पार्थिव देह का दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा। सैन्य सम्मान के बीच विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया और वीर जवान मुरलीमनोहर सिंह का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गया।
*हर आंख नम, हर दिल में सम्मान*
मुरलीमनोहर सिंह की अंतिम विदाई में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। किसी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तो किसी ने हाथ जोड़कर वीर
 जवान को अंतिम नमन किया। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा।
देश की सेवा करने वाले अपने वीर सपूत को दुलचासर ने जिस सम्मान और भावनाओं के साथ अंतिम विदाई दी, वह दृश्य लंबे समय तक ग्रामीणों की स्मृतियों में बना रहेगा।
कोटगेट-अंडरब्रिज को बताया अव्यावहारिक, बाईपास रेल लाइन और बीकानेर को टर्मिनल स्टेशन बनाने की उठी मांग
बीकानेर। बीकानेर व्यापार एसोसिएशन की ओर से आयोजित समीक्षा बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में दाखिल शपथ-पत्र की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कोटगेट एवं सांखला फाटक पर ओवरब्रिज-अंडरब्रिज की व्यवहारिकता, बाईपास रेल लाइन तथा बीकानेर को टर्मिनल स्टेशन बनाने की मांग पर चर्चा की गई।
एसोसिएशन के अनुसार, रेलवे ने अपने शपथ-पत्र में कोटगेट की सड़क की कम चौड़ाई, ऐतिहासिक संरक्षित कोटगेट की गरिमा पर पड़ने वाले प्रभाव और निर्माण के दौरान व्यापारियों को होने वाले नुकसान का उल्लेख किया है। एसोसिएशन ने इन परिस्थितियों में ओवरब्रिज को अव्यावहारिक बताया।
बैठक में अंडरब्रिज को लेकर भी कई आपत्तियां उठाई गईं। एसोसिएशन का कहना है कि इससे पैदल यात्रियों की सुरक्षा, दोनों ओर चौराहों पर यातायात व्यवस्था, बारिश के दौरान जलभराव और फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। वहीं, सांखला फाटक पर दीवार बनाने से मुख्य बाजारों और आमजन के आवागमन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई।
2003 की बाईपास रेल लाइन योजना लागू करने की मांग
एसोसिएशन ने वर्ष 2003 में उदयरामसर से लालगढ़ को जोड़ने के लिए किए गए बाईपास रेल लाइन सर्वे का हवाला देते हुए इस योजना को लागू करने की मांग की। एसोसिएशन के अनुसार, वर्ष 2005 में राजनीतिक कारणों से इसका निर्माण कार्य रुक गया था। बैठक में पलाना-नाल बाईपास और बीकानेर-लालगढ़ दोहरीकरण की प्रस्तावित योजनाओं के स्थान पर पुरानी बाईपास योजना पर विचार करने की बात कही गई।
बीकानेर को टर्मिनल स्टेशन बनाने की मांग
बैठक में लालगढ़ को छह प्लेटफॉर्म वाला टर्मिनल स्टेशन बनाए जाने का उल्लेख करते हुए बीकानेर को भी टर्मिनल स्टेशन बनाने की मांग रखी गई। एसोसिएशन का मानना है कि बाईपास रेल लाइन और टर्मिनल स्टेशन के विकास से दोनों रेल फाटकों की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकता है। साथ ही गंगाशहर एवं न्यू बीकानेर में प्रस्तावित नए रेलवे स्टेशनों से शहर के विस्तार, नए बाजारों, कॉलोनियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई।
बैठक में बीकानेर व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरपत सेठिया, सचिव उमेश मेहंदीरत्ता, श्याम तंवर, कोटगेट व्यापारी संघ के मांगीलाल झाबक, केईएम रोड अध्यक्ष प्रेम खंडेलवाल, सट्टा बाजार से विनीत अग्रवाल, कानू मोदी, कोयला गली ट्रेडर्स यूनियन के अशरफ अली बाबू भाई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एसोसिएशन ने उच्च न्यायालय, रेल मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों से जनहित, व्यापारिक हितों एवं शहर के दीर्घकालीन विकास को ध्यान में रखते हुए बाईपास रेल लाइन और बीकानेर को टर्मिनल स्टेशन बनाने के संबंध में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
गंगाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 

358 ग्राम अफीम के साथ युवक धरा, 

NDPS में केस दर्ज

 बीकानेर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई की टीम ने घड़सीसर रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 358 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी मुकेश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनिल कल्ला ने स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन से मुलाकात की

बीकानेर।बीकानेर नगर निगम महापौर अनिल कला ने आज गुरुवार को स्वायत शासन सचिव रवि जैन से शिष्टाचार मुलाकात की । मुलाकात के दौरान उन्होंने बीकानेर नगर निगम की आर्थिक स्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जैन ने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार की तरफ से बीकानेर नगर निगम को सहयोग में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी । उन्होंने बताया कि बीकानेर नगर निगम में निर्वाचित बोर्ड बनने के बाद केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी की जाने वाली वित्तीय सहायताएं शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी जिससे कि निगम अपने विकास संबंधी कार्य पूर्ण कर सके ।
शहीद मुरली मनोहर सिंह राजपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि, रायसर में उमड़ा जनसैलाब

बीकानेर। वीर शहीद मुरली मनोहर सिंह राजपूत की अंतिम यात्रा के दौरान रायसर गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत के अंतिम दर्शन कर ग्रामीणों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीद की अंतिम यात्रा प्रातः 8:30 बजे शहीद कैप्टन चंदर चौधरी सर्किल से सेना के वाहन द्वारा रवाना हुई। दोपहर करीब 12 बजे अंतिम यात्रा रायसर गांव पहुंची, जहां स्थानीय नागरिकों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोग शहीद के अंतिम दर्शन के लिए एकत्रित हुए।

रायसर गांव के स्थानीय नागरिकों और राजू सफारी कैंप पॉइंट के राजू सिंह ने बताया कि चंद्रसिंह, मदन सिंह, गोपाल सिंह, जीतू सिंह, कालू सिंह और श्रवण सिंह सहित गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने एकत्रित होकर वीर शहीद का सम्म�
माता महालक्ष्मी जन्मोत्वस पर आयोजित होगें कई कार्यक्रम

    श्री श्रीमाली समाज की कुलदेवी आध्या शक्ति माँ श्री महालक्ष्मी माता का जन्मोत्सव  ‘प्राकट्य दिवस’ बड़ें ही धूमधाम से मनाया जाएगा। दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को बेनिसर बारी के बाहर स्थित श्री महालक्ष्मी मन्दिर पर समाज बन्धुओं द्वारा सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण, क्षेत्रपाल श्री कोडाना भैरव व विजय भैरव एवं विचित्र हनुमान जी के पूजन होंगे। इसके पश्चात गर्भ गृह में महालक्ष्मी माता के पंचामृत अभिषेक विधान एवं शास्त्रोक्त द्वारा सम्पन होंगे।
   रात्रि सांय 8 बजे से मातेश्वरी श्री कमला के संकल्पित महाभिषेक, कमला अस्टकम्, श्करादय स्तोत्र व सप्त शती पाठ आवहाँ होंगे। इसी क्रम में रात्री 9 बजे भक्ति रस भजन गंगा प्रवाह का कार्यक्रम रहेगा।
   सभी पूजा विधान आचार्य मंडप के पं श्री रवि शंकर, पं श्री नरेंद्र, पं श्री मनोज, पं श्री राहुल व पं श्री ओम नारायण आदि के सानिध्य मे सम्पन होंगे।
    मध्य रात्री जगत जननी माता महालक्ष्मी जी की 108 मंगल ज्योत से महा आरती के साथ इस पुण्य दिवस की पूर्ण आहुति सम्पन होगी l
रेलवे यूनियन अधिवेशन बीकानेर में कॉम श्री शिव गोपाल मिश्रा महामंत्री ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन नई दिल्ली 3 अक्टूबर सुबह रेल मार्ग से दिल्ली से आएंगे

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का 23 वा वार्षिक अधिवेशन 3 से 5 अक्टूबर को बीकानेर में हो रहा है। यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने बताया कि अधिवेशन का उद्धघाटन 3 अक्टूबर को रेलवे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बीकानेर में एआईआरएफ के महामंत्री साथी शिवगोपाल मिश्रा करेंगे। एआईआरएफ के कार्यकारी अध्यक्ष जे आर भोसले मुख्य अतिथि और डी आर एम गौरव गोहिल, पीसीपीओ राजीव सिंह उद्धघाटन सत्र में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसी दिन सांय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। 

यूनियन के मंडल सचिव गणेश वशिष्ठ ने बताया कि 3 अक्टूबर को बीकानेर रेलवे स्टेशन दिवितीय प्रवेश द्वार से दोपहर 1बजे एक विशाल रैली निकाली जाएगी जिसमें लगभग डेढ़ हजार रेलकर्मी भाग लेंगे।
          यह रैली बीकानेर रेलवे स्टेशन द्वितीय द्वारा से प्रारंभ होकर बोथरा कॉम्प्लेक्स,प्रेम जी पॉइंट, खजांची मार्केट मार्ग, सादुल सिंह सर्किल , कलेक्टर कार्यालय  से विश्नोई धर्मशाला, तुलसी सर्किल, मारवाड़ अस्पताल होते हुए रेलवे ग्राउंड पहुँचेगी ।

      मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी ने बताया कि 4 अक्टूबर को प्रतिनिधि सत्र होगा, जिसमे यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। आय व्यय का लेखा जोखा और प्रमुख प्रस्ताव भी प्रस्तुत होंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष मनोज कुमार परिहार करेंगे।
इस अधिवेशन में मंडल ओर जोन के पदाधिकारियों का आना आरंभ हो गया है ।
बीकानेर स्टेशन को यूनियन की फ़रियो एव झंडा से सजाया गया है एव रेलवे ग्राउंड के पंडाल को सजाने के साथ अधिवेशन की समस्त तैयारी पूरी हो गई है । अधिवेशन के लिए बीकानेर मंडल के सभी कर्मचारियों में उत्साह है। 

इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि कॉम शिव गोपाल मिश्रा दिल्ली से 3 अक्टूबर सुबह रेल मार्ग से बीकानेर आ रहे है ।
हाइवे पर बस और ट्रक ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, 18 सवारियां सुरक्षित
बीकानेर। पिछली 1 अक्टूबर की देर रात 12 बजे बाद गुसाईंसर से सेरूणा की ओर नापासर थाना क्षेत्र में हाइवे पर बस और ट्रक ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बस बीकानेर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक श्रीडूंगरगढ़ की तरफ आ रहा था। हादसे के समय बस में चालक-कंडक्टर सहित कुल 18 लोग सवार थे। सूचना पर नापासर थाने से हेड कांस्टेबल लिखमदास स्वामी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में बस की सभी 18 सवारियां और ट्रक चालक सुरक्षित रहे, किसी को चोट नहीं आई। टक्कर से बस का कंडक्टर साइड का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया तथा शीशा टूट गया। सभी सवारियों को सुरक्षित बीकानेर पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। टोल की एंबुलेंस व मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची।
सिटी कोतवाली में वकील से मारपीट का आरोप, 
-कान का पर्दा फटने का दावा
- बार काउंसिल ने SP को लिखा करें कार्रवाई

बीकानेर। सिटी कोतवाली थाने में एक अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता द्वारका प्रसाद चावला की शिकायत पर बार काउंसिल ऑफ राजस्थान ने बीकानेर एसपी से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
*क्या है आरोप ?*
अधिवक्ता चावला के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह वे अपने भाई के साथ कोतवाली गए थे। वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और एचएम कार्यालय में ले जाकर मारपीट की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने थप्पड़, घूंसे मारे और बाल खींचे।
थप्पड़ इतना तेज था कि बाएं कान का पर्दा फट गया और सुनना बंद हो गया। थाने में मेडिकल नहीं होने पर उन्होंने पीबीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग में जांच करवाई, जहां पर्दा फटने की पुष्टि हुई।
*बार काउंसिल की एंट्री*
मामले को बार काउंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा ने उठाया। इसके बाद बार काउंसिल के कार्यकारी सचिव विकास ढाका ने 30 सितंबर को बीकानेर एसपी को पत्र भेजकर व्यक्तिगत जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
 अधिवक्ता ने सबूत के तौर पर थाने के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने की भी मांग की है।
खाजूवाला में किसानों का आन्दोलन तेज 

 बीकानेर ।खाजूवाला में 
किसानों का सिचाईं पानी की मांग को लेकर आंदोलन तेज, 
गांव-गांव पहुच रही आंदोलन की चिंगारी, 
आंदोलन के चलते पंचायतीराज चुनाव का बहिष्कार का सिलसिला जारी, 
22KYD, 5KJD, 7PHM ग्राम पंचायतों के किसानों ने किया चुनाव बहिष्कार, 
किसानों ने उपखण्ड कार्यालय खाजूवाला पर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन, 
आंदोलन के चलते आज आधा दर्जन से पंचायतों के किसानों ने की तालाबंदी, 
किसानों ने कहा—जब तक किसानों की पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा, 
तब तक पंचायतराज चुनाव का बहिष्कार करेगें,   
सिचाईं पानी की मांग को लेकर किसान कर रहे है आंदोलन, 
4 में से 2 समूह में सिचाईं पानी देने, 
6 माह का एक साथ रेगूलेशन जारी करने, 
खरीद फसल खराबें का मुहावजा देने की किसान कर रहे है मांग।
वहीं दूसरी ओर खाजूवाला
किसान आंदोलन के चले तालाबंदी का सिलसिला जारी, गुरुवार की 
सुबह से लगातार ग्राम पंचायतों के की जा रही है तालाबंदी, 
2 कालूवाला, 14BD, 17KYD, 25KYD, 3PWM सहित अन्य पंचायतों के तालाबंदी, 
खेत बचाओं- किसान बचाओं संघर्ष समिति के आव्हान पर तालाबंदी, 
किसानों के द्वारा सिचाईं पानी की मांग को लेकर 22 दिनों से है आंदोलन जारी, 
तालाबंदी के बाद SDM प्रभजोत सिंह, DYSP विजयपाल यादव ने ली किसान शिष्ट मण्डल की बैठक, 
तालाबंदी नहीं करने को लेकर प्रशासन ने की समझाइश, 
किसानों ने कहा- किसानों की मांगो का जब तक नहीं होगा समाधान आंदोलन रहेगा जारी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने समाजसेवी संतोष कच्छावा का किया बहुमान

बीकानेर 1 अक्टूबर। कार्यालय जिला कलक्टर, बीकानेर  की तरफ से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बीकानेर ने वृन्दावन एन्क्लेव अपना घर आश्रम जयपुर रोड पर समाजसेवी श्रीमती संतोष कच्छावा को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु जिला स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक मनोजकुमार गहलोत द्वारा बहुमान किया गया।

माली सैनी समाज इस बहुमान का मान करते हुए संतोष कच्छावा को बधाई देता है।
लालगढ़ स्टेशन पर हादसा:
 ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत, 
शव मोर्चरी में रखवाया

 बीकानेर। गुरुवार की दोपहर करीब 12:15 बजे लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के शोएब भाई, इमरान, जुनैद, अब्दुल सत्तार और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।
जीआरपी थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर जांच के बाद शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया और मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक की पहचान कासम अली पुत्र रमजान अली (45), निवासी केजी कॉम्प्लेक्स के पीछे, रानी बाजार के रूप में हुई है।
लेखा विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार चूरा का हुआ नागरिक अभिनंदन

कर्मठता और सामाजिक सरोकारों से डॉ. चूरा ने बनाई विशिष्ट पहचान : विधायक व्यास

बीकानेर। लेखा विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार चूरा का नागरिक अभिनंदन बुधवार देर शाम मुरलीधर व्यास नगर में आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुमंत व्यास, वरिष्ठ कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी तथा पुष्टिकर यूथ विंग के अध्यक्ष बी.जी. बिस्सा बतौर अतिथि मौजूद रहे।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि डॉ. दिनेश कुमार चूरा ने लेखा विशेषज्ञ के रूप में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि डॉ. चूरा की कार्यक्षमता और अनुभव के साथ सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता भी उल्लेखनीय है। समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े रहकर उन्होंने सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने कहा कि कर्म की सदैव पूजा होती है। अपने कार्य के प्रति समर्पित व्यक्ति न केवल स्वयं सफलता प्राप्त करता है, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है। उन्होंने कहा कि डॉ. चूरा ने अपने कार्यों के माध्यम से ऐसी लकीर खींची है, जिसकी बराबरी करना मुश्किल है। उनका कार्य और समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।

राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुमंत व्यास ने डॉ. चूरा के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके पद से अधिक उसके कर्मों से बनती है। डॉ. चूरा ने अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन करते हुए सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली, अनुभव और समाज के प्रति जुड़ाव उन्हें विशिष्ट बनाता है।

वरिष्ठ कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि डॉ. चूरा सामाजिक क्षेत्र में भी सदैव सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने व्यावसायिक दायित्वों के साथ सामाजिक सरोकारों को भी महत्व दिया और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

अभिनंदन पत्र का वाचन डॉ. हरि शंकर आचार्य ने किया। पुष्टिकर यूथ विंग के अध्यक्ष बी.जी. बिस्सा ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि सुभाष जोशी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

इस अवसर पर कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान प्रो. एन.के. शर्मा, पूर्व वित्त नियंत्रक अरविंद सिंह शेखावत, कर्मचारी नेता महेश व्यास, सीए राम मोहता, डॉ. आशीष जोशी, वीरेन्द्र किराडू, बाबूलाल छंगाणी, पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगा, वित्त नियंत्रक पवन कस्वा सहित अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. चूरा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
*अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए 8 अक्टूबर तक करें आवेदन*

बीकानेर, 30 सितंबर। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र (केवल ग्रीन आतिशबाजी) के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक निर्धारित आवेदन-पत्र ए-5 में आवश्यक दस्तावेजों के साथ 8 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय दिवस एवं कार्यालय समय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

एडीएम सिटी श्रीमती रीना छींपा ने बताया कि आवेदन के साथ आवेदक का पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो, जन्म प्रमाण संबंधी दस्तावेज, पहचान पत्र, निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र तथा दुकान के मालिकाना हक अथवा किरायानामा संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इसके साथ दुकान के मालिक एवं आवेदक के आधार कार्ड की प्रतियां, पूर्व में जारी अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र (यदि हो), आवेदित स्थल एवं आसपास के स्थानों का स्पष्ट लेआउट/ब्लू प्रिंट तथा फोटोग्राफ भी प्रस्तुत करने होंगे।
पत्नी को हुआ वर्टिगो, तो फिजियोथेरेपिस्ट पति ने कर डाली वर्टिगो पर पीएचडी

डॉ. भरत खत्री ने पीसी-बीपीपीवी पर किया शोध

बीकानेर। कभी-कभी किसी अपने की परेशानी जीवन की दिशा बदल देती है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी बीकानेर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. भरत खत्री की है। पत्नी के वर्टिगो से जूझने और लंबे समय राहत नहीं मिलने के अनुभव ने उन्हें इस समस्या को गहराई से समझने और इसके उपचार के क्षेत्र में शोध करने के लिए प्रेरित किया। इसी व्यक्तिगत अनुभव से शुरू हुआ सफर अंततः वर्टिंगो, विशेष रूप से पीसी-बीपीपीवी पर पीएचडी पूरी करने तक पहुंचा। वटिंगो ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को बिस्तर से उठते या सोते समय चक्कर आने और अपने या आरंभ आसपास के वातावरण के घूमने जैसा महसूस होता है। डॉ. भरत खत्री ने अपने शोध गया। में पीसी-बीपीपीवी के मरीजों पर ध्यान केंद्रित किया। अध्ययन में पोस्टेरियर कैनाल क्ष श्री बीपीपीवी से निदान किए गए 105 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। शोध में इस संतुलन, चक्कर से होने वाली अक्षमता और जीवन की गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं बताते का आकलन किया गया। डॉ. खत्री के शोध का महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि इसमें नादित केवल वर्टिंगो के तत्काल समाधान पर ही ध्यान नहीं दिया गया, बल्कि मरीज के संतुलन, चक्कर से संबंधित अक्षमता और जीवन की गुणवत्ता में होने वाले बदलावों को भी देखा गया। वर्टिंगो के कई मरीजों में चक्कर कम होने के बाद भी कुछ समय तक असंतुलन, गतिविधियों को लेकर डर या दैनिक कार्यों में परेशानी बनी रह सकती है। इसी कारण वेस्टिब्युलर रिहैबिलिटेशन को समझना और उसके संभावित योगदान का वैज्ञानिक मूल्यांकन करना शोध का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। डॉ. भरत खत्री बताते हैं कि उनकी पत्नी को वर्टिगो की समस्या हुई और लंबे समय तक राहत नहीं मिलने के कारण उन्हें इस समस्या को लेकर व्यक्तिगत स्तर पर काफी कुछ समझने का अवसर एक मिला। एक फिजियोथेरेपिस्ट होने के नाते उन्होंने महसूस किया कि वर्टिंगो केवल चक्कर की समस्या नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के संतुलन, आत्मविश्वास और जीवन की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकता है। यही अनुभव धीरे-धीरे उनके लिए शोध का विषय बन गया। उन्होंने वर्टिंगो के वैज्ञानिक पहलुओं, वेस्टिब्युलर रिहैबिलिटेशन औ मरीजों के कार्यात्मक परिणामों को समझने की दिशा में काम शुरू किया। व्यति अनुभव को वैज्ञानिक शोध में बदलते हुए उन्होंने अपनी पीएचडी पूरी की।
बीकानेर पुलिस ने नष्ट किए 8.70 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ,

 15 मामलों में जब्त माल का किया निस्तारण

 बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त अवैध मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की अध्यक्षता में गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में 15 अभियोगों में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत 8 करोड़ 70 लाख 21 हजार 815 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार निस्तारण की कार्रवाई के दौरान 37.457 किलोग्राम डोडा पोस्त, 2.115 किलोग्राम गांजा, 2.37 ग्राम एमडी, 116.15 ग्राम स्मैक तथा 12.41 ग्राम एमडीएमए को नियमानुसार नष्ट किया गया।
 इस दौरान गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़, पुलिस निरीक्षक (अपराध सहायक) सुभाष बिजारणियां सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण कर न्यायालय एवं विभागीय दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की गई। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण के साथ-साथ नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को प्रभावी बनाना है।
पंचायत राज चुनाव को लेकर आरएलपी का कार्यकर्ता सम्मेलन, मजबूत प्रत्याशी उतारने की तैयारी

बीकानेर। आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को नोखा के गोविंदम होटल में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बीकानेर जिला प्रभारी दानाराम घिटांला के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।
दानाराम घिटांला ने कहा कि आरएलपी का गठन किसान और जवान की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि अल्प समय में ही राजस्थान के कोने-कोने में किसानों, युवाओं, गरीबों, वंचितों, अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है।
उन्होंने बताया कि नोखा विधानसभा क्षेत्र की पांचू, नोखा और जसरासर तीनों पंचायत समितियों में पंचायत राज चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गई हैं। पार्टी बीकानेर जिला परिषद के वार्डों के साथ जिले की सभी पंचायत समितियों के वार्डों में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद फीडबैक एवं चयन प्रक्रिया के आधार पर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।
घिटांला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की राजनीति से लोगों में रोष है और इसी के चलते लोग आरएलपी से जुड़ रहे हैं।
पार्टी नेता तुलसीराम डूडी ने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत राज चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को विजय दिलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने आजादी के 75 साल बाद भी किसान वर्ग को सत्ता में पर्याप्त भागीदारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि किसान वर्ग में 36 कौमें शामिल हैं और इन्हें सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए पार्टी प्रयासरत है।
सम्मेलन में मोबिब अली, शंकर सियाग, राजकुमार कुलड़िया, संतोष मेघवाल, श्रवण महिया, मनोज सियाग, भूपेंद्र सियाग, सुरेंद्र बिश्नोई, राधाकृष्ण भील, हनुमान नायक, हनुमान गोदारा, पूनम प्रजापत, अहमद खान, रामस्वरूप सारण, अशोक धतरवाल, अमराराम, रामरतन धारणियां सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पंचायतीराज चुनाव से पहले बेनीवाल का मास्टरस्ट्रोक,
 मुस्लिम समाज साथ आया तो सत्ता के समीकरण बदलेंगे
  
बीकानेर। पंचायतीराज चुनावों की सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने बीकानेर में कांग्रेस और भाजपा दोनों पर तीखा हमला बोला। आज बुधवार को बीकानेर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बेनीवाल ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस मुसलमानों को सार्थक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने में विफल रही हैं।बेनीवाल ने आरोप लगाया कि दोनों राष्ट्रीय दलों ने वर्षों तक मुस्लिम समाज के वोट तो लिए, लेकिन उन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी देने के मामले में अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने बीकानेर नगर निगम चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस महापौर पद जीतने में सफल रही, लेकिन बहुमत होने के बावजूद उसकी मुस्लिम महिला प्रत्याशी उपमहापौर पद का चुनाव हार गई।आरएलपी सुप्रीमो ने इसे राजनीतिक संदेश बताते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि बड़े दलों की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक आरएलपी के साथ आता है तो प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है। बेनीवाल ने दावा किया कि मुस्लिम समाज का समर्थन मिलने पर आरएलपी 125 सीटों तक जीतने की क्षमता रखती है।पंचायतीराज चुनावों से पहले बेनीवाल का यह बयान प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे सकता है। आगामी चुनावों में सामाजिक और जातीय समीकरणों के साथ-साथ अल्पसंख्यक वोटों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहने वाली है। ऐसे में कांग्रेस का पारंपरिक अल्पसंख्यक वोट बैंक किस हद तक आरएलपी की ओर रुख करता है और इसका चुनावी समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।
🙏 सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है 🙏

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (बीकानेर शहर) एवं लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।

यह सेवा कार्य जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ जी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित कर सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया गया। 🙏

साथ ही “सेवा के रंग” कार्यक्रम के अंतर्गत शिवबाड़ी मंदिर में रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। 🌸🎨

इस अवसर पर लालेश्वर मंदिर के महाराज श्री विमर्शानन्द जी का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। 🙏

कार्यक्रम में भाजपा पार्षद श्री हिमांशु जी एवं श्री अनिरुद्ध सिंह जी के पार्षद बनने पर उनका सम्मान भी किया गया। 💐

लाईफ फाउंडेशन की राजस्थान अध्यक्ष एवं भाजपा जिला, बीकानेर शहर सोशल मीडिया सह संयोजक मंजुषा भास्कर ने बताया इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की बहनों की गरिमामयी सहभागिता रही—
 राधा खत्री जी, यशी शर्मा जी, सुमित्रा जी, यशोदा जी, रजनी धारू जी,ललिता कालरा,मधु मालिक, इंदु शर्मा, मनीषा शर्मा, दीपा सैनी,आशा पारीक,मीनू सोनी,संतोष शर्मा,करुणा गुप्ता,विनीता चौधरी
शिवबाड़ी मंडल से पुखराज जी, खुशाल जी एवं हरिकांत शर्मा जी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं लाइफ फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे

आइए, हम सभी मिलकर सेवा, संस्कार और मानवता के रंगों से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएँ और जरूरतमंदों के जीवन में सहयोग एवं संवेदना का प्रकाश पहुँचाएँ।
न
🌸 सेवा परमो धर्मः 🌸

भारतीय जनता पार्टी (बीकानेर शहर) एवं लाइफ फाउंडेशन
संयुक्त तत्वावधान
श्रीडूंगरगढ़ बीजेपी विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ मंडी के विकास को ₹1.61 करोड़ की स्वीकृति"

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात के रूप में कृषि उपज मंडी समिति श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य मंडी यार्ड में ₹1 करोड़ 61 लाख 70 हजार के विकास कार्य को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
राजस्थान सरकार के कृषि विपणन विभाग द्वारा जारी स्वीकृति के तहत मुख्य मंडी यार्ड के उत्तर दिशा स्थित पार्किंग क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इस कार्य के लिए ₹161.70 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
इस निर्माण कार्य से मंडी परिसर की आधारभूत सुविधाओं में विस्तार होगा तथा पार्किंग क्षेत्र अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनेगा। इससे मंडी में आने वाले किसानों, व्यापारियों एवं आमजन को आवागमन और पार्किंग की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी एवं राजस्थान सरकार का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसानों एवं व्यापारियों से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक सारस्वत ने कहा कि कृषि उपज मंडी क्षेत्र के आर्थिक जीवन का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए मंडी की आधारभूत सुविधाओं का विकास किसानों और व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्र में आवश्यकतानुसार अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
युवाओं के आइडिया को मिलेगा राज्य स्तरीय मंच, जीत सकते हैं 5 लाख

बीकानेर, 30 सितम्बर। राज्य सरकार युवाओं में नवाचार उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत संचालित Seva First Innovation Challenge आयोजित कर रही है। इस वर्ष इसकी थीम इनोवेट राजस्थान आइडिया फॉर विकसित भारत रखी गई है। प्रतियोगिता ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर तीन चरणों में होगी।
 सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सत्येन्द्र राठौड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यार्थी, युवा एवं स्थापित उद्यमी, स्टार्टअप्स, महिलाऐं, ग्रामीण एवं जनजातीय innovator भाग ले सकते हैं। जिसमें तकनीकी आधारित, सामाजिक, पर्यावरणीय अथवा शासन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विचार प्रस्तुत किये जा सकते हैं। जिसमें ब्लॉक स्तर पर अधिकतम 30 टीमों का चयन किया जाकर Idea Represent करने के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को मार्गदर्षन, प्रस्तुतीकरण तैयार करने व स्टार्टअप व्यवस्था से जुडने का अवसर भी मिलेगा। प्रत्येक ब्लॉक से तीन टीमें जिला स्तर पर पहुंचेंगी। ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता को क्रमशः 10 हजार, 5 हजार और 3 हजार रुपए मिलेंगे। प्रत्येक जिले से तीन टीमें राज्य स्तर के लिए चयनित होंगी। जिला स्तर पर पुरस्कार 50 हजार, 25 हजार और 15 हजार रुपए होंगे। 
उन्होंने बताया कि जयपुर में दिसंबर माह में प्रस्तावित राज्य स्तरीय फिनाले में प्रथम पुरस्कार 5 लाख, द्वितीय 3 लाख और तृतीय 2 लाख रुपए होगा। ग्रामीण, महिला, जनजातीय, सामाजिक प्रभाव और हरित नवाचार के लिए एक-एक लाख रुपए के पांच विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसमें विद्यार्थी, इनोवेटर अपने नवाचार (idea) के साथ भाग ले सकते हैं। इसके लिए आवेदन 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक https://vbjsa.rajasthan.gov.in/Citizen/events पर कार्यक्रम सूची में ‘‘सेवा फर्स्ट इनोवेषन चैलेंज’’ विकल्प पर जाकर किया जा सकता है।