
जवान मुरलीमनोहर सिंह का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन ,
- सैन्य सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई
- -
- जवानों ने दी अंतिम सलामी
बीकानेर ।श्रीडूंगरगढ़ उपखंड दुलचासर गांव के देश की सेवा में समर्पित गांव के वीर सपूत जवान मुरलीमनोहर सिंह की अंतिम विदाई के दौरान गुरुवार को पूरा दुलचासर गांव शोक में डूब गया। तिरंगे में लिपटा वीर जवान का पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंचा, अपने लाल की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। गमगीन माहौल के बीच गांव की गलियों में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने वीर जवान को अंतिम नमन किया।
अंतिम यात्रा में भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहे के जयघोष गंजते रहे। परिजनों के साथ गामीणों की आंखें नम थीं
अंतिम यात्रा में भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहे के जयघोष गूंजते रहे। परिजनों के साथ ग्रामीणों की आंखें नम थीं और हर चेहरा अपने वीर सपूत को खोने के गम में डूबा नजर आया। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने अपने घरों के बाहर खड़े होकर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।
अंतिम संस्कार स्थल पर सैन्य जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। सैन्य जवानों की सलामी और तिरंगे में लिपटे पार्थिव देह का दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा। सैन्य सम्मान के बीच विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया और वीर जवान मुरलीमनोहर सिंह का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गया।
*हर आंख नम, हर दिल में सम्मान*
मुरलीमनोहर सिंह की अंतिम विदाई में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। किसी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तो किसी ने हाथ जोड़कर वीर
जवान को अंतिम नमन किया। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा।
देश की सेवा करने वाले अपने वीर सपूत को दुलचासर ने जिस सम्मान और भावनाओं के साथ अंतिम विदाई दी, वह दृश्य लंबे समय तक ग्रामीणों की स्मृतियों में बना रहेगा।