➡️ #कहानी_बदलाव_की: उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से ललिता, मोनिका और सरिता को धुएं से मिली राहत
#प्रधानमंत्री_उज्ज्वला_योजना महिलाओं के जीवन में सुविधा और स्वच्छता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को पारंपरिक चूल्हे के धुएं से राहत मिलने के साथ ही खाना बनाने में लगने वाले समय और मेहनत में भी कमी आई है।
ग्राम उड़दन निवासी श्रीमती ललिता यादव ने बताया कि उन्हें #प्रधानमंत्री_उज्ज्वला_योजना के अंतर्गत गैस चूल्हा मिला है। उन्होंने बताया कि पहले वे पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाती थीं। चूल्हे पर खाना बनाने में अधिक समय लगता था और रसोई में धुआं भी बहुत होता था। गैस चूल्हा मिलने से अब उन्हें धुएं से राहत मिली है तथा खाना बनाना पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हो गया है।
इसी प्रकार अर्जुन नगर के वार्ड क्रमांक-4 निवासी श्रीमती मोनिका उईके ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन मिला है। उन्होंने बताया कि पहले चूल्हे पर खाना बनाने में काफी परेशानी होती थी। चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण परेशानी होती थी और खाना बनाने में भी अधिक समय लगता था। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने के बाद अब उन्हें इन परेशानियों से काफी राहत मिली है।
ग्राम छुरी निवासी श्रीमती सरिता ने भी बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस चूल्हा मिला है, जिस पर वे अब नियमित रूप से खाना बनाती हैं। उन्होंने बताया कि गैस चूल्हे के माध्यम से खाना बनाना आसान हो गया है।
महिलाओं ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
24 views | Betul, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026