Public App Logo
Profile Picture

JAIPUR RURAL POLICE

@jaipur-rural_police
6536Followers
62Following
पैसों के लालच में या अनजाने में किराए पर दिया गया आपका Bank Account आपको साइबर अपराध का भागीदार बना सकता है! 
आजकल Cyber Frauds सोशल मीडिया विज्ञापनों, "Game Fund" और “Part-Time Job” के नाम पर छात्रों और युवाओं को किराए पर Bank Account देने के लिए लुभा रहे हैं। लेकिन याद रखें, इन खातों का इस्तेमाल अवैध Online सट्टेबाजी और Money Laundering जैसी गतिविधियों में किया जाता है।

इससे बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें: 
* अपना Bank Account, UPI या ATM Card किसी भी अजनबी को न दें।
* Social Media पर "आसान कमाई" के भ्रामक विज्ञापनों पर भरोसा न करें।
* मास्टरमाइंड भले ही पीछे छिपा रहे, लेकिन कानूनी कार्रवाई सबसे पहले खाताधारक पर ही होती है।
इसलिए सावधान और सतर्क रहें ।

किसी भी प्रकार का Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। 

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=Cybercrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1930 nis:value=1930 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalsafety nis:value=digitalsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=muleaccountsscams nis:value=muleaccountsscams nis:enabled=true nis:link/>
भारतीय न्याय संहिता 2023 की नवीन धारा 95 BNS

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 95 किसी अपराध को अंजाम देने के लिए बच्चे को काम पर रखने, नियोजित करने या शामिल करने से संबंधित है। 

अपराध क्या है:- यदि कोई वयस्क व्यक्ति किसी बच्चे (बालक) को कानून के विरुद्ध कोई अपराध करने के लिए काम पर रखता है, नियुक्त करता है या अपने साथ जोड़ता है, तो यह इस धारा के तहत अपराध माना जाता है।

वास्तविक अपराध:-  इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बच्चे ने वास्तव में वह अपराध किया या नहीं; केवल उस उद्देश्य के लिए बच्चे को काम पर रखना ही अपराध है।

विशेष दायरा: यौन शोषण या अश्लील सामग्री (pornography) के लिए किसी बच्चे का उपयोग करना या उसे काम पर रखना भी इस धारा के अंतर्गत आता है।

सजा का प्रावधान (Punishment)
• कारावास: दोषी व्यक्ति को कम से कम 3 साल की सजा होगी, जिसे बढ़ाकर 10 साल तक किया जा सकता है।
• जुर्माना: कारावास के साथ आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाएगा।
• अतिरिक्त सजा: यदि बच्चे द्वारा वास्तव में कोई अपराध कर दिया जाता है, तो वयस्क व्यक्ति को उस मुख्य अपराध के लिए तय की गई सजा से भी दंडित किया जाएगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bns95 nis:value=BNS95 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भारतीय_न्याय_संहिता nis:value=भारतीय_न्याय_संहिता nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नवीन_आपराधिक_कानून nis:value=नवीन_आपराधिक_कानून nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=newcriminallaw2023 nis:value=NewCriminalLaw2023 nis:enabled=true nis:link/>

@policerajasthan @igpjaipur @diprrajasthan
साइबर सुरक्षित राजस्थान 
जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026

🏏 ₹99 का Match Ticket दिखा? सावधान!

सस्ते मैच टिकट के नाम पर साइबर ठग आपको फर्जी विज्ञापनों के जरिए Instagram से WhatsApp तक ले जा सकते हैं और Advance Payment के बाद GST, Verification या Processing Charges के नाम पर अतिरिक्त पैसों की मांग कर सकते हैं।

✅ टिकट हमेशा Official Sources से ही बुक करें।
❌ अनजान Sellers, Payment Links और QR Codes से भुगतान करने से बचें।

🚨 Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए
📞 Cyber Helpline: 1930
📱 WhatsApp: 9256001930 / 9257510100
🌐 cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर ठगी से बचें

<nis:link nis:type=tag nis:id=cybersurakshitrajasthan nis:value=CyberSurakshitRajasthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ticketscam nis:value=TicketScam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cricketscam nis:value=CricketScam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersafety nis:value=CyberSafety nis:enabled=true nis:link/> CyberAwareness RajasthanPolice

@policerajasthan @igpjaipur @diprrajasthan
साइबर सुरक्षित राजस्थान
जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026

साइबर सुरक्षा के लिए सामान्य सुझाव

Do's:
✓ किसी भी लेन-देन के लिए सत्यापित और आधिकारिक वेबसाइटों का उपयोग करें।
✓ बैंक या कंपनी से होने का दावा करने वाले अज्ञात कॉलर्स की जाँच करें।
✓ केवल आधिकारिक स्टोर (Google Play Store/Apple App Store) से ही ऐप्स इंस्टॉल करें।
✓ महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप रखें।
✓ परिवार के सदस्यों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को शिक्षित करें।

Don't:

✓ ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
✓ संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें या अनजान अटैचमेंट डाउनलोड न करें।
✓ अनजान कॉल करने वालों को रिमोट एक्सेस न दें।
✓ कॉल के दौरान आपात स्थिति या ऑफर का दावा करते हुए भावुक निर्णय न लें।
✓ बिना सत्यापन के ऑनलाइन प्रोफाइल या ईमेल को असली न मानें।

Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Cyber Helpline Number 1930 या WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर ठगी से बचें

<nis:link nis:type=tag nis:id=cyberfraud nis:value=CyberFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersafety nis:value=CyberSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=CyberAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=stayalert nis:value=StayAlert nis:enabled=true nis:link/> StaySafe RajasthanPolice

@policerajasthan
@igpjaipur
@diprrajasthan
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> लॉटरी फ्रॉड- Lottery Fraud

साइबर अपराधी लोगों को यह विश्वास दिलाकर धोखा देते हैं कि उन्होंने कोई ईनाम जीता है और फिर उन्हें पैसें भेजने या अपनी निजी जानकारी साझा करने के लिए उकसाते हैं।

Do's:
✓ शुल्क न दें: - धोखेबाज अक्सर नकली इनामों के लिए टैक्स, शिपिंग शुल्क या हैंडलिंग शुल्क की मांग करते हैं। किसी भी लॉटरी के लिए कभी भी पैसे न भेजें।
✓ अनचाहे दावों पर सवाल उठाएँ:- अप्रत्याशित लॉटरी जीत के संदेशों या कॉल से सावधान रहें।
✓ धोखाधड़ी की रिपोर्ट करें:-  अगर आपको लॉटरी घोटाले का संदेह है, तो अधिकारियों को सूचित करें।
✓ संशयी रहें:- याद रखें, कोई भी मुफ्त में बड़ी रकम नहीं देता।

Don't
✓ क्रेडेंशियल साझा न करें:- लॉटरी के दावों के लिए कभी भी सुरक्षित विवरण न दें या भुगतान न करें।
✓ नकली संदेशों पर ध्यान न दे:- पुरस्कार राशि, सरकारी सहायता, या पुरस्कार से जुड़े केवाईसी अपडेट का वादा करने वाले प्रस्तावों का जवाब देने से बचें।

Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Cyber Helpline Number 1930 या WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर ठगी से बचें
 <nis:link nis:type=tag nis:id=lotteryfraud nis:value=LotteryFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberfraud nis:value=CyberFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersafety nis:value=CyberSafety nis:enabled=true nis:link/> CyberAwareness StayAlert StaySafe RajasthanPolice JaipurRuralPolice

@policerajasthan
@igpjaipur @diprrajasthan
"Digital Arrest" Cyber Fraud मामले में राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन! 

Central Cyber Crime Police Station, जयपुर ने सेवानिवृत्त अधिकारी से खुद को पुलिस व सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर ₹2.12 करोड़ ठगने वाले "डिजिटल अरेस्ट" नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

इसलिए सतर्क रहें क्योंकि इस प्रकरण में भी आरोपी लालच में आकर दूसरों के नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे। ध्यान दें, कोई भी सरकारी एजेंसी WhatsApp या Video Call पर "Digital Arrest" करके पैसे ट्रांसफर करने का दबाव नहीं बनाती है। किसी के भी कहने पर अपना बैंक खाता, SIM कार्ड, ATM या Banking Credential किसी अनजान व्यक्ति को न दें। 

यदि आपके साथ किसी भी तरह का Cyber Fraud होता है या आपको ऐसा कोई संदिग्ध Call आता है, तो बिना देर किए तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। 

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=Cybercrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1930 nis:value=1930 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalsafety nis:value=digitalsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=cyberawareness nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> पुलिस थाना जोबनेर की कार्यवाही।

रंगदारी के मामले में फरार चल रहे संगठित गिरोह के 02 आरोपियों चेतन उर्फ चिन्दु व सुनिल कुमार को किया गिरफ्तार।

आरोपियों ने चिरनोटिया चौराहे पर कान्हा रेस्टोरेन्ट मालिक से हफता वसुली नहीं देने पर गाली गलौच कर की थी मारपीट।

आरोपी चेतन के खिलाफ 14 तथा आरोपी सुनिल कुमार के खिलाफ 02 आपराधिक प्रकरण हैं दर्ज। 

सभी आरोपी संगठित गिरोह बनाकर देते हैं वारदात को अंजाम।

पुर्व में गिरोह के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भिजवाया जा चुका है जेल।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरणः-
(1) चेतन उर्फ चिन्टू चेजारा पुत्र सुभाष जाति कुमावत उम्र 34 साल निवासी चेजारा का मोहल्ला गौशाला रोड़ वार्ड नंबर 38 चिड़ावा थाना चिड़ावा जिला झुंझूनू।
(2) सुनिल कुमार पुत्र किशनलाल जाति जाट उम्र 27 साल निवासी मिण्डी नान्दरी थाना रेनवाल जिला जयपुर ग्रामीण।

@policerajasthan
@igpjaipur
@diprrajasthan
@jobnerpolice_jaipurrural
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> पुलिस थाना जोबनेर की साइबर फ्रॉड के खिलाफ कार्यवाही।

2,59,500 रूपए की साईबर ठगी करने वाले आरोपी सन्नी मालावत को किया गिरफ्तार।

आरोपी ने युवती रिया मोर्य निवासी छत्तीसगढ़ को ऊपरी छाया/भूत प्रेत का साया होने की कहकर ऊसके ऊपर किये गये वशीकरण को हटाने का झांसा देकर स्वयं के खाते में करीबन 08 बार कुल 2,59,500 रूपए डलवाकर किया था साइबर फ्रॉड।

गिरफ्तार आरोपी का विवरणः सन्नी मालावत पुत्र दीपचन्द मालावत जाति सांसी उम्र 30 साल निवासी सांसी मोहल्ला जोबनेर थाना जोबनेर जिला जयपुर हाल निवासी एकता अपार्टमेन्ट डी.डी.ए. फ्लेट नम्बर 427 गुरुद्वारा रोड़ समयपुरी बादली पुलिस थाना समयपुर दिल्ली वेस्ट

जब्ती का विवरणः- एक मोबाइल व एक सिम
@policerajasthan
@igpjaipur
@diprrajasthan 
@jobnerpolice_jaipurrural
कालिका पैट्रोलिंग यूनिट थाना सांभर लेक की पहल

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

आज दिनांक 28.09.2026 को कालिका पैट्रोलिंग यूनिट, थाना सांभर लेक की महिला कांस्टेबल श्रीमती सुमन 863 द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, राजकीय शाकम्भर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सांभर लेक में बालिकाओं को आत्मरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों, विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा तथा आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सुरक्षित रहें • सजग रहें • आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

अपराधियों में डर, "आमजन में विश्वास।"

📞 पुलिस नियंत्रण कक्ष: 0141-2209741/65
📱 WhatsApp: 8764869049

<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipurruralpolice nis:value=JaipurRuralPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kalikapatrollingunit nis:value=KalikaPatrollingUnit nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sambharlakepolice nis:value=SambharLakePolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafety nis:value=WomenSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=selfdefense nis:value=SelfDefense nis:enabled=true nis:link/> महिला_सुरक्षा आत्मरक्षा बालिका_सुरक्षा जागरूकता_अभियान
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> पुलिस थाना रेनवाल की कार्यवाही।

सरकारी अस्पताल में कर्मचारियों से मारपीट करने व सरकारी सम्पति की तोड़फोड़ करने के मामले में आरोपी राकेश सांसी को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपीः- राकेश पुत्र श्री भंवर लाल जाति सांसी उम्र 46 साल निवासी लुनियावास थाना रेनवाल जिला जयपुर ग्रामीण।

@policerajasthan
@igpjaipur @diprrajasthan 
@renwalpolice_jaipurrural
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> पुलिस थाना आंधी को मिली सफलता।

अवैध मादक पदार्थ स्मैक सप्लाई करने के मामले में वांछित आरोपी महेश कुमार नायक को किया गिरफ्तार ।

आरोपी महेश ने ओमप्रकाश गुर्जर को अवैध मादक पदार्थ स्मैक किया था सप्लाई।

आरोपी ओमप्रकाश को पुर्व में अवैध स्मैक जब्त कर किया गया था गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपीः- महेश कुमार नायक पुत्र मनाराम नायक जाति नायक उम्र 36 साल निवासी नायको की ढाणी जुगलपुरा थाना चंदवाजी जिला जयपुर

@policerajasthan
@igpjaipur @diprrajasthan 
@andhipolice_jaipurrural
नवीन आपराधिक कानून, BNS-2023, धारा - 69

भारतीय न्याय संहिता - 2023 की नवीन धारा- 69 के तहत जो कोई प्रवंचनापूर्ण साधनों द्वारा या किसी महिला को विवाह करने का वचन देकर यौन संबंध बनाता है, तो वह अपराध है।

इसका उद्देश्य महिलाओं को धोखे में रखकर या शादी का झूंठा वादा करके यौन शोषण से बचाना है।

महिला से अगर कोई व्यक्ति ऐसा कृत्य करता है, तो उसे 10 वर्ष तक की कैद और जुर्माना की सजा प्रावधित है।

राजस्थान पुलिस हर महिला के साथ खड़ी है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं!

<nis:link nis:type=tag nis:id=womenssafety nis:value=WomensSafety nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bns69 nis:value=BNS69 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भारतीय_न्याय_संहिता nis:value=भारतीय_न्याय_संहिता nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नवीन_आपराधिक_कानून nis:value=नवीन_आपराधिक_कानून nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=newcriminallaw2023 nis:value=NewCriminalLaw2023 nis:enabled=true nis:link/>
राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों पर आपकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करती है Tourist Assistance Force. TAF निरंतर गश्त, सहायता बूथों से मार्गदर्शन, ठगी से बचाव और महिला पुलिसकर्मियों के माध्यम से आपकी सुरक्षित राजस्थान यात्रा सुनिश्चित करती है। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthantour nis:value=Rajasthantour nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=taf nis:value=TAF nis:enabled=true nis:link/>
आमजन के लिए बड़ी राहत!

आपकी सुरक्षा, हमारा विश्वास। तकनीक से सुगम होती न्याय की राह।

साइबर धोखाधड़ी की जांच के दौरान यदि आपका बैंक खाता अनपेक्षित रूप से Freeze/Hold हो गया है, तो परेशान न हों। राजस्थान पुलिस आपके लिए लाई है "GRM मॉड्यूल" (Grievance Redressal Mechanism)।

साइबर अपराधों पर कड़ा प्रहार करने और पीड़ित नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के सहयोग से "GRM मॉड्यूल" (एडवाइजरी संख्या: 31/2026) लागू किया गया है।

अब अदालतों और दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, समाधान होगा ऑनलाइन और पारदर्शी! 

खाता अनफ्रीज कराने की आसान प्रक्रिया:

1️⃣ अपनी बैंक शाखा जाकर 'खाता अनफ्रीज' करने का आवेदन दें।
2️⃣ बैंक आपके KYC व ट्रांजैक्शन का सत्यापन कर Grievance ID जेनरेट करेगा।
3️⃣ पुलिस जांच अधिकारी ट्रांजैक्शन ट्रेल की जांच कर (ज़रूरत होने पर वीडियो कॉल द्वारा आपका पक्ष सुनकर) खाता अनफ्रीज करने का त्वरित निर्णय लेंगे। 

थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर आप जिला/राज्य स्तर के G.R.O. के पास अपील कर सकते हैं।

सावधान रहें: अपनी बैंक डिटेल या O.T.P. किसी से साझा न करें।

साइबर अपराध की शिकायत तुरंत 1930 पर कॉल करें या  cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersecurity nis:value=CyberSecurity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=grmmodule nis:value=GRMModule nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrimeawareness nis:value=CyberCrimeAwareness nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=digitalindia nis:value=DigitalIndia nis:enabled=true nis:link/> SafeRajasthan
सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी एवं पुलिस मित्रों के साथ बैठक आयोजित

आज दिनांक 27.09.2026 को थानाधिकारी जोबनेर, मनोहरपुर एवं रायसर द्वारा सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी एवं पुलिस मित्रों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, नशे के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम तथा महिला एवं बाल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने, यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा महिला एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

राजस्थान पुलिस — आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipurruralpolice nis:value=JaipurRuralPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=clg nis:value=CLG nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=surakshasakhi nis:value=SurakshaSakhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policemitra nis:value=PoliceMitra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=CyberAwareness nis:enabled=true nis:link/> WomenSafety ChildSafety TrafficSafety NashaMukti LawAndOrder
बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित निस्तारण हेतु साइबर योद्धाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज, जयपुर श्री राहुल प्रकाश, IPS के निर्देशानुसार बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज दिनांक 25.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जयपुर ग्रामीण में श्री हनुमान प्रसाद, IPS, पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण के निर्देशन में जिला जयपुर ग्रामीण के समस्त थानों के साइबर योद्धाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का आयोजन उप अधीक्षक पुलिस साइबर क्राइम श्री विनय कुमार, RPS एवं श्रीमती गरिमा चौधरी, RPS के सुपरविजन में किया गया।

🔹 प्रशिक्षण के दौरान 1930 पोर्टल, समन्वय पोर्टल, CEIR पोर्टल, Re-Assign, MRM, GRM एवं Mule Account से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की प्रक्रिया समझाई गई।

🔹 शिकायतों के निस्तारण में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

🔹 संदिग्ध बैंक खातों, चैक निकासी, ATM निकासी एवं SIM विक्रेता (POS) के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

🔹 जिले के समस्त थानों से 2-2 साइबर योद्धाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

तकनीकी दक्षता + त्वरित कार्रवाई = साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण
राजस्थान पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberwarriors nis:value=CyberWarriors nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=CyberAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersafety nis:value=CyberSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1930 nis:value=1930 nis:enabled=true nis:link/> CEIR CyberCrimePrevention DigitalSafety
“ऑपरेशन वंशीधर 2.0” एवं “ऑपरेशन नीलमणि” के तहत राजस्थान पुलिस ANTF की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
नशे से जुड़ी सूचना दें: ☎️ 0141-2502877

<nis:link nis:type=tag nis:id=antf nis:value=ANTF nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugfreerajasthan nis:value=DrugFreeRajasthan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> पुलिस थाना नरैना की त्वरित कार्यवाही।

जमीनी विवाद को लेकर रंजिशवश जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी:-(1) मगंलचन्द पुत्र सुवालाल जाति जाट उम्र 53 साल निवासी सोलावता थाना नरेना जिला जयपुर,(2) किशनलाल पुत्र सुवालाल जाति जाट उम्र 45 साल निवासी सोलावता थाना नरेना जिला जयपुर, (3) सोनी देवी पत्नी किशन लाल जाति जाट उम्र 40 साल निवासी सोलावता थाना नरेना जिला जयपुर ।

@policerajasthan @igpjaipur @narenapolice_jaipurrural
<nis:link nis:type=tag nis:id=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:value=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:enabled=true nis:link/>
ईनाम का लालच, ठगी का जाल हो सकता है!

“आपने ₹5 लाख जीते हैं” जैसे मैसेज, लिंक या कॉल पर तुरंत भरोसा न करें।

रुकें • जाँचें • फिर क्लिक करें।

अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जाँचें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersafety nis:value=CyberSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberfraud nis:value=CyberFraud nis:enabled=true nis:link/> CyberAwarenessq
बच्चों का सुरक्षित बचपन, समृद्ध राजस्थान की नींव है।

अपने बच्चों से संवाद बढ़ाएं, उनकी संगति के प्रति सतर्क रहें और उन्हें सही-गलत की समझ देकर सशक्त बनाएं।

किसी भी संदेहजनक स्थिति या व्यक्ति दिखने पर Child Helpline 1098 या 112 डायल करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=childsafety nis:value=childsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1098 nis:value=1098 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> भारतीय न्याय संहिता 2023 की नवीन धारा 48 BNS

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 48 भारत के बाहर रहकर भारत में किए जाने वाले अपराध के लिए उकसाने (दुष्प्रेरण) से संबंधित है।

परिभाषा:- इस धारा के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति भारत की सीमा के बाहर या उससे परे रहकर, भारत के भीतर किसी ऐसे कार्य को करने के लिए किसी को उकसाता (दुष्प्रेरित करता) है—जो यदि भारत के भीतर किया जाता तो एक अपराध होता—तो वह व्यक्ति भी दुष्प्रेरण का दोषी माना जाएगा।

उदाहरण: - यदि 'क' नामक व्यक्ति किसी दूसरे देश में रहकर भारत में 'ख' को किसी व्यक्ति की हत्या करने या अपराध करने के लिए उकसाता है, तो 'क' को भारत में हत्या के दुष्प्रेरण का दोषी माना जाएगा।

क्षेत्राधिकार (Jurisdiction): यह प्रावधान यह सुनिश्चित करता है कि यदि अपराध की साजिश या उकसावा देश के बाहर से भी किया गया हो और उसका परिणाम भारत में अपराध के रूप में सामने आए, तब भी भारतीय कानून के तहत उस पर कार्रवाई की जा सके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=भारतीय_न्याय_संहिता nis:value=भारतीय_न्याय_संहिता nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नवीन_आपराधिक_कानून nis:value=नवीन_आपराधिक_कानून nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=newcriminallaw2023 nis:value=NewCriminalLaw2023 nis:enabled=true nis:link/>
🚔 राजस्थान पुलिस | जयपुर ग्रामीण

🥋 रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

आज दिनांक 23.09.2026 को राजकीय कन्या महाविद्यालय, सांभरलेक में थानाधिकारी सांभरलेक श्री राजेश कुमार वर्मा, पुलिस निरीक्षक एवं महाविद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा महाविद्यालय की 40 छात्राओं को 24 दिनों तक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

🎯 उद्देश्य:
✅ छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना।
✅ विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए तैयार करना।
✅ महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।

💪 सशक्त नारी, सुरक्षित समाज!
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए राजस्थान पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।

राजस्थान पुलिस – आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaipurruralpolice nis:value=JaipurRuralPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafety nis:value=WomenSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=selfdefencetraining nis:value=SelfDefenceTraining nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ranilakshmibai nis:value=RaniLakshmibai nis:enabled=true nis:link/> महिलासुरक्षा महिलासशक्तिकरण आत्मरक्षाप्रशिक्षण

@policerajasthan @igpjaipur @diprrajasthan 
@sambharlakepolice_jaipurrural
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> पुलिस थाना <nis:link nis:type=tag nis:id=नरैना nis:value=नरैना nis:enabled=true nis:link/> की त्वरित कार्यवाही।

जानलेवा हमले के आरोपी शैतान गुर्जर को शीघ्र किया गिरफ्तार।

पिंगुन रोड़ साली पेट्रोल पंप पर युवक सुरेश गुर्जर पर आरोपी शैतान गुर्जर ने ट्रेक्टर से किया था जानलेवा हमला।

आरोपी ने पुरानी कहासुनी को लेकर रंजीशवश सुरेश पर किया था जानलेवा हमला।

गिरफ्तार आरोपी का विवरणः शैतान गुर्जर पुत्र मेवाराम दत्तक पुत्र कालुराम गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 22 साल निवासी पिगुन थाना नरेना जिला जयपुर ग्रामीण।

@policerajasthan
@igpjaipur @diprrajasthan 
@narenapolice_jaipurrural
<nis:link nis:type=tag nis:id=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:value=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:enabled=true nis:link/>
जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026

WhatsApp को रखें Cyber Safe
7 Safety tips:-

✓ Two-Step Verification ON रखें।
✓ Linked Devices नियमित रूप से चेक करें।
✓ Sensitive Chats & App को Lock करें।
✓ Privacy Settings को सुरक्षित रखें।
✓ End-to-End Encrypted Backup ON करें।
✓ Advanced Chat Privacy सक्रिय करें।
✓ Unknown Calls & Modified Apps से बचें।
✓ OTP PIN निजी चैट दस्तावेज किसी से साझा न करें।

CHAT CONNECT SHARE STAY SECURE

Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Cyber Helpline Number 1930 या WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर ठगी से बचें
<nis:link nis:type=tag nis:id=digitalarrest nis:value=DigitalArrest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberfraud nis:value=CyberFraud nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:value=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:enabled=true nis:link/>
जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026

डीपफेक साइबर क्राइम- Deepfake Cybercrime

✓ एआई (AI) का उपयोग करके वास्तविक फुटेज या रिकॉर्डिंग में हेरफेर करके नकली वीडियो या ऑडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स और ईमेल के माध्यम से फैलाई जाती है।
✓ अक्सर सार्वजनिक हस्तियों, मशहूर हस्तियों या उच्च पदस्थ लोगों को निशाना बनाती है।

Do's:
✓ सूचित रहें : - डीपफेक तकनीक और उसके जोखिमों के बारे में जानें।
✓ सामग्री की पुष्टि करें:-  किसी भी मीडिया सामग्री को साझा करने या उस पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की हमेशा जाँच करें।
✓ विश्वसनीय स्रोतों का उपयोग करें:-  समाचारों और अपडेट के लिए प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पर भरोसा करें।
✓ संदिग्ध सामग्री की रिपोर्ट करें:- यदि आपको संभावित डीपफेक सामग्री मिलती है, तो अधिकारियों या प्लेटफॉर्म को सूचित करें।

Don't:
✓ असत्यापित मीडिया साझा न करे:--  सत्यता की जाँच किए बिना सामग्री को प्रसारित करने से बचें।
✓ संदिग्ध स्रोतों पर भरोसा न करें:- ऐरो अविश्वसनीय स्रोतों से दूर रहें जो डीपफेक साझा कर सकते हैं।
✓ आँख मूंदकर भरोसा न करें:- अतिरंजित या भावनात्मक लगने वाली सामग्री से सावधान रहें।
✓ गोपनीयता की अनदेखी न करें।

Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Cyber Helpline Number 1930 या WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर ठगी से बचें
<nis:link nis:type=tag nis:id=digitalarrest nis:value=DigitalArrest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberfraud nis:value=CyberFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaipurruralpolice nis:value=JaipurRuralPolice nis:enabled=true nis:link/>
Jaipur Rural Police (@jaipur-rural_police) | Public App