बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित निस्तारण हेतु साइबर योद्धाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।
महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज, जयपुर श्री राहुल प्रकाश, IPS के निर्देशानुसार बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज दिनांक 25.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जयपुर ग्रामीण में श्री हनुमान प्रसाद, IPS, पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण के निर्देशन में जिला जयपुर ग्रामीण के समस्त थानों के साइबर योद्धाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का आयोजन उप अधीक्षक पुलिस साइबर क्राइम श्री विनय कुमार, RPS एवं श्रीमती गरिमा चौधरी, RPS के सुपरविजन में किया गया।
🔹 प्रशिक्षण के दौरान 1930 पोर्टल, समन्वय पोर्टल, CEIR पोर्टल, Re-Assign, MRM, GRM एवं Mule Account से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की प्रक्रिया समझाई गई।
🔹 शिकायतों के निस्तारण में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
🔹 संदिग्ध बैंक खातों, चैक निकासी, ATM निकासी एवं SIM विक्रेता (POS) के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
🔹 जिले के समस्त थानों से 2-2 साइबर योद्धाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
तकनीकी दक्षता + त्वरित कार्रवाई = साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण
राजस्थान पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
#CyberCrime #CyberWarriors #CyberAwareness #CyberSafety #1930 CEIR CyberCrimePrevention DigitalSafety
28 views | Jaipur, Rajasthan | Sep 25, 2026