Public App Logo
Profile Picture

Sanjay Lake City News

@lakecitynews
382996Followers
152Following
*एम.बी. अस्पताल परिसर में पान, गुटखा, तंबाकू थूकने पर अब सख्त पाबंदी - 15 दिन काउंसलिंग, फिर 100 रुपये जुर्माना*।             अगले स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

एम.बी. अस्पताल कैम्पस उदयपुर प्रशासन ने अस्पताल परिसर को स्वच्छ, संक्रमण-मुक्त और तंबाकू-मुक्त बनाने के लिए *सख्त एंटी-स्पिटिंग एवं तंबाकू निषेध नीति* लागू करने का निर्णय लिया है। साथ ही अगले पंद्रह दिन स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा एवं अस्पताल परिसर व कार्यालय में सफाई अभियान किया जाएगा।पहले दिन कार्मिकों एवं अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी।

हालांकि अस्पताल में पहले से ही गेट पर तंबाकू उत्पाद अंदर ले जाने पर रोक, तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध जैसे नियम लागू हैं, अब इसे और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

अधीक्षक डॉ आर एल सुमन द्वारा जारी नई नीति के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार हैं:

*1. दो चरणों में लागू होगी नीति:*
- *पहले 15 दिन ( 1 से 15 अक्टूबर 2026 तक) - केवल काउंसलिंग फेज:* इस अवधि में किसी पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। नर्सिंग अधीक्षक, सुपरवाइजर, सुरक्षा गार्ड एवं काउंसलर द्वारा मरीजों, परिजनों को पान-गुटखा-तंबाकू से होने वाले कैंसर, टी.बी., संक्रमण के खतरे एवं अस्पताल को गंदा करने के बारे में समझाया जाएगा।
- *15 दिन के बाद - सख्त चालान:* 16 अक्टूबर 2026 से नियम तोड़ने पर *मरीज एवं परिजनों पर प्रति उल्लंघन 100 रुपये जुर्माना* वसूला जाएगा। 

*2. स्टाफ के लिए जीरो टॉलरेंस:*
अस्पताल के किसी भी डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारी, इंटर्न, सफाई कर्मी द्वारा परिसर में पान-गुटखा-तंबाकू खाते या थूकते पकड़े जाने पर *सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई* की जाएगी एवं विभागीय नियमानुसार नोटिस जारी होगा। साथ ही उन्हें अनिवार्य रूप से *तंबाकू नशा मुक्ति केन्द्र (Tobacco Cessation Centre)*  में भेजा जाएगा जहाँ काउंसलिंग एवं उपचार दिया जाएगा।

*3. निगरानी व्यवस्था:*
- नर्सिंग अधीक्षक (NS), वार्ड सुपरवाइजर, सुरक्षा गार्ड एवं स्वच्छता इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम पूरे परिसर में राउंड करेगी।
- थूकने के संवेदनशील स्थान - सीढ़ियाँ, शौचालय, वार्ड के कोने, कैंटीन के पास, ओपीडी बरामदा, लिफ्ट - को *सीसीटीवी निगरानी* में रखा गया है।
- अस्पताल परिसर के अंदर किसी भी दुकान, कैंटीन, खोखे पर बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान-मसाला की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

*4. जागरूकता (IEC) बढ़ाई गई:*
पूरे अस्पताल में जगह-जगह नए पोस्टर, बैनर, वॉल पेंटिंग लगाई गई हैं - "यहाँ थूकना अपराध है - 100 रु जुर्माना", "तंबाकू से कैंसर होता है - अस्पताल को मंदिर जैसा साफ रखें", "थूकने से टी.बी. और कोरोना फैलता है"। 

*अपील:*
अधीक्षक डॉ सुमन ने सभी मरीजों, परिजनों, स्टाफ एवं आगंतुकों से अपील की है कि एम.बी. अस्पताल आपका अपना अस्पताल है। इसे स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। थूकने से न केवल गंदगी फैलती है बल्कि क्षय रोग, कोविड, स्वाइन फ्लू जैसे संक्रामक रोग भी फैलते हैं। सहयोग करें।
चुनाव नहीं जीतीं मीरा कुंवर, लेकिन अपने व्यवहार से कई लोगों का दिल जरूर जीत लिया

उदयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 60 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं किन्नर मीरा कुंवर भले ही चुनाव नहीं जीत पाईं, लेकिन अपने सहज स्वभाव, आत्मविश्वास और जनता के प्रति सोच से उन्होंने कई लोगों के दिल जरूर जीते।
एकलिंगपुरा क्षेत्र में रहने वाली मीरा कुंवर का कहना है कि चुनाव परिणाम चाहे जो रहा हो, उनकी इच्छा यही है कि जो भी प्रत्याशी जीते, वह जनता के हित में काम करे और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे।
इसी सिलसिले में हमें भी मीरा कुंवर से बातचीत और साक्षात्कार का अवसर मिला। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने जीवन के कई खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। उनके संघर्ष, सोच और समाज में अपनी पहचान बनाने की यात्रा को करीब से जानने का मौका मिला। उनसे मिलकर यह महसूस हुआ कि चुनाव हार-जीत से कहीं आगे भी बहुत कुछ होता है।
आज किन्नर समुदाय समाज की मुख्यधारा में अपनी भागीदारी लगातार बढ़ा रहा है। राजस्थान के हालिया निकाय चुनावों में भी अलग-अलग स्थानों से किन्नर समुदाय के लोगों ने पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में भी किन्नर समुदाय के लोग आगे बढ़ रहे हैं। यह बदलाव समाज में समान अवसर और स्वीकार्यता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मीरा कुंवर चुनाव नहीं जीत पाईं, लेकिन उनकी एक बात जरूर याद रह गई—
“मैं जीतूं या न जीतूं, जो भी जीते, जनता का भला करे और क्षेत्र का विकास करे।”
शायद लोकतंत्र की असली खूबसूरती भी यही है—चुनाव परिणाम से अलग, समाज और जनता के लिए सोचने की भावना।
*राजस्थान राज्य विश्वविद्यालय अशैक्षणिक अधिकारी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी*

*उदयपुर से मोहित भाटी को प्रदेश महामंत्री का जिम्मा*

29 सितंबर 2026 | राजस्थान राज्य विश्वविद्यालय अशैक्षणिक कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्ध) की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय सोलंकी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आकाश खत्री को प्रदेश उपाध्यक्ष (कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर), मोहित भाटी को प्रदेश महामंत्री (महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर) तथा अमन शर्मा को प्रदेश मंत्री (श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर) नियुक्त किया है।  
प्रदेशाध्यक्ष संजय सोलंकी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये संगठन की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए विश्वविद्यालयों के अशैक्षणिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जुड़े विषयों को संगठन के स्तर पर मजबूती से उठाएंगे। नवनियुक्त प्रदेश नेतृत्व का आभार उपाध्यक्ष आकाश खत्री, प्रदेश महामंत्री मोहित भाटी एवं प्रदेश मंत्री अमन शर्मा ने महासंघ के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को प्रदेशभर में मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों से जुड़े विषयों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।  
महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अशैक्षणिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।
*सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन*
_उद्घाटन स्पेशल 2 अक्टूबर को, नियमित रेलसेवा 3 अक्टूबर से होगी शुरू_

रेलवे द्वारा सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह रेलसेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। इस रेलसेवा की उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 अक्टूबर 2026 को तथा नियमित रेलसेवा का संचालन 3 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09103, सूरत-उदयपुर सिटी उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सूरत से प्रातः 10.00 बजे रवाना होकर शाम 17.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर एवं जावर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में वंदे भारत के 08 डिब्बों का रैक होगा।

*3 अक्टूबर से नियमित रेलसेवा का संचालन*

उद्घाटन स्पेशल के बाद यह रेलसेवा नियमित रूप से गाड़ी संख्या 26903/26904 सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 26904, उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर 2026 से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन उदयपुर सिटी से 15.35 बजे रवाना होकर 23.00 बजे सूरत पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 26903, सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर 2026 से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सूरत से 06.10 बजे रवाना होकर 13.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

नियमित वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर एवं जावर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में वंदे भारत के 08 डिब्बों का रैक होगा।
_उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत का संचालन बंद_

गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन 2 अक्टूबर 2026 से बंद किया जा रहा है। अब वन्दे भारत उदयपुर से सूरत तक संचालित की जा रही...
महिलाओं का स्वास्थ्य ही स्वस्थ परिवार एवं सशक्त समाज की आधारशिला: डॉ. शालिनी भार्गव

यूसीसीआई महिला उपसमिति ने आयोजित किया महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर संवादात्मक सेमिनार

सेमिनार के बाद स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित

उदयपुर, 30 सितम्बर 2026। उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की महिला उपसमिति द्वारा महिला सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए “महिलाओं का स्वास्थ्य एवं कल्याण - जीवन के प्रत्येक चरण में स्वास्थ्य चुनौतियों से सामंजस्य” विषय पर परिचर्चात्मक सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार के पश्चात महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. शालिनी भार्गव, वरिष्ठ स्त्री रोग एवं बांझपन विशेषज्ञ, शांति राज हॉस्पिटल तथा विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध पर्वतारोही सुश्री मनस्वी अग्रवाल थीं।
महिला उपसमिति की को-चेयरपर्सन श्रीमति प्रिया मोगरा ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि यूसीसीआई का उद्देश्य इस वर्ष महिला उपसमिति की पहुंच को यूसीसीआई से जुड़ी प्रत्येक महिला तक विस्तारित करना है। चाहे कोई महिला सक्रिय उद्यमी हो अथवा पारिवारिक व्यवसाय को एक समर्पित गृहिणी के रूप में सहयोग दे रही हो, वह यूसीसीआई परिवार का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की अधिक भागीदारी, नेतृत्व और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए महिला सदस्यों से ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सहभागी बनने का आह्वान किया गया। उन्होंने शांति राज हॉस्पिटल एवं उनकी पूरी टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
महिला उपसमिति की चेयरपर्सन श्रीमति सीमा पारीक ने कहा कि महिलाएं सामान्यतः परिवार और कार्य को प्राथमिकता देते हुए अपने स्वास्थ्य की ओर अपेक्षाकृत कम ध्यान दे पाती हैं। इसी दृष्टि से महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यूसीसीआई अध्यक्ष श्री सन्दीप बापना ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम, डायटीशियन तथा महिला प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महिला उपसमिति की चेयरपर्सन श्रीमति सीमा पारीक एवं उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम परिवार और समाज दोनों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्रीमति मनजीत बंसल ने विशिष्ट अतिथि पर्वतारोही सुश्री मनस्वी अग्रवाल का परिचय दिया। सुश्री मनस्वी अग्रवाल ने एक खिलाड़ी एवं पर्वतारोही के रूप में अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को अपने जीवन के निर्धारित लक्ष्यों को उत्साह, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात श्रीमति मनजीत बंसल ने डॉ. शालिनी भार्गव का परिचय दिया। डॉ. भार्गव ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न आयु-चरणों में महिलाओं के सामने आने वाली स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवावस्था, मध्य आयु तथा वृद्धावस्था में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन, थायरॉयड, मातृत्व, प्री-मेनोपॉज एवं पोस्ट-मेनोपॉज आदि से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
प्रश्नोत्तर सत्र में महिला प्रतिभागियों ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. शालिनी भार्गव ने सहज एवं उपयोगी ढंग से समाधान किया।
कार्यक्रम में 35 से अधिक महिला सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार के पश्चात आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में महिलाओं को विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमति दर्शना सिंघवी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, चिकित्सा विशेषज्ञों, शांति राज हॉस्पिटल की टीम तथा सभी महिला प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
*02 किलो 542 ग्राम अवैध अफीम बरामद, मोटरसाइकिल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार*

चित्तौड़गढ़, 30 सितंबर।  साड़ास थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 02 किलो 542 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई।

  जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि  महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर, रेन्ज उदयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र  के  के तहत अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा  व पुलिस उप अधीक्षक गंगरार उदयसिंह चुण्डावत  वृत्ताधिकारी वृत्त गंगरार के सुपरविजन में दिनांक 29.09.2026 को जिला स्पेशल टीम एवं सोनाली शर्मा  थानाधिकारी साड़ास के नेतृत्व में घोड़ी घाटा से सुरजनियास आने-जाने वाले आम रोड सरहद कांगसो की धातोल पर नाकाबन्दी के दौरान एक बिना नम्बरी मोटरसाईकिल पर दो जवान उम्र के लडकें बैठे जिनको संदग्धि होने से डिटेन किया गया तथा दोनो लडको के बीच रखे गत्ते के डिब्बें को खोलकर देखा तो डिब्बे में कुल दो प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियां जिनमें अवैध अफीम कुल 2 किलो 542 ग्राम होना पाया गया। अवैध अफीम व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त कर अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट में नियमानुसार गिरफतार कर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसधान जारी है
गिरफतारशुदा अभियुक्त :-
1. राजुलाल पिता छीतरमल कुमावत उम्र 29 साल निवासी बान्दनवाड़ा पुलिस थाना साड़ास जिला चित्तौड़गढ़ 
2. नारायण लाल पिता अर्जुन लाल गाडरी उम्र 28 साल निवासी बान्दनवाड़ा पुलिस थाना साड़ास जिला चित्तौड़गढ़
-: टीम पुलिस थाना साडास :-
थानाधिकारी सोनाली शर्मा, कांस्टेबल बाबूलाल,विकास,मुकेश  मखन लाल ,चालक निखिल।
-: जिला स्पेशल टीम :-
हैड कानि.  प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रतनसिंह,अजय कुमार,बलराम मीणा,मनोज कुमार,शीशराम, प्रीतम,बलराम।
विशेष निरोधात्मक अभियान
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई जारी
जोधपुर में अवैध अंग्रेजी मदिरा से भरा ट्रक पकड़ा
प्रदेश में अब तक एक करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक की अंग्रेजी मदिरा जब्त

उदयपुर, 30 सितंबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के नेतृत्व मंे प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी निरोधक टीम जोधपुर ने भारतमाला हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक से फोर सेल इन चंडीगढ़ अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप जब्त की। कार्रवाई में जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपए है। इसी प्रकार अन्य जिलों में भी वाॅश, मदिरा भट्टियां नष्ट करते हुए अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।  

जोधपुर में ट्रक से अंगे्रजी मदिरा की खेप जब्त
प्रदेश में आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार आबकारी टीम जोधपुर द्वारा मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर भारतमाला हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक को रोककर जांच की तो उसमें अन्य राज्य की अवैध अंग्रेजी मदिरा की बड़ी खेप बरामद हुई। ट्रक में फोर सेल इन चंडीगढ़ अंग्रेजी मदिरा की आॅल सीजन व्हीस्की, राॅयल चेलेन्ज व्हीस्की एवं चार्ली व्हीस्की ब्रांड के 750 कार्टन में अनुमानित 70 लाख रूपए की मदिरा जब्त की गई। मौके पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर सीमा कविया के मार्गदर्शन में उपायुक्त ईपीएफ अरविंद प्रताप सिंह, आबकारी अधिकारी प्रवीण कुमार, आबकारी निरीक्षक किशोर सुथार के नेतृत्व में की गई उक्त कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी पाली मनोज बिस्सा एवं सिपाही मनोज ढाका द्वारा विश्वसनीय सूचना सहित योगदान दिया।
 
प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई
प्रदेश में आबकारी निरोधक दलों की कार्रवाई के तहत चिŸाौड़गढ़ व बेगूं में एक हजार लीटर वाॅष नष्ट कर 78 बोतल हथकड़ एवं 23 पव्वे देशी मदिरा के सीज किए। कोटा में 87 बोतल बीयर, पिंट बीयर 31 एवं विभिन्न ब्रांड की 31 बोतल व्हीस्की जब्त कर मौके से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। केकड़ी में 300 लीटर वाॅश सहित 2 भट्टियां नष्ट करते हुए 60 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की गई। सिरोही में 20 लीटर हथकड़ मदिरा, रेवदर में 20 पव्वे देशी मदिरा जब्त की गई। आबूरोड़ में 500 लीटर वाॅश एवं भट्टी को नष्ट किया। आबूरोड़ में 96 पव्वे देशी मदिरा, 24 बोतल बीयर एवं 40 पव्वे अंग्रेजी मदिरा के जब्त किए। बारां जिले के शाहबाद उपखंड में 2100 लीटर वाॅश नष्ट कर 40 लीटर हथकड़ मदिरा बरामद कर अभियोग दर्ज किए। टोंक के मालपुरा सर्कल में 500 लीटर वाॅश, देवली में 400 लीटर वाॅष नष्ट कर ढाबों एवं होटल्स पर सघन जांच की गई। भरतपुर, डीग व कुम्हेर की संयुक्त कार्रवाई में 1500 लीटर वाॅश सहित 6 भट्टियां नष्ट की, साथ ही अंग्रेजी मदिरा के 42 पव्वे व देशी मदिरा के 22 पव्वे जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। हनुमानगढ़ में 6 हजार लीटर वाॅश सहित 10 कच्ची भट्टियां नष्ट की गई।
 
एक करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक की अंग्रेजी मदिरा जब्त
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देषन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 14 से 29 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1135 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देषी मदिरा 8 लाख 72 हजार 393 रूपए लागत की 3183 लीटर, भारत निर्मित विदेषी मदिरा एक करोड़ 57 लाख 78 हजार 440 रूपए की 15845 लीटर, बीयर 3 लाख 32 हजार 762 रूपए की 1532 लीटर, हथकड़ शराब 8459 लीटर एवं स्प्रिट एक लाख 20 हजार 350 लीटर जब्त किया गया है। इसी क्रम में वाॅश 3 लाख 87 हजार 616 लीटर नष्ट किया गया। प्रदेष में अभियान के तहत बड़े वाहन 5, चार पहिया वाहन 13, दुपहिया वाहन 23 सहित 41 वाहन जब्त किए है साथ ही अवैध मदिरा से संबंधित 503 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
--00--
उदयपुर ब्रेकिंग

राजस्व अधिकारियों की बैठक

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में चल रही है बैठक 

राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा

गिरदावर सर्कल स्तर पर आयोजित जन सेवा शिविरों की प्रगति की भी समीक्षा, लंबित प्रकरणों को शत प्रतिशत निस्तारित करने की हिदायत

फसल गिरदावरी की भी ली जानकारी, पूर्ण करने के दिए निर्देश

उपखण्ड अधिकारी-तहसीलदारों को नव गठित पंचायतों के मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण करने, केंद्र तक पहुंच मार्ग, अस्थायी स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

अवैध खनन निगरानी समिति की भी बैठक

जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए सतत् कार्यवाही करने के निर्देश

बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, यूडीए सचिव राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे

जिले के सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार वीसी के माध्यम से जुड़े
*डुप्लीकेट चाबी से 75 लाख रुपये का डंपर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश एवं वृद्ध महिला से लूट करने वाली गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित*

*दो बड़ी वारदातों का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित सराहनीय कार्य के लिए जिला विशेष टीम एवं साइबर सेल के पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित*

चित्तौड़गढ़, 30 सितंबर 2026। जिला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं गंभीर वारदातों के त्वरित खुलासे के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) एवं साइबर सेल की टीमों द्वारा दो महत्वपूर्ण मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई। पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर एक ओर जहां करीब 75 लाख रुपये मूल्य के न्यू डंपर की चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी का डंपर बरामद किया, वहीं दूसरी ओर वृद्ध महिला से चांदी के आभूषण लूटने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा गैंग द्वारा की गई 30 से अधिक वारदातों का खुलासा किया।

दोनों प्रकरणों में पुलिस टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट, मेहनत एवं सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) एवं साइबर सेल के पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके कार्य की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंभीर एवं संगठित अपराधों के खुलासे में पुलिस टीम द्वारा आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण तथा मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग किया गया। पुलिसकर्मियों की लगातार मेहनत, सतर्कता एवं टीम भावना के परिणामस्वरूप दोनों मामलों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

*75 लाख रुपये के डंपर चोरी प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता*

राशमी थाना क्षेत्र के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से करीब 75 लाख रुपये कीमत का न्यू डंपर डुप्लीकेट चाबी लगाकर चोरी करने के मामले में जिला विशेष टीम एवं राशमी थाना पुलिस द्वारा घटना के खुलासे के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा एवं आनंद (गुजरात) तक 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्य एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान की गई तथा लगातार निगरानी एवं रेकी की गई। करीब 10 दिनों तक लगातार पीछा करने के बाद चोरी किया गया डंपर आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर लावारिस हालत में बरामद किया गया।

अनुसंधान के दौरान सामने आया कि गिरोह द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं गुजरात सहित विभिन्न स्थानों से डंपर चोरी कर उनकी खरीद-फरोख्त की जाती थी। मामले में चोरी एवं चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल आरोपियों को नामजद किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है तथा अन्य वारदातों एवं आरोपियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

*वृद्ध महिला से लूट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश*

थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के आछोड़ा गांव में 13 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि वृद्ध दंपती के घर में घुसकर वृद्ध महिला के हाथों एवं पैरों में पहने चांदी के आभूषण लूटने की वारदात का जिला विशेष टीम एवं थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा खुलासा किया गया।

तकनीकी साक्ष्य, विभिन्न थाना क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की निगरानी तथा ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर अंतरराज्यीय गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में महिलाओं के आभूषण लूटने तथा मंदिरों से सोने-चांदी के छत्र, प्रतिमाएं, आभूषण एवं दानपात्र से नकदी चोरी करने सहित 30 से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, लूट एवं मंदिरों में चोरी सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ एवं बरामदगी की कार्रवाई जारी है।

सम्मानित पुलिस टीम
साइबर सेल:. राजकुमार, एएसआई
जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम):
1. रामावतार — प्रभारी
2. सुनील कुमार
3. दुर्गेश
4. हेमराज
5. पदम कुमार
6. राकेश
7. मनीष नायक
8. साहिल गुर्जर
9. पुरखाराम
10. मुकेश कुमार
फेस्टिव सीजन से पहले उदयपुर में फिर दौड़ेगी ‘रफ्तार 3.0’
3-4 अक्टूबर को फील्ड क्लब में ऑटो एक्सपो, विंटेज कारों से लेकर गेमिंग और फूड जोन तक होंगे आकर्षण

उदयपुर। फेस्टिव सीजन से पहले नई कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए उदयपुर में ‘रफ्तार 3.0’ ऑटो एक्सपो का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर 2026 को फील्ड क्लब में किया जाएगा। उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय एक्सपो में प्रमुख कार और टू-व्हीलर ब्रांड्स एक ही मंच पर अपने वाहनों का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों को इस बार 5 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
रफ्तार 3.0 के टाइटल स्पॉन्सर PIMS Multi Super Specialty Hospital हैं। उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 के चेयरमैन मोहित सिंघवी ने बताया कि रफ्तार अब केवल ऑटो एक्सपो नहीं रह गया है, बल्कि ऑटोमोबाइल, मनोरंजन, परिवार और सामाजिक सरोकार को एक मंच पर जोड़ने वाला आयोजन बन चुका है।
पिछले संस्करण में 35 से अधिक वाहनों की बिक्री
रफ्तार 2.0 में करीब 3 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था और 35 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी। इस सफलता के बाद इस बार अधिक ब्रांड्स, वाहनों और मनोरंजन गतिविधियों के साथ आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया गया है।
प्रमुख कार और बाइक ब्रांड्स होंगे शामिल
फोर-व्हीलर सेगमेंट में Toyota, BMW, VinFast, Maruti, Volkswagen, Kia, MG और BYD सहित प्रमुख ब्रांड्स अपने वाहनों का प्रदर्शन करेंगे।
टू-व्हीलर सेगमेंट में Harley-Davidson, Honda, Hero, KTM, Triumph, Suzuki और Ampere जैसे ब्रांड्स शामिल होंगे। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के साथ Heritage Cars और Vintage Cars का विशेष प्रदर्शन भी आकर्षण रहेगा।
फेस्टिव सीजन से पहले वाहन खरीदने का मौका
एक्सपो में संभावित खरीदारों को अलग-अलग ब्रांड्स की कारों और बाइक्स को एक ही स्थान पर देखने और उनकी जानकारी लेने का अवसर मिलेगा। फेस्टिव सीजन को देखते हुए विभिन्न वाहनों पर उपलब्ध विशेष ऑफर्स और डील्स भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
गेमिंग और फूड जोन भी रहेंगे आकर्षण
रफ्तार 3.0 को पूरे परिवार के लिए तैयार किया गया है। ऑटोमोबाइल डिस्प्ले के साथ गेमिंग जोन, फूड जोन और बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
अंबेरी में छह नई कक्षाओं के निर्माण के लिए फंडरेजिंग
रफ्तार 3.0 का एक प्रमुख उद्देश्य चैरिटी फंडरेजिंग भी है। आयोजन से जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग अंबेरी में छह नई कक्षाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा।
फंडरेजिंग अभियान का नेतृत्व असीम बोलिया एवं सनी मोदी कर रहे हैं। वहीं टेबल सेक्रेटरी दीपक जोदावत आयोजन की तैयारियों और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
5 हजार से अधिक फुटफॉल का लक्ष्य
पिछले वर्ष करीब 3 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी और 35 से अधिक वाहनों की बिक्री के बाद इस वर्ष आयोजन समिति ने 5 हजार से अधिक फुटफॉल का लक्ष्य रखा है।
रफ्तार 3.0 में प्रमुख ऑटोमोबाइल ब्रांड्स, फेस्टिव ऑफर्स, विंटेज एवं हेरिटेज कारें, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, गेमिंग जोन और फूड जोन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
चेयरमैन मोहित सिंघवी ने उदयपुरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ रफ्तार 3.0 में पहुंचने की अपील की है।
रफ्तार 3.0 एक नजर में:
तारीख: 3 एवं 4 अक्टूबर 2026
स्थान: फील्ड क्लब, उदयपुर
आयोजक: Udaipur Lakecity Round Table 206
टाइटल स्पॉन्सर: PIMS Multi Super Specialty Hospital
विशेष आकर्षण: Heritage Cars, Vintage Cars, Electric Two-Wheelers, Festive Offers, Gaming Zone, Food Zone एवं Kids Activities
चैरिटी उद्देश्य: अंबेरी में छह नई कक्षाओं का निर्माण
30 सितम्बर 2026 LakecityNews Edition.....
उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र के वीरिया गाॅव से इस वक्त की बड़ी खबर करीब 7 दिन पूर्व घर से
 लापता हुए प्रकाश चंद्र गहलोत पिता भूर सिंह गहलोत उम्र 17 वर्ष का शव आज शनिवार प्रात 11:00 बजे वीरिया गांव के बिना मुंडेर के कुएं में पड़ा मिला उक्त सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक श्रीमान दीपेंद्र सिंह राठौर के आदेश एवं  श्री धनेंन्द्र कश्यप के दिशा निर्देशन में टीम का गठन कर मोके के लिए रवाना किया टीम मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत कर  शव को बाहर निकाल पुलिस थाना कानोड़ के सुपुर्द दिया टीम में प्रवीण सिंह राठौर दिनेश गमेती गौरव बागोरा कैलाश गमेती मुकेश सेन वाहन चालक बने सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे
*डीएसटी जिला विशेष टीम चित्तौड़गढ़ , जिला रशद विभाग टीम और थाना सदर चित्तौड़गढ़  की संयुक्त कार्यवाही*     

चित्तौड़गढ़,30 सितंबर।  जिला  पुलिस अधीक्षक के  निर्देशन में  चलाये जा रहे विशेष अभियान की जिले भर में कही भी कोई अवैधानिक गतिविधि और अवैध रूप से होटलों  ढाबों पर ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ का विक्रय ना हो  जिससे आम जन का जीवन संकट में पड़ जावे इस हेतु अति जिला पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा वर्ता अधिकारी एवं थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ प्रेम सिंह के  नेतृत्व में डीएसटी प्रभारी सूरज कुमार सहायक मय  टीम का गठन किया  डी एस टी प्रभारी सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक को जरिए मुखबिर खास से सूचना मिली कि ओछड़ी टोल के पास संगम होटल के बाड़े में संचालित पेट्रोलियम पदार्थ के व्यापार स्थल की जांच की  जावे तो अवैध ज्वालशील  पेट्रोलियम पदार्थ भंडारण मिल सकता हे  जिस पर डीएसटी टीम मौके पर पहुंची एवं  थाना सदर चित्तौड़गढ़ से पुलिस टिम एवं dso हितेश जी के निर्देशन में  dso सुमन तिवारी प्रवर्तन अधिकारी मौके पर ओछड़ी टोल नाके के पास लालजी जाट की होटल के पास पेट्रोलियम पदार्थ बिक्री हेतु डिस्पेंसिंग मशीन लगी पाई जिस पर डीजल लिखा था परंतु वह उपस्थित व्यक्ति से पूछने पर डीजल न होकर बायोडीजल  होना बताया

डीएसटी और रसद विभाग ने संयुक्त कार्यवाही की जिसमें मौके पर उपस्थित आदित्य गोस्वामी से पूछ ताछ में उन्होंने बायोफ्यूल बेचा जाना बताया और मौके पर हाई कोर्ट का स्टे प्रस्तुत किया 

 पेट्रोलियम पदार्थ की FSL जांच हेतु मौके से डिस्पेंसिंग मशीन से 1- 1 लीटर के तीन सैंपल लिये गए
व्यापार स्थल के मालिक को ऐतिहातन तौर पर दस्तावेजों की जांच नहीं करवाने तक पेट्रोलियम पदार्थों का व्यवसायीकरण नहीं करोगे विक्रय नहीं करोगे इस  हेतु हिदायत दी गई  
 जिला रसद विभाग एवं  पुलिस प्रशासन द्वारा  आम जन से अपिल  हे कि  अगर  आपके  आस पास  कोई  अवैध गतिविधि या  अवैधानिकेक रूप से ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थों का विक्रय हो रहा हो तो  जिला रसद विभाग  मोबाइल  नंबर 9414618282 एवं पुलिस कंट्रोल रूम 01472240088को सूचित    करे       टीम जिला रशद विभाग हितेश जोशी DSO, सुमन तिवारी प्रवर्तन अधिकारी।          पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ टीम थानाधिकारी प्रेम सिंह, ए एस आई हीरालाल, ए एस आई मंजीत सिंह कांस्टेबल  मुकेश।  जिला विशेष टीम  :-            ए एस आई सूरज कुमार प्रभारी मय जाब्ता कांस्टेबल अरविंद,कृष्णकांत, अशोक, रामकेश,सुरेश सुंडा, देवेंद्र जगदीश
श्री कल्लाजी मुख्य धाम रन्देला में 11 अक्टूबर को होगा विशाल मेला

सलूम्बर। श्री श्री 1008 कमधज कृष्णा कल्याण शक्ति पीठ मुख्य धाम रन्देला में नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 11 अक्टूबर 2026, रविवार को विशाल धार्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य मेला श्री कल्लाजी मुख्य धाम रन्देला, ग्राम पंचायत नोली, जिला सलूम्बर में आयोजित होगा।

ऐतिहासिक आस्था और गौरवशाली परंपरा

रन्देला धाम को श्री कल्लाजी महाराज का मुख्य शक्ति धाम माना जाता है।  इतिहास के अनुसार, चित्तौड़ के तीसरे साके में श्री कल्लाजी महाराज वीरगति को प्राप्त हुए। वीरगति प्राप्त करने के पश्चात भी उन्होंने अपने दिए हुए वचन को निभाया और लगभग 180 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने कमधज स्वरूप में रन्देला पधारे।

 श्री कल्लाजी राठौड़ ने अपनी अर्धांगिनी को वचन दिया था कि “मैं जीवित रहूँ या वीरगति को प्राप्त हो जाऊँ, अंततः तुमसे मिलने अवश्य आऊँगा।” अपने इसी वचन की मर्यादा रखते हुए उनका कमधज स्वरूप रन्देला पहुंचा। इसी दिव्य परंपरा और आस्था के कारण रन्देला धाम का धार्मिक महत्व अत्यंत विशिष्ट माना जाता है।

 उस समय से लेकर आज तक श्री कल्लाजी महाराज के वंशजों द्वारा रन्देला धाम में उनकी सेवा, पूजा-अर्चना और परंपराओं का निर्वहन निरंतर किया जाता आ रहा है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही यह सेवा और आराधना आज भी श्रद्धा एवं आस्था के साथ जारी है।

रन्देला स्थित श्री श्री 1008 कमधज कृष्णा कल्याण शक्ति पीठ मुख्य धाम को कल्लाजी महाराज की भक्ति और आराधना का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं और श्री कल्लाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी पहुंचेंगे श्रद्धालु

इस ऐतिहासिक मेले में सलूम्बर सहित उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी कल्लाजी महाराज के भक्त रन्देला धाम पहुंचकर मेले में भाग लेंगे।

200 वर्षों से भी अधिक समय से चली आ रही इस मेले की परंपरा आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यह मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि इतिहास, आस्था, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

श्री श्री 1008 कमधज कृष्णा कल्याण शक्ति पीठ मुख्य धाम रन्देला की ओर से समस्त समाज, क्षेत्रवासियों तथा देश-प्रदेश के सभी श्रद्धालुओं एवं कल्लाजी महाराज के भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रन्देला धाम पधारें और इस ऐतिहासिक धार्मिक मेले की शोभा बढ़ाएं।

आयोजन विवरण

स्थान: श्री कल्लाजी मुख्य धाम रन्देला
ग्राम पंचायत: नोली
जिला: सलूम्बर, राजस्थान
दिनांक: 11 अक्टूबर 2026, रविवार

गादीपति:
महंत श्री शम्भू सिंह जी बावजी
बावजी महेंद्र सिंह जी

मंदिर मंडल की ओर से समस्त श्रद्धालुओं एवं भक्तगण का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन।

।। जय श्री कल्याण ।।
।। जय श्री कल्लाजी महाराज ।।
Udaipur News : गवरी अपमान मामला /Happy singh उर्फ़ पिंकू को उदयपुर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
<nis:link nis:type=tag nis:id=gawari nis:value=Gawari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gawarimata nis:value=GawariMata nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipurnews nis:value=UdaipurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gogunda nis:value=Gogunda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gogundanews nis:value=GogundaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipurpolice nis:value=UdaipurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mewar nis:value=Mewar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mewargawari nis:value=MewarGawari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=adivasisamaj nis:value=AdivasiSamaj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gawarinews nis:value=GawariNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=instagramviral nis:value=InstagramViral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakecitynews nis:value=LakecityNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakecitynewsudaipur nis:value=LakecityNewsUdaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=Udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannewstoday nis:value=RajasthanNewsToday nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=gawari nis:value=Gawari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gawarimata nis:value=GawariMata nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipurnews nis:value=UdaipurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gogunda nis:value=Gogunda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gogundanews nis:value=GogundaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipurpolice nis:value=UdaipurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mewar nis:value=Mewar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mewargawari nis:value=MewarGawari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=adivasisamaj nis:value=AdivasiSamaj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gawarinews nis:value=GawariNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=instagramviral nis:value=InstagramViral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakecitynews nis:value=LakecityNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakecitynewsudaipur nis:value=LakecityNewsUdaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=Udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannewstoday nis:value=RajasthanNewsToday nis:enabled=true nis:link/>
किसान हितैषी 15 नई कृषि तकनीकें और फसल किस्में ‘पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेज’ में शामिल करने की अनुशंसा
एमपीयूएटी में दो दिवसीय ZREAC बैठक का समापन, 70 वैज्ञानिकों व अधिकारियों ने लिया भाग

उदयपुर, 29 सितम्बर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय अनुसंधान एवं विस्तार सलाहकार समिति (ZREAC) की बैठक का मंगलवार को समापन हुआ। बैठक में किसानों की समस्याओं, विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नई कृषि तकनीकों, फसल किस्मों और कृषि विस्तार गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, अधिकारियों तथा विभिन्न राजकीय विभागों के अधिकारियों सहित करीब 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पिछले एक वर्ष में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किए गए अनुसंधान कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा भी की गई।
समापन सत्र में निदेशक अनुसंधान डॉ. मनोज कुमार महला ने मेवाड़ क्षेत्र की प्रमुख फसल मक्का के उत्पादन, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सीताफल सहित स्थानीय कृषि उपज के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया।
संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), उदयपुर डॉ. सुधीर वर्मा ने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किसान हितैषी तकनीकों को प्रभावी रूप से ‘पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेज’ में शामिल कर किसानों तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कृषि मशीनरी और आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रचार-प्रसार के साथ कृषि में बायोचार के उपयोग और मृदा स्वास्थ्य सुधार में इसकी भूमिका की जानकारी दी।
अतिरिक्त निदेशक कृषि, भीलवाड़ा डॉ. के.सी. मीणा ने विश्वविद्यालय के अनुसंधान कार्यों की सराहना करते हुए नई किस्मों और किसान हितैषी तकनीकों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कृषि उत्पादन के साथ उत्पादों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।
बैठक में वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अनुसंधान को किसानों की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
क्षेत्रीय अनुसंधान अधिकारी डॉ. एस.एस. लखावत ने बताया कि बैठक के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा विकसित 15 नई कृषि तकनीकों एवं फसल किस्मों को क्षेत्रीय फसलों की ‘पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेज’ पुस्तिका में शामिल करने के लिए कृषि विभाग को अनुशंसा भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 10 कृषि तकनीकी केन्द्रों (ATCs) से संबंधित तकनीकों और सिफारिशों को पुनरावलोकन के लिए कृषि तकनीकी केन्द्र, चित्तौड़गढ़ भेजने का निर्णय भी लिया गया।
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑटो-टैक्सी पर लगाए गए साइबर जागरूकता पंपलेट*

*साइबर अपराधों से बचाव के लिए आमजन को किया जा रहा जागरूक, ऑटो-टैक्सी के माध्यम से पहुंचाया जाएगा साइबर सुरक्षा का संदेश*

चित्तौड़गढ़, 29 सितंबर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में साइबर थाना पुलिस द्वारा ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता पंपलेट चिपकाए गए।

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के साथ उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट लगाए तथा ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं आमजन तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के डीवाईएसपी श्री रविन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस निरीक्षक श्री सुमन कुमार, अपराध सहायक श्री जोधाराम सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा ऑटो-टैक्सी चालकों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं ओटीपी के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के संबंध में जानकारी दी गई।

पुलिस द्वारा ऑटो एवं टैक्सी जैसे सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से साइबर जागरूकता संबंधी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आमजन साइबर ठगी के प्रति जागरूक होकर स्वयं को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।

जिला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक संबंधी विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
गवरी माता का अपमान और जातिसूचक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल

उदयपुर। मेवाड़ की प्रसिद्ध पारंपरिक लोकनाट्य परंपरा गवरी और आदिवासी समाज के खिलाफ कथित रूप से अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में गोगुंदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कथित घटना का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड किया था।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा एवं वृत्ताधिकारी गिर्वा छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी गोगुंदा प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
गवरी खेलकर लौट रहे युवकों को रोका
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को चेनाराम गमेती, निवासी भाट, गोगुंदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह पारंपरिक गवरी खेल का हिस्सा है। 23 सितंबर को चाटियाखेड़ी से गवरी खेलकर गोगुंदा बाईपास लौटते समय काले रंग की थार में सवार एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि व्यक्ति ने गवरी के पारंपरिक महिला श्रृंगार और रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाया। पीड़ित द्वारा इसे आदिवासी समाज की आस्था और परंपरा बताए जाने के बाद आरोपी ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गवरी माता एवं आदिवासी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।
इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूरे विवाद का वीडियो भी बनाया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाया।
हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पिन्कु पिता राजकुमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी मुहाना थाना सफीदों, जिला जींद, हरियाणा को डिटेन कर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाधिकारी प्रवीण सिंह, सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कालूलाल, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह तथा साइबर सेल के सहायक उपनिरीक्षक गजराज सिंह शामिल रहे।

गवरी माता, गवरी विवाद, गोगुंदा पुलिस, Udaipur Police, Gawari Mata, Gawari Udaipur, आदिवासी समाज, जातिसूचक टिप्पणी, Instagram Viral Video, Goguanda News, Udaipur News, Mewar Gawari, मेवाड़ की गवरी, राजस्थान पुलिस, Gawari Festival
*डुप्लीकेट चाबी लगा महज पांच मिनट में 75 लाख कीमत का न्यू डंपर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी  का डंपर बरामद*

*350 से अधिक CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर डीएसटी एवं राशमी थाना पुलिस की कार्रवाई*
*वाहन चोरी करने ओर खरीददार आरोपी नामजद,*

चित्तौड़गढ़, 28 सितंबर 2026। जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) एवं  राशमी थाना पुलिस ने  350 अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के गहन विश्लेषण के आधार पर अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राशमी पहुना से चोरी हुआ करीब ₹75 लाख मूल्य का न्यू डंपर बरामद किया है। चोरी करने ओर चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल गिरोह के दो आरोपियों को नामजद किया गया। मुखबिर सूचना ओर तकनीकी अनुसंधान से पता लगा कि नियाज़ खान गुजरात द्वारा अपने दो साथियों के साथ चित्तौड़गढ़, राजसमंद मप्र सहित विभिन्न स्थानों से कई डंपर चोरी  किये  है। जिसका गिरफ्तारी के बाद खुलासा होगा 
      जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को प्रार्थी  कैलाश चंद्र गुर्जर निवासी दौलत पूरा भीलवाड़ा ने एक लिखित रिपोर्ट पेश कि की 14 सितंबर की मध्य रात्री लगभग  पहुना नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा न्यू डंपर  किमत करीब 75 लाख रूपये को कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा  डुप्लीकेट चाबी बनाकर पांच मिनट में जीपीएस हैक करके चुरा कर ले गये है। आस-पास कॉफी तलाश की गई पर डंपर का कोई पता नहीं चला वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण थाना राशमी पर दर्ज कर अनुसंधान एएसआई धूडाराम द्वारा प्रारम्भ किया गया। पहुना राशमी से न्यू डंपर चोरी  की घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरीत खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं  वृत्ताधिकारी  गंगरार  श्री उदयसिंह जी के निर्देशानुसार थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में थाना हाजा व जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) चित्तौडगढ़ की एक विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में चोरी की वारदात के खुलासे के लिये गठित टीम द्वारा नायरा पेट्रोल पंप में लगे हुऐ सीसीटीवी फूटेज व घटना स्थल से लेकर नीमच , मंदसौर, जावरा गोदरा, आनंद गुजरात  तक करीब 350 से अधिक सीसीटीवी केमरों की रिकॉर्डिंग प्राप्त कर बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ चोरी की घटना कारित करने के बाद अपने अन्य साथियों को बुलाकर चोरी किया गया डंपर  को जावरा मप्र से लेने वाले सहित अन्य साथियों को नामजद किया  ओर लगातार पीछा किया ,टीम लगातार 10 दिन तक सीसीटीवी फुटेज ओर नामजद आरोपियों की रेकी कर पीछे लगी रही, क्योंकि इलाका मुस्लिम बाहुल्य होने से टीम के साथी भी मुस्लिम ड्रेस ओर सिर पर टॉपी लगा रेकी करते रहे ओर पीछे लगे रहे जिससे मुलजिम डंपर को आनंद गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए जिनको नाम जद किया गया । अनुसंधान के दौरान एवं सीसीटीवी फुटेजो से पता लगा की इस तरह से अलग-अलग जिलों व राज्य से ओर भी डंपर  चोरी की वारदात नियाज़ व उसके  अन्य साथियों द्वारा करना पाया गया व उन चोरी के वाहनों को अपने दुसरे साथी छोटा उदयपुर गुजरात ओर आनंद गुजरात में बेचना पाया गया। 
 प्रकरण का अनुसंधान जारी है।
*कार्यवाही करने वाली टीम :-*
पुलिस थाना राशमी - थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम,राजकुमार (साईबर सैल),कानि. अर्जुन, मनोज, सुभाष। 
 जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम):-  रामावतार प्रभारी, सुनिल कुमार,दुर्गेश, हेमराज,पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार , साहिल गुर्जर, पुरखाराम
बड़गांव के ट्रेजर टाउन में 10 फीट लंबे अजगर से मचा हड़कंप

कार के बोनट में घुसा अजगर, रेस्क्यूअर राजेंद्र श्रीमाली ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

उदयपुर। बड़गांव स्थित ट्रेजर टाउन कॉलोनी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलोनी की सड़क पर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर कॉलोनी के कुत्ते लगातार भौंकने लगे। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आए तो सड़क पर विशालकाय अजगर देखकर हैरान रह गए।

ट्रेजर टाउन के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि अजगर दिखाई देने की सूचना मिलने पर कॉलोनीवासियों ने तत्काल रेस्क्यूअर राजेंद्र श्रीमाली को फोन कर मौके पर बुलाया। इस दौरान अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौके पर जमा हो गए। लोगों ने अजगर को जंगल की ओर जाने से रोकने का प्रयास किया। इसी बीच अजगर पास खड़ी एक कार के बोनट में जा घुसा।

कार के बोनट में अजगर के घुस जाने से रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंचे रेस्क्यूअर राजेंद्र श्रीमाली ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को कार के बोनट से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। पूरी घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अध्यक्ष संजीव पटवा ने रेस्क्यूअर राजेंद्र श्रीमाली का जताया आभार

ट्रेजर टाउन के अध्यक्ष संजीव पटवा ने कहा कि कॉलोनीवासियों की सतर्कता और रेस्क्यूअर राजेंद्र श्रीमाली के समय पर मौके पर पहुंचने से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू संभव हो सका। उन्होंने राजेंद्र श्रीमाली के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कॉलोनीवासियों से अपील की कि भविष्य में इस प्रकार का कोई वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और न ही उसे छेड़ने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तत्काल प्रशिक्षित रेस्क्यूअर या वन विभाग को सूचना दें।
कुराबड़ में ईड़ाना माता किसान उत्पादक कंपनी की साधारण सभा आयोजित

किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

कुराबड़। ईड़ाना माता किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड, कुराबड़ की साधारण सभा सोमवार को आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई। अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभा में कंपनी की अब तक की गतिविधियों, किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आजीविका के नए साधन विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम में भींडर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह, पशु चिकित्सा महाविद्यालय चित्तौड़ के डा. आर.के. नागदा, पशु चिकित्सा महाविद्यालय नवानिया के राजेंद्र नागदा, स्वयंसेवी संस्था से जुड़े पारस नागौरी, कुराबड़ सरपंच मांगी बाई मीणा, नाबार्ड परियोजना से नीरज यादव, वाटर संस्था से नेपाल सिंह देवड़ा, कंपनी के संचालक मंडल के सदस्य, प्रवर्तक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने किसानों को कंपनी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। वाटर संस्था के नेपाल सिंह देवड़ा ने कंपनी के गठन से लेकर अब तक किए गए कार्यों एवं किसानों की भूमिका की जानकारी साझा की।

राजेंद्र नागदा ने बकरी पालन को किसानों की आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम बताते हुए प्रशिक्षण एवं भ्रमण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी से जुड़े किसानों को 25 बकरियों पर एक बकरा निःशुल्क उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।

कंपनी की प्रवर्तक कुमकुम सारंगदेवोत ने कंपनी की प्रगति, अब तक किए गए कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालक मंडल के सदस्य हरि सिंह एवं उदय सिंह ने कंपनी से जुड़ने, अभिलेख संधारण और बकरी पालन जैसी गतिविधियों की जानकारी दी। उदय सिंह ने सदस्यों को 50 प्रतिशत छूट पर बकरी उपलब्ध कराने की योजना की जानकारी दी।

सभा में कंपनी के लेखाकार संबंधी कार्यों के लिए वर्तमान चार्टर्ड लेखाकार के स्थान पर अंकित नागदा को नया चार्टर्ड लेखाकार नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभाशंकर ने किया तथा आभार उदय सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
मेवाड़ यूनिवर्सिटी एवं जिंक  कौशल केंद्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर थाना पुलिस ने विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

चित्तौड़गढ़, 28 सितंबर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर थाना पुलिस द्वारा सोमवार को मेवाड़ यूनिवर्सिटी कैंपस, गंगरार एवं जिंक कौशल केंद्र, हिंदुस्तान जिंक में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना प्रभारी डीवाईएसपी श्री रविंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस निरीक्षक श्री सुमन कुमार द्वारा विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों एवं उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध, फर्जी निवेश योजनाओं, साइबर ब्लैकमेलिंग एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से सावधान रहने के संबंध में जागरूक किया। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक विवरण, पासवर्ड अथवा अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की गई।

साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल दुर्गा द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियों एवं आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मेवाड़ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. आलोक मिश्रा, डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. दीपक व्यास, डीन ह्यूमैनिटीज डॉ. फरीन खान, मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष श्री राजेश भट्ट, विधि अध्ययन विभागाध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि शर्मा एवं OSD श्री एच. विधानी सहित लगभग 400 विद्यार्थी एवं लॉ विभाग के अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

पुलिस द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों से साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
महापौर सिंघवी ने अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ शहर का किया निरीक्षण, हाथों-हाथ हटवाए अतिक्रमण, सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

उदयपुर। नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने सोमवार सुबह अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था, सिवरेज कार्य, अतिक्रमण एवं शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण कर मौके पर ही समाधान करने के निर्देश जारी किए।
महापौर पारस सिंघवी अल सुबह 9.30 बजे से ही अधिकारियों के साथ शहर में प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण करने निकले और विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
महापौर पारस सिंघवी ने सबसे पहले टेकारी सेंट्रल एरिया में चल रहे सिवरेज कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा को सिवरेज कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क एवं आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने के साथ ही मौके पर पड़ा अनुपयोगी सामान एवं पाइप तत्काल हटवाने के निर्देश भी दिए।
इसके पश्चात महापौर सिंघवी ने समाजसेवी गजपाल सिंह के साथ उदियापोल बस स्टैंड के पीछे वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां मूत्रालय के समीप खड़े ठेले को मौके से हटवाया गया। महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में अनावश्यक रूप से खड़े ठेलों एवं अन्य अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो। इसी क्षेत्र के समीप स्थित रेलवे ब्रिज के दोनों छोर पर बड़ी हुई झाड़ियों को हटवा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही रंग-रोगन का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
महापौर ने रेलवे स्टेशन के मेन गेट के सामने कच्ची बस्ती के समीप भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यहां सड़क किनारे खड़े ठेलों को हटवाया गया तथा क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर के प्रमुख प्रवेश एवं आवागमन वाले स्थानों पर स्वच्छता एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।
महापौर सिंघवी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण एवं सार्वजनिक स्थलों की स्थिति को लेकर नियमित निरीक्षण किया जाएगा एवं जहां भी अव्यवस्था दिखाई देगी वहां पर संबंधित अधिकारियों को जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। शहर में सफाई, रोशनी, अतिक्रमण को लेकर जहां आवश्यकता है वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई आरंभ की जाए जिससे निगम के कार्यों को लेकर लोगों के मन में सकारात्मक संदेश पहुंच सके। 
निरीक्षण को औपचारिक नहीं समझे अधिकारी।
महापौर पारस सिंघवी ने स्पष्ट कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए केवल औपचारिक निरीक्षण नहीं, बल्कि मौके पर समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। महापौर सिंघवी ने निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की पालना तुरंत प्रभाव से की जाए ऐसे निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
सभी क्षेत्रीय पार्षद एवं अधिकारी रहे उपस्थित।
सोमवार को निगम महापौर पारस सिंघवी द्वारा किए निरीक्षण के दौरान निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा, समाजसेवी कन्हैया लाल वैष्णव, क्षेत्रीय पार्षद विजय आहूजा, वैभव भंडारी, महेश पुरी गोस्वामी सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच का आयोजन*

चित्तौड़गढ़, 28 सितम्बर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं फिटनेस का संदेश देने के उद्देश्य से 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत आयोजित 5 किलोमीटर मैराथन को वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ श्री बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन डगला खेड़ा से प्रारंभ होकर धनेत पुलिया होते हुए दक्ष हॉस्पिटल पहुंचकर सम्पन्न हुई। मैराथन में पुलिसकर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित वॉलीबॉल मैच में भी प्रतिभागियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

जिला पुलिस द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एकता, अनुशासन, फिटनेस एवं राष्ट्र सेवा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।