Public App Logo
Profile Picture

Jitender Gupta Sonu

@gupta.jitender45
77546Followers
47Following
सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गांधी जयंती
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकगणों और अतिथियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुति से सभागार भक्तिमय हो उठा। इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर कॉलेज प्राचार्य
 डॉ. पंकज बसोतिया उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि सेवानिवृत्त एसएम/ऑनरेरी लेफ्टिनेंट जगत शर्मा रहे। इस दौरान ए.के. गोस्वामी, दीपक, आत्मा राम, डॉ. टी.डी. वर्मा, डॉ. राजेश नेगी और डॉ. अनिल वर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन, संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और उनके विचारों पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। वक्ताओं ने कहा कि सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, स्वच्छता और सेवा के गांधीवादी सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। युवा पीढ़ी इन मूल्यों को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकती है।

प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन से सत्य और अहिंसा की शक्ति को प्रमाणित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को केवल आयोजनों और भाषणों तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Video 1
मुख्यमंत्री सुक्खू ने काशापाट जाते समय कंडी गांव में स्थित एक छोटी सी दुकान पर ली चाय की चुस्कियां
मुख्यमंत्री ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तकलेच पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोगों ने लंबी कतारों में खड़े होकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। 
इस अवसर पर विभिन्न स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई के अंतर्गत लाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सीबीएसई शिक्षा दिलवाने के लिए अभिभावकों को उन्हें शहरों में भेजना पड़ता था। इससे जहां गांवों से पलायन बढ़ता था, वहीं परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता था। 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी क्षेत्र में सीबीएसई स्कूल शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इससे गांवों से पलायन रोकने के साथ-साथ अभिभावकों के खर्च में भी कमी आएगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि तकलेच में नया बस स्टैंड बनाने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर राज्य सरकार यहां बस स्टैंड का निर्माण करेगी। उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों की मांगों पर विभिन्न सम्पर्क मार्गों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने तकलेच सीएचसी का निरीक्षण भी किया और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
.
Video 4
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र काशापाट जाते समय दामणी में पारंपरिक टोपियों के साथ स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू  का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Video 6
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> बुशहर : शिंगला हेलीपैड पहुंचने पर सीएम सुक्खू का संबोधन
रामपुर : राजपुरा पहुंचा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का काफिला
शिंगला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत
Bushahr Today TV 
झाकड़ी/रामपुर। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रोहड़ू एवं रामपुर क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को रामपुर बुशहर स्थित शिंगला हेलीपैड पर आगमन हुआ।

इस अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे
एम.एड. में सर्वपल्ली संस्थान का शत-प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया अध्याय
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, नोगली ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एम.एड. सत्र 2025–27 के द्वितीय सेमेस्टर तथा सत्र 2024–26 के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में संस्थान का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से संस्थान में खुशी का माहौल है। एम.एड. सत्र 2024–26 के तृतीय सेमेस्टर में समृति सिंह, पुत्री स्वर्ण सिंह ने 80.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मनीष चौहान, पुत्र  देव कुमार चौहान ने 80.25 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रीति चौहान, पुत्री जोगिन्दर सिंह ने 79.75 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सत्र 2025–27 के द्वितीय सेमेस्टर में प्रियंका, पुत्री लाल चंद ने 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राहुल शर्मा पुत्र देवेंदर शर्मा ने 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि हर्षिता शर्मा पुत्री गिरीश शर्मा ने 78.4 प्रतिशत अंक  हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने सभी सफल प्रशिक्षुओं एवं अध्यापक वर्ग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ते हुए समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बनें। संस्थान के इस शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम ने न केवल विद्यार्थियों और अभिभावकों का गौरव बढ़ाया है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया है।
मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शिंगला हेलीपैड, रामपुर में 232.93 करोड़ रुपये की लागत की 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और भूमि पूजन किए।
मुख्यमंत्री ने रामपुर तहसील की ग्राम पंचायत भड़ावली में भड़ावली गांवों के समूह के लिए 4.83 करोड़ रुपये की लागत वाली उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, रामपुर के वार्ड नंबर-8 डकोलड़ में 8.36 करोड़ रुपये की सीवरेज प्रणाली, रामपुर तहसील की ग्राम पंचायत देवनगर में प्लानू से शलून तक 2.56 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रवाह सिंचाई योजना, रामपुर तहसील के वार्ड नंबर-9 खानरी में मौजूदा सीवरेज योजना के साथ एमजीएमएससी अस्पताल खनैरी को जोड़ने के लिए 71 लाख रुपये की सीवरेज कनेक्टिविटी, देलठ में 2.56 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा रामपुर तहसील में गानवी खड्ड पर 1.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बैली ब्रिज का लोकार्पण किया।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 35.93 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन कार्य, 54.87 करोड़ रुपये की लागत से टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन कार्य, 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली अस्पताल कॉलोनी से सरलाप्रोग सड़क, 4.19 करोड़ रुपये की लागत से कोटला-कुन्नी सड़क, 6.07 करोड़ रुपये की लागत से राजपुरा-दरशाल सड़क, 3.60 करोड़ रुपये की लागत से उरू से धार सड़क, 4.81 करोड़ रुपये की लागत से सवान-दोई सड़क, 9.99 करोड़ रुपये की लागत से सेरी पुल-अणुराक्षी सड़क, 11.19 करोड़ रुपये की लागत से पलजारा-गिन्छा-पेई सड़क, 13.85 करोड़ रुपये की लागत से कूट-किन्फी सड़क, 6.85 करोड़ रुपये की लागत से पटैना-कैंची से दारन घाटी सड़क, 7.91 करोड़ रुपये की लागत से मंगलाड़ पुल से गांव रूनपू सड़क, 2.02 करोड़ रुपये की लागत से गांव मोलगी के लिए संपर्क सड़क, 7.18 करोड़ रुपये की लागत से रुंगचा-धारला सड़क, 4 करोड़ रुपये की लागत से दलोग-चाश्नी-मड़ोग सड़क, 9.21 करोड़ रुपये की लागत से ढाई-बरकेली सड़क, 6 करोड़ रुपये की लागत से चड़ी से ढरण सड़क, 5.75 करोड़ रुपये की लागत से चकटी-थैली सड़क, 4.71 करोड़ रुपये की लागत से चेबड़ी से नगालनी सड़क, 8.24 करोड़ रुपये की लागत से लाहरू से खरेला सड़क, 3.19 करोड़ रुपये की लागत से एरली-मझेवटी सड़क तथा 45 लाख रुपये की लागत से लबाना-सदाना, भगावत से धोआ गांव और फांचा से फांचा कंडा तक सड़क के निर्माण एवं उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया।
Video 12
रामपुर एचपीएस ने चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियान
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन (एचपीएस) की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान-2026 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत  चिन्हित सीटीयू स्थल पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रातः आठ बजे आयोजित स्वच्छता अभियान का नेतृत्व रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने किया। इसमें रामपुर एचपीएस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दत्तनगर कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सामूहिक श्रमदान कर सार्वजनिक स्थल की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान केवल स्वच्छता अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने की पहल है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर स्वच्छता के प्रति सजग और जिम्मेदार बने।

उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय से स्वच्छता को अभियान की अवधि तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास जब सामूहिक रूप से किए जाते हैं तो उनका प्रभाव व्यापक होता है। उन्होंने श्रमदान में भाग लेने के लिए दत्तनगर कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी सहित सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।
रामपुर : तकलेच स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का संबोधन ... Part 6
रामपुर : तकलेच स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का संबोधन ... Part 4
रामपुर : तकलेच स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का संबोधन ... Part 7
रामपुर : तकलेच स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का संबोधन ... Part 8
रामपुर : तकलेच स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का संबोधन ... Part 2
रामपुर : तकलेच स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का संबोधन ... Part 3
गांधी और शास्त्री के आदर्श आज भी प्रासंगिक : मुख्यमंत्री
Bushahr Today TV 
रोहड़ू/शिमला, 2 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य आज के शोर में विवेक की आवाज है, जबकि उनकी अहिंसा मतभेदों के बीच संवाद और सद्भाव का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की सादगी आज के दिखावे के दौर में संयम और सरल जीवन की सीख देती है।

उन्होंने कहा कि समय और साधन भले ही बदल गए हों, लेकिन सत्य, सेवा, अनुशासन, सादगी और राष्ट्र के प्रति निष्ठा जैसे गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। इन महान विभूतियों के विचार समाज को सही दिशा देने और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने में प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
रामपुर : तकलेच स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का संबोधन ... Part 5
रामपुर : तकलेच स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का संबोधन ... Part 9
<nis:link nis:type=tag nis:id=किन्नौऱ nis:value=किन्नौऱ nis:enabled=true nis:link/> : पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं नवनियुक्त उपायुक्त किन्नौर सोनाक्षी सिंह तोमर .. सुनिये उनकी जुबानी ??? Part 11
चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी : सुक्खू
Bushahr Today TV 
रोहड़ू/शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोहड़ू में आयोजित एंटी-चिट्टा रैली में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं को एकजुट होकर आगे आते देखना गर्व की बात है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर गंभीर और सजग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी।

सुक्खू ने कहा कि चिट्टे के कारोबार में संलिप्त लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के इस अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक इसके नेटवर्क की पहचान और प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में ठोस परिणाम हासिल नहीं होते।

मुख्यमंत्री ने एंटी-चिट्टा रैली में शामिल हुए युवाओं, विशेषकर Gen-Z और Gen-Alpha के युवाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता और भागीदारी नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।