एम.एड. में सर्वपल्ली संस्थान का शत-प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया अध्याय
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, नोगली ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एम.एड. सत्र 2025–27 के द्वितीय सेमेस्टर तथा सत्र 2024–26 के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में संस्थान का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से संस्थान में खुशी का माहौल है। एम.एड. सत्र 2024–26 के तृतीय सेमेस्टर में समृति सिंह, पुत्री स्वर्ण सिंह ने 80.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मनीष चौहान, पुत्र देव कुमार चौहान ने 80.25 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रीति चौहान, पुत्री जोगिन्दर सिंह ने 79.75 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सत्र 2025–27 के द्वितीय सेमेस्टर में प्रियंका, पुत्री लाल चंद ने 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राहुल शर्मा पुत्र देवेंदर शर्मा ने 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि हर्षिता शर्मा पुत्री गिरीश शर्मा ने 78.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने सभी सफल प्रशिक्षुओं एवं अध्यापक वर्ग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ते हुए समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बनें। संस्थान के इस शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम ने न केवल विद्यार्थियों और अभिभावकों का गौरव बढ़ाया है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया है।