Public App Logo
Profile Picture

Bharat today

@today6288
1332Followers
4Following
संतानों की लंबी आयु के लिए जितिया व्रत,निर्जला उपवास में रहेंगी महिलाएं Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
ऑपरेशन मुस्कान के तहत बछवाड़ा थाना पुलिस ने मोबाइल बरामद कर पीड़ित को लौटाया Bihar Police News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा प्रखंड स्थित मिथिलांचल की पावन भूमि नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान और देवी-देवताओं की पूजा के साथ जितिया पर्व 'नहाए खाए' से शुरू हो गया।

इस पावन स्थल पर दरभंगा, समस्तीपुर, रोसरा, सिंघिया, दलसिंहसराय समेत बछवाड़ा के कई इलाकों से श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। जो गंगा स्नान कर घाट स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए गंगाजल लेकर घरों को प्रस्थान किए। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

मंदिर के पुजारी बैजनाथ मिश्र ने बताया कि महिलाएं पुत्रों की लंबी आयु के लिए जितिया व्रत करती हैं। आज 'नहाए खाए' के साथ जितिया व्रत आरंभ हो गया और इस दिन महिलाएं मरुवा की रोटी और नौनी का साग ग्रहण करेंगी और कल वे निर्जला उपवास रखेंगी।

उन्होंने कहा कि जितिया व्रत जितवाहन के स्वरूप को समर्पित है। जितवाहन ने गरुड़ महाराज की पूजा से मरे लोगों पर अमृत बरसाकर जीवित किया था। इसी दिन से माताएं संतानों की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। इससे सुख-समृद्धि, धन-धान्य और पुत्रों को लंबी आयु मिलती है।
स्वच्छता कर्मी ने सुनाया अपना दर्द,कहा उधार लेकर चलाते हैं परिवार,14-15 महीनों से नहीं मिला वेतन News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
सत्य-अहिंसा और शांति के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर शत्-शत् नमन News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा थाना पुलिस ने खुलेआम शराब बेचे जाने की सूचना पर छापेमारी कर 30 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है। इस दौरान शराब कारोबारी मौका पाकर भागने में सफल रहा, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है।

साथ ही, पुलिस ने चमथा एक पंचायत के चमथा बालू पर से एक फरार वारंटी स्वर्गीय भानु चौधरी के पुत्र विश्वनाथ चौधरी को भी गिरफ्तार किया है। जिन्हें पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी गितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एसआई जितेंद्र कुमार दलबल के साथ विश्वनाथ चौधरी को गिरफ्तार करने गए थे। तभी चमथा बांध पर बनी झोपड़ी में शराब बेचे जाने की जानकारी मिली।

पुलिस टीम जब उस जगह पहुंची, तो कारोबारी मौका देखकर भाग निकला। जब झोपड़ी में तलाश की गई तो दो हरे डब्बे में 15-15 लीटर शराब बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि कारोबारी के खिलाफ मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कोटि-कोटि नमन Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान कर गंगा घाट पर साफ सफाई,यह सिर्फ औपचारिकता और दिखावा News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा प्रखंड स्थित नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान कर साफ-सफाई की गई एवं स्वच्छ समाज बनाने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान डीआरडीए निदेशक बेगूसराय विवेक कुमार, बीपीआरओ बछवाड़ा विश्वनाथ कुमार, एसबीएम विकास कुमार, एमओ पंकज कुमार, प्रखंड उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, एसआई गितेंद्र उपाध्याय सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी, पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद, राजनीतिक दल के नेता और अलग-अलग पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी समेत पुलिस बल मौजूद रहे।

गौरतलब हो कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गंगा घाट पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई एवं गांव, पंचायत, विद्यालय, कार्यालय, धार्मिक स्थल सहित विभिन्न जगहों पर श्रमदान कर स्वच्छ समाज बनाने का शपथ लिया गया। 

डीआरडीए निदेशक विवेक कुमार, बीपीआरओ विश्वनाथ कुमार, रानी एक पंचायत की मुखिया गीता देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष अमरजीत कुमार राय, जिला पार्षद मनमोहन महतो एवं शिवगंगा समिति के अध्यक्ष नलनीरंजन राय ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान कर गंगा घाट की साफ-सफाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि अपना घर, गांव, पंचायत, कार्यालय, विद्यालय, धार्मिक स्थल एवं अन्य जगहों को स्वच्छ रखे, जब हम स्वच्छ रहेंगे, तो हम स्वस्थ रहेंगे। 

पंचायत समिति सदस्य सिकंदर कुमार ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया और सरकार के लाखों करोड़ों रुपए इसमें खर्च किए गए। लेकिन धरातल पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है, जब अधिकारी आते हैं, तो साफ-सफाई की जाती है, अन्यथा गंदगी का अंबार लगा रहता है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है एवं स्वच्छता कर्मियों का वेतन लंबित है। जब साफ-सफाई करने वालों का वेतन ही नहीं मिलेगा तो धरातल पर कितना काम हो सकेगा।

कांग्रेस नेता रणधीर यादव ने कहा कि दिखावे के लिए नारेपुर झमटिया गंगा घाट की साफ-सफाई होने से पूरे बछवाड़ा की साफ-सफाई नहीं हुई। यहां विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि आए यदि वह अपने-अपने पंचायत को ही साफ कर लेते तो बेहतर रहेगा। यह सिर्फ दिखावा था, लेकिन कचरो का अंबार लगा हुआ है।

मौके पर पंचायत सचिव शैलेश कुमार, चमथा दो पंचायत के मुखिया राकेश कुमार राय, दादूपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव, रानी एक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्यारे दास, उप सरपंच अर्जुन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फरार वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर किया 30 लीटर शराब बरामद Bihar Police News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत स्थित बेगमसराय गांव में बुधवार को बिजली के खंभे में लगी अर्थिंग तार से करंट लगने पर एक भैंस की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इस हादसे को लेकर पशुपालक का रो-रो कर बुरा हाल है। यह पशु रानी दो पंचायत के वार्ड संख्या 7 बेगमसराय गांव निवासी स्वर्गीय सुखदेव यादव के पुत्र शिवनंदन यादव की थी।

जो बिशनपुर पंचायत के रतुल्लहपुर दियारा में खेती और पशुपालन करते थे। लेकिन दियारा क्षेत्र में बाढ़ आने के कारण वे अपने मवेशियों के साथ अपने गांव बेगमसराय में रह रहे थे।

पशुपालक के भाई हरिनंदन यादव ने बताया कि भैंस खूंटे से बंधी थी। इसी दौरान बिजली के खंभे से निकले अर्थिंग वायर के संपर्क में आने से उसे करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई। 

इस घटना से पशुपालक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि जीवन-यापन के लिए मवेशी ही एक जरिया था। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि यदि सावधानी नहीं बरती गई है, तो कल कोई इंसान या अन्य मवेशी भी इसका शिकार हो सकता है।

उन्होंने पीड़ित पशुपालक के लिए मुआवजे की मांग की है। जिससे पशुपालक पुनः फिर मवेशी खरीद कर अपना जीवन-यापन कर सके। 

इस संबंध में आरओ रत्नेश्वर दास ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि स्थल निरीक्षण कर पीड़ित पशुपालक को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी।
बिजली के खंभे में लगी अर्थिंग वायर के संपर्क में आने से एक भैंस की मौत News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी एक पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन के लिए ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। जहां आवास सहायक ब्रजेश कुमार ने लाभार्थियों के नाम सार्वजनिक रूप से बताए, ताकि वंचित लोग आपत्ति दर्ज करा सकें। बैठक में पंचायत के सैकड़ो लाभार्थी शामिल हुए।

सूची में नाम आने पर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी, तो कई निराश भी दिखे, क्योंकि उनके नाम छूट गए थे।

बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया गीता देवी ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव शैलेश कुमार ने किया। मुखिया गीता देवी ने बताया कि रानी एक पंचायत में 1174 लाभार्थियों के नाम सूची में जोड़े गए हैं और वंचित लाभुकों का भी नाम जोड़ा जाएगा।

उन्होंने लाभार्थियों से अपील की है कि बिचौलियों से सावधान रहे और प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध रुपए मांगने पर जनप्रतिनिधियों या अधिकारियों से शिकायत करें। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री आवास बिना लेनदेन के पारदर्शी तरीके मिलेगा।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्यारे दास, पंचायत समिति सदस्य सिकंदर कुमार, उप सरपंच अर्जुन गुप्ता, पूर्व मुखिया उमेश कुंवर कवि, उप मुखिया प्रतिनिधि दिग्गज कुमार, कार्यपालक सहायक संजय कुमार सहित कई वार्ड सदस्य मौजूद थे।
प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन के लिए बैठक आयोजित,मुखिया ने कहा बिचौलियों से सावधान News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा थाना पुलिस ने मारपीट, छिनतई, जानलेवा हमला और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद मंगलवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी कुशेश्वर राय ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने मारपीट, जानलेवा हमला, छिनतई और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया था।

इसी मामले में पुलिस ने चमथा तीन पंचायत के चिरैया टोंक निवासी स्वर्गीय प्रकाश राय के पुत्र उमाशंकर राय उर्फ उमा राय और दिनेश राय के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।
बछवाड़ा थाना पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार को पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है। इन पर मारपीट, महिला से अभद्र व्यवहार, धमकी और दहेज प्रताड़ना के मामले दर्ज थे।

इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि मारपीट, महिला से अभद्र व्यवहार और धमकी के मामले में रानी दो पंचायत के बेगमसराय निवासी पच्चु पासवान के पुत्र रामबाबू पासवान और लालबाबू पासवान के पुत्र शंभू पासवान फरार चल रहे थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही, दहेज प्रताड़ना के मामले में वारंटी बेगमसराय निवासी मोहम्मद मुस्लिम के पुत्र मोहम्मद नईम उर्फ कंगन को भी पकड़ा गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेजा गया।
विभिन्न धार्मिक स्थलों पर अनंत चतुर्दशी में भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा प्रखंड स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पूजन श्रद्धा सुमन और विधि-विधान से की गई। सुबह से ही लोग स्नान कर मंदिरों में पहुंचने लगे। यहां भगवान विष्णु की पूजा कर हाथों में 14 गांठों वाले रंग-बिरंगे सूती धागे बांधे गए। यह सिलसिला दोपहर तक चला और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करने और हाथों में 14 गांठों का धागा बांधने से भगवान विष्णु और मैया लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहती है। इस दिन घरों और मंदिरों में छोटी चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाकर कलश स्थापित किया जाता है। इसके बाद अक्षत, रोली चंदन, फूल, दीप, धूप और अन्य पूजा सामग्री अर्पित कर फल, मिठाई, पंचामृत और खीर का भोग लगाकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है।

पंडित मोहन झा, बैजनाथ मिश्र और प्रदुमन झा ने बताया कि भादो मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पूजन होता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु की पूजा करने और अनंत धागा बांधने से जीवन में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, धन-धान्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

पंडित मोहन झा ने यह भी बताया कि अनंत चतुर्दशी का पूजन महाभारत काल से भी जुड़ा है। जब महाराज युधिष्ठिर मुश्किल में थे, तब उन्होंने अनंत भगवान की पूजा की थी। इससे उन्हें शांति मिली और अपना राजपाट वापस मिल गया। तभी से विधि-विधान के साथ अनंत भगवान की पूजा की जाती है, जिससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
एक तरफ बारिश के मौसम में मानसून का कहर जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव में गड़बड़ी को लेकर राजनीतिक मुद्दों पर सियासी सरगर्मी तेज है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में धांधली और मतदाता सूची से लाखों नाम हटाने का आरोप लगाया है।

यह प्रदर्शन राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर हुआ। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने नेतृत्व किया। बेगूसराय में जिलाध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हारताली चौक से कैंटीन चौक तक मार्च निकाला।

प्रदर्शन के दौरान 'लोकतंत्र के हत्यारा भारत के मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद' और 'बिहार बंगाल का चुनाव पुनः करना होगा' जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने 'लालू राबड़ी जिंदाबाद' और 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' के नारे भी लगाए।

पुतला दहन कार्यक्रम में मोहित यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर आम जनता को आशंका थी कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र नहीं होंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले 'एस.आई. आर विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण' के नाम पर मतदाता सूची से लाखों नाम काटकर लोकतंत्र की हत्या की गई। मोहित यादव के अनुसार, आम मतदाताओं की आशंका सही साबित हुई और चुनाव आयोग ने 2025 के चुनाव में धांधली की।

राजद ने कहा कि भारत का निर्वाचन आयोग त्रि-सदस्यीय होता है, जिसमें एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो निर्वाचन आयुक्त होते हैं। इन तीनों के अधिकार और कर्तव्य बराबर होते हैं।

लेकिन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शेष दोनों निर्वाचन आयुक्तों के परामर्श को भी नहीं माने और भाजपा के एजेंट के रूप में काम किए। इसलिए, बिहार और बंगाल के चुनाव को रद्द पुनः फिर मतदान कराया जाए।

मौके पर राजद जिला उपाध्यक्ष हदीसा, महिला राजद नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज साहनी, महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पासवान, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, सुधीर कुमार सिंह, मनोज यादव, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रखंड अध्यक्ष जियाउर रहमान, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, राजद नेता सह अधिवक्ता राम विनोद यादव, मदन चौधरी, दिनेश महतो, प्रभु यादव, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, छात्र नेता कन्हैया कुमार, रवि कुमार, महफूज आलम सहित सैकड़ो कार्यकता मौजूद रहे।
बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर मंजूरी मिल गई है। जिसको लेकर गुरुवार को जट्टा बाबा ठाकुरबाड़ी नारेपुर परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बछवाड़ा नगर इकाई के सदस्यों ने अबीर-गुलाल लगाकर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी मनाया। सरकार ने विश्वविद्यालय के लिए पहले चरण में 15 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। 

जिला विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक शशि कुमार ने बताया कि ABVP लंबे समय से छात्रों के हितों के लिए दिनकर विश्वविद्यालय की मांग कर रही थी। उनका यह संघर्ष अब रंग लाया है और बेगूसराय के छात्रों का लंबे समय से देखा जा रहा सपना अब पूरा होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल विश्वविद्यालय की मंजूरी नहीं, बल्कि बेगूसराय के लाखों छात्रों की जीत है।

नगर सह मंत्री प्रशांत कुमार, सरोज कुमार और आर्यन राज ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी को लेकर ABVP बछवाड़ा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बछवाड़ा में खुशी से जश्न मनाया और एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी एवं मिठाइयां बांटीं।

नगर इकाई बछवाड़ा के नगर कार्यालय मंत्री मनीष कुमार और खेलो भारत संयोजक लव कुश ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' के नाम पर बनने वाला यह विश्वविद्यालय बेगूसराय की शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण साबित होगा। अब जिले के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्र और बिहार सरकार एवं सभी सहयोगियों का आभार जताया।

मौके पर प्रदुमन, अमन, रोहित, राहुल, अभिनाश, सूरज, प्रिंस सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कटिहार के युवक को चमथा में छिनतई करते हुए पकड़ा,कई बार जा चुके जेल Bihar Police Dainik Bhaskar ABP Live News18 India  Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा थाना पुलिस ने बैंक से पैसा निकाल कर ऑटो से घर जा रही एक महिला से 50 हजार रुपये छिनतई के मामले में दो आरोपियों से पूछताछ कर बुधवार को न्यायिक हिरासत बेगूसराय में भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कटिहार जिले के रतौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतौरा गांव निवासी स्वर्गीय मुन्ना यादव के पुत्र विवेक कुमार यादव और संजय यादव के पुत्र पप्पू यादव के रूप में हुई है।

गौरतलब हो कि यह घटना मंगलवार को करीब 11:30 बजे हुई थी। जब चमथा दो पंचायत स्थित स्टेट बैंक से चमथा एक पंचायत के वार्ड संख्या 11 चमथा बालूपर निवासी उत्तम पासवान की पत्नी नीलम देवी 50 हजार रुपये निकालकर वह ऑटो से अपने घर जा रही थीं।

तभी गैस एजेंसी चमथा के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी साड़ी पर गुटखा थूक दिया और कहा कि साड़ी पर गंदा लग गया है, इसे धो लीजिए।

तब पीड़िता ने ऑटो रुकवाकर पैसों वाला थैला एक दूसरी महिला को दिया और चापाकल पर साड़ी धोने चली गईं। इसी दौरान मौका देखकर बाइक सवार ने रुपयों वाला झोला लेकर भागने की कोशिश की। हालांकि, उक्त महिला, ऑटो चालक और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बाइक सवारों को पीछा कर पकड़ लिया गया।

इसके बाद घटना की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों ने बाइक सहित दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। 

इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से मिली बाइक भी चोरी की है और वे पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।
बछवाड़ा में एक किशोर को सांप ने काटा,अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24
बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव में शनिवार देर रात एक किशोर को सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उक्त बालक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या 5 नारेपुर पश्चिम गांव निवासी धर्मेंद्र यादव के लगभग 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है।

मृतक की मां रंजू देवी ने बताया कि रात करीब 1 बजे नीरज पेशाब करने कमरे से बाहर निकला था। पांच मिनट बाद वह वापस आया और बताया कि उसे सांप ने काट लिया है।

इसके बाद मैने अपने देवर रविन्द्र यादव को जगाया और पूरी बात बताई। उन्होंने तुरंत इलाज के लिए नीरज को लेकर अस्पताल निकल गए।

लेकिन डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले ही नीरज बाइक पर से लड़खड़ाकर नीचे गिर गया। जब उसे देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

नीरज अपने माता-पिता के तीन बच्चों में दूसरे नंबर पर था। उसकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया है।

इस दुखद घड़ी में पंचायत समिति सदस्य सिकंदर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्यारे दास और पूर्व मुखिया उमेश कुमार कवि सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और अन्य लोगों ने पहुंचकर सांत्वना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार का ढाढस बढ़ाया।

घटना की सूचना मिलने पर बछवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करते हुए कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि सर्पदंश से एक किशोर की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Youtuber रमन राही के सवाल पर महिला एसआई ने बताया पुलिस का हाल Bihar Police Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today NDTV India News24