अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के अधिकारों पर चला जागरूकता अभियान
अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन्स के तहत जिले में 15 से 30 सितंबर 2026 तक निरंतर वरिष्ठजन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद पंचायत मंडला, घुघरी, निवास, नारायणगंज, मोहगांव, मवई, बीजाडांडी, नैनपुर एवं बिछिया तथा नगर परिषद नैनपुर, निवास, बम्हनी बंजर एवं भुआ बिछिया में आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठजनों के अधिकारों, संरक्षण एवं कल्याण के संबंध में जनजागरूकता का विस्तार किया गया।
कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ समाजसेवियों, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, थाना प्रभारी, नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी, आयुष विभाग की चिकित्सक टीम, जन अभियान परिषद के जिला एवं ब्लॉक समन्वयक, एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू, युवा, छात्र-छात्राएं एवं आमजन ने सहभागिता की।
अभियान का समापन रानी दुर्गावती महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के लेक्चरर्स डॉ. दुर्गावती सलाम, डॉ. अरविंद ठाकुर, डॉ. बानो स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। अभियान का उद्देश्य समाज में वरिष्ठजनों के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करना तथा उनके अधिकारों एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
4 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026