Public App Logo
Profile Picture

Bolta Kishanganj News

@boltakishanganj
8556Followers
41Following
Kishanganj: बैरबन्ना विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह, शिक्षक हारून रशीद को दी गई शुभकामनाएं

<nis:link nis:type=tag nis:id=newsfeed nis:value=newsfeed nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjbihar nis:value=kishanganjbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingpost nis:value=trendingpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dighalbank nis:value=dighalbank nis:enabled=true nis:link/>
Kishanganj: दिघलबैंक के टप्पू बाजार में कार्रवाई, दुकान से बाल श्रमिक मुक्त कराया गया

<nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjbihar nis:value=kishanganjbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=LocalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsfeed nis:value=newsfeed nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingpost nis:value=trendingpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dighalbank nis:value=dighalbank nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज: इंसान कालोनी में Hoorain Library &Girls Hostel का पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने समारोहपूर्वक फीता काट कर उद्घाटन कर मनाजिर अहसन, इंजिनियर वासिफ एवं ताज साहब को मुबारकबाद दिए।
किशनगंज के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के आदेश एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS-सह-नोडल पदाधिकारी WCDC किशनगंज श्रीमती बंदना पांडेय के मार्गदर्शन में बुधवार को तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट, किशनगंज में महिलाओं एवं किशोरियों से संबंधित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनगंज विधायक मो. कमरुल हुदा रहे। उन्होंने बच्चियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ बच्चियों को शपथ भी दिलाई और कहा कि बेटियों को कम उम्र में विवाह के बजाय अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देकर अपने सपनों को पूरा करना चाहिए।

नगर परिषद, किशनगंज के चेयरमैन श्री इंद्रदेव पासवान ने भी बच्चियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज और देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ अपने अधिकारों एवं भविष्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य को निर्धारित करने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

DPO बंदना पांडेय ने बच्चियों को दिया करियर का मंत्र

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS-सह-नोडल पदाधिकारी WCDC श्रीमती बंदना पांडेय ने बच्चियों की करियर काउंसलिंग करते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में OSC की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर रोशनी परवीन ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री शाहबाज आलम, DMC, WCDC किशनगंज ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जबकि पूजा रामदास ने पोषण माह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा, तौहीद एजुकेशन ट्रस्ट के प्राचार्य एवं शिक्षकगण तथा संजय कुमार राम सहित हजारों की संख्या बालिकाएं उपस्थित रही।
किशनगंज: जियापोखर थाना अंतर्गत
नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने तथा नशीले पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति सजग किया गया तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
किशनगंज थाना अंतर्गत ERV-2 को सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड ब्रिज के नीचे एक 08 वर्षीय बच्ची असहाय अवस्था में रो रही है। बच्ची द्वारा अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि उसके पिता की मोमो की दुकान है। सूचना प्राप्त होते ही ERV-2 के पुलिस पदाधिकारी एवं बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची के परिजनों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके परिजनों से संपर्क कर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
किशनगंज: जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अंतर्गत तीन दिवसीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिला/पुरुष खिलाड़ियों ने पूरे खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह के साथ भाग लिया। SGFI के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SGFI प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बहादुरगंज nis:value=बहादुरगंज nis:enabled=true nis:link/> प्रखंड के सभी विद्यालयों और मदरसों के प्रधान शिक्षकों ने बैठक कर सामूहिक निर्णय लिया है कि 1 अक्टूबर 2026 से मध्याह्न भोजन योजना पूर्णतः बंद रहेगी। प्रधान शिक्षकों का कहना है कि पिछले 5 महीनों से वेंडरों को राशि नहीं मिली है जिसके कारण वेंडरों ने सामग्री देने से इनकार कर दिया है। राशि भुगतान नहीं होने से वेंडर लगातार उधारी में सामग्री देने में असमर्थता जता रहे हैं, जिससे विद्यालयों में MDM संचालन में कठिनाई हो रही है। इसी को लेकर सभी प्रधान शिक्षकों ने बैठक कर 1 अक्टूबर से योजना बंद रखने का निर्णय लिया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjbihar nis:value=kishanganjbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingpost nis:value=trendingpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=LocalNews nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज: जनजातीय मुद्दों पर जिलास्तरीय सेमिनार आयोजित, DM नवीन कुमार ने महानंदा सभागार में दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। सेमिनार "महिलाएँ एवं बच्चे" विषय पर केंद्रित रहा, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और संरक्षण पर चर्चा हुई। DM ने कहा कि जिले में ST समुदाय तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए और महिलाओं-बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tribalseminar nis:value=tribalseminar nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=mahanandasabhagar nis:value=MahanandaSabhagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=किशनगंज nis:value=किशनगंज nis:enabled=true nis:link/> ; जिया पोखर थाना पुलिस ने 21 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

जिया पोखर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्कर के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत करवाई करते हुए 21 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई संध्या गस्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है.
<nis:link nis:type=tag nis:id=दिघलबैंक: nis:value=दिघलबैंक: nis:enabled=true nis:link/> भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की एफ कंपनी कंचनबाड़ी के जवानों ने मंगलवार को मवेशी तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से अवैध तरीके से लाए जा रहे 9 मवेशियों को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचनबाड़ी कंपनी के जवान बॉर्डर पिलर संख्या 146 के आसपास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जवानों की नजर नेपाल की ओर से लाए जा रहे मवेशियों पर पड़ी। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बॉर्डर से करीब 800 मीटर दूर निमिटोला गांव के समीप घेराबंदी कर सभी 9 मवेशियों को जब्त कर लिया। मौके पर बाइक से रेकी कर रहा तस्कर जवानों को पीछा करता देख बाइक छोड़कर गांव की ओर फरार हो गया। जवानों ने मौके से एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी जब्त की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=ssb nis:value=SSB nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjpolice nis:value=KishanganjPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=दिघलबैंक: nis:value=दिघलबैंक: nis:enabled=true nis:link/> प्रखंड के टप्पू बाजार में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक दुकान से बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। कार्रवाई श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिघलबैंक अनिल शर्मा के नेतृत्व में गठित धावा दल ने की। अभियान में कोचाधामन के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार दास,भोला कुमार एवं यूनाइट फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री परिमल कुमार शामिल रहे। टीम ने एक साइकिल स्टोर में जांच के दौरान एक नाबालिग बच्चे से काम कराए जाने का मामला पकड़ा और तत्काल बच्चे को विमुक्त कराया।

विमुक्त बच्चे को संरक्षण एवं अग्रेतर प्रक्रिया के लिए बाल कल्याण समिति, किशनगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। संबंधित दुकानदार के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dighalbank nis:value=dighalbank nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjbihar nis:value=kishanganjbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingpost nis:value=trendingpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बहादुरगंज: nis:value=बहादुरगंज: nis:enabled=true nis:link/> NH-327E पर बाइक-साइकिल की जोरदार टक्कर, युवक की मौत; पहचान में जुटी पुलिस

<nis:link nis:type=tag nis:id=spkishanganj nis:value=spkishanganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjnews nis:value=KishanganjNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/>
दिघलबैंक: लक्ष्मीपुर में तीन दिवसीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, नेपाल की चार टीमें भी शामिल सैकड़ों दर्शकों की जुटी भीड़

<nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjnews nis:value=KishanganjNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=football nis:value=football nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=किशनगंज: nis:value=किशनगंज: nis:enabled=true nis:link/>  पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा पहाड़कट्टा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की प्रगति, विधि-व्यवस्था, गश्ती व्यवस्था, बैरक एवं थाना की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, प्रभावी गश्ती एवं आमजन के साथ संवेदनशील और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjbihar nis:value=kishanganjbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spkishanganj nis:value=spkishanganj nis:enabled=true nis:link/>
बहादुरगंज में NH-327E पर दर्दनाक हादसा, बाइक की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई हैं 

बहादुरगंज थाना क्षेत्र के LRP चौक स्थित हसीब धर्मकांटा के समीप नेशनल हाईवे-327E पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक भी हादसे में घायल हो गया है। सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=किशनगंज: nis:value=किशनगंज: nis:enabled=true nis:link/> जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जिला स्थापना शाखा कार्यालय, किशनगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रों के निष्पादन, कर्मियों की कार्यप्रणाली तथा साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संचिकाओं एवं पंजियों को निर्धारित इंडेक्स के अनुसार क्रमबद्ध और सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। कहा कि कार्यालय अभिलेख महत्वपूर्ण प्रशासनिक दस्तावेज होते हैं, इसलिए इनके रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अक्रियाशील संचिकाओं को चिन्हित कर सुरक्षित स्थल पर व्यवस्थित रखने को भी कहा।

जिलाधिकारी ने मानवाधिकार, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, RTI, CWJC, MJC सहित अन्य महत्वपूर्ण पत्रों एवं मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और सभी पदाधिकारी-कर्मी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। कर्मियों की सेवा संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सेवानिवृत्ति से पूर्व सेवांत लाभ समय पर उपलब्ध कराने, सेवा अभिलेखों को अद्यतन रखने और अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित संचिकाओं को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी कर्मियों को कंप्यूटर एवं टाइपिंग का प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आए। कार्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और उपकरणों को दुरुस्त करने पर भी बल दिया।
दिघलबैंक प्रखंड के लक्ष्मीपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट का आनंद लेते सैकड़ों लोग।
किशोरी स्वास्थ्य योजना की जानकारी देते छात्राएं 

<nis:link nis:type=tag nis:id=studentlife nis:value=studentlife nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=girlseducation nis:value=GirlsEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=girlsawerness nis:value=girlsawerness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/>
ठाकुरगंज थाना अंतर्गत 'नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने तथा नशीले पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों एवं पुलिस दीदी द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति सजग किया गया तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
किशनगंज में ‘Cyber Smart Tuesday’ अभियान, गलगलिया हाई स्कूल में छात्रों को किया जागरूक

किशनगंज: ‘Cyber Smart Tuesday’ अभियान के अंतर्गत यातायात थाना, किशनगंज के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा गलगलिया हाई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को Online Fraud, UPI/QR Code Fraud, OTP/Banking Fraud, Phishing, Fake Job/Loan Scam, Social Media Fraud एवं Digital Arrest जैसे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

साथ ही नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, नशे से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशे से दूर रहने के लिए छात्रों और आमजन को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के संबंध में भी बताया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cybersecurity nis:value=CyberSecurity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=awerness nis:value=awerness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/>
Kishanganj: ब्राउन शुगर,सोना चांदी और 7 लाख से अधिक नगदी के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

<nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjbihar nis:value=kishanganjbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग में एक टेंपु मे छुपा कर अवैध रूप से लाया जा रहा 106.25 ली० विदेशी शराब को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से किया गया बरामद। एक पुरूष एवं एक महिला तस्कर को किया गया गिरफ्तार।
पटना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो की टीम ने एडीएम (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की जिला सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ले रही है। पटना (दानापुर के कश्यप ग्रीनसिटी नहर रोड इलाका समेत), बेगूसराय स्थित पैतृक आवास और अन्य ठिकाने पर निगरानी इकाई की विशेष टीम बरामद धनराशि और अचल संपत्ति के आकलन में जानकारी प्राप्त कर रही है।
आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी क्रमांक  113/26 के अंतर्गत सर्च वारंट जारी होने के बाद पटना के एडीशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की डिस्ट्रिक्ट सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के ठिकानों पर विजिलेंस ब्यूरो की तलाशी ली गई है। दंपति अधिकारियों पर ज्ञात आय स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। विशेष निगरानी न्यायालय से सर्च वारंट लेकर कार्रवाई शुरू की गई। रविंद्र कुमार पहले गयाजी में एसडीएम रह चुके हैं।​
पटना आवास से 1 करोड़ रुपये से अधिक नकदी (100 से ज्यादा 500 के नोटों की गड्डियां), 35 से अधिक महंगी घड़ियां (कुछ स्विस वॉच बताई जा रही हैं) और बेगूसराय से 9 लाख रुपये से अधिक नकदी + सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा निवेश, जमीन, फ्लैट और बैंकिंग से जुड़े कई दस्तावेज भी मिले हैं। टीम इनका मूल्यांकन और घोषित आय से मिलान कर रही है
किशनगंज के डीएम नवीन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में सोमवार को कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के हितार्थ "दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड" का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्वास्थ्य विभाग, किशनगंज के संयुक्त समन्वय एवं सहयोग से संपन्न हुआशिविर में सिविल सर्जन कार्यालय, किशनगंज द्वारा प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 109 आवेदकों का Physical Assessment (शारीरिक जाँच) किया गया।
 जाँचोपरांत पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं विशिष्ट दिव्यांगता पहचान-पत्र (यू०डी०आई०डी०) निर्गत करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, ताकि उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ससमय लाभ सुनिश्चित हो सके।

उल्लेखनीय है कि यह शिविर जिले में लंबित दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं यू०डी०आई०डी० आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन हेतु संचालित विशेष शिविर शृंखला का अंग है, जिसके अंतर्गत प्रखंडवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में शिक्षा विभाग (समावेशी शिक्षा) के सहयोग से 6 से 18 आयुवर्ग के दिव्यांग बच्चों की जाँच को भी प्राथमिकता प्रदान की गई।

जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के अधिकार एवं सम्मान की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने प्रखंड में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर इसका लाभ अवश्य उठाएँ।