#बहादुरगंज प्रखंड के सभी विद्यालयों और मदरसों के प्रधान शिक्षकों ने बैठक कर सामूहिक निर्णय लिया है कि 1 अक्टूबर 2026 से मध्याह्न भोजन योजना पूर्णतः बंद रहेगी। प्रधान शिक्षकों का कहना है कि पिछले 5 महीनों से वेंडरों को राशि नहीं मिली है जिसके कारण वेंडरों ने सामग्री देने से इनकार कर दिया है। राशि भुगतान नहीं होने से वेंडर लगातार उधारी में सामग्री देने में असमर्थता जता रहे हैं, जिससे विद्यालयों में MDM संचालन में कठिनाई हो रही है। इसी को लेकर सभी प्रधान शिक्षकों ने बैठक कर 1 अक्टूबर से योजना बंद रखने का निर्णय लिया है।
#NewsUpdate #kishanganjbihar #trendingpost #LocalNews