मऊ में सोमवार शाम शादी के घर टेंट लगाते समय हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई।
#maunews #MAU
हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों में दूल्हे बरकतुल्ला का छोटा भाई महमूद उर्फ मोहम्मद कामिल (18) और टेंट लगाने वाले कर्मचारी कामिल (25) व इरफान (28) शामिल हैं। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले का है।