Public App Logo
Profile Picture

Rewa Times

@rewatimes
823Followers
0Following
अंडानी कंपनी से परेशान देशराज फिर बैठे धरने में 

रीवा_ब्रेकिंग | फिर अनशन पर बैठे किसान पुत्र देशराज मिश्रा

रीवा के गुढ़ में लगभग 82 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे देशराज मिश्रा को समझाने खुद कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अनशन स्थल पहुंचे थे। कलेक्टर की समझाइश और 24 घंटे के भीतर समस्या समाधान के आश्वासन के बाद देशराज को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालांकि, 24 घंटे का समय बीतने के बाद समाधान न होने और लगातार मिल रही धमकियों के चलते देशराज मिश्रा एक बार फिर अनशन पर बैठ गए हैं।
रीवा_ब्रेकिंग | फिर अनशन पर बैठे किसान पुत्र देशराज मिश्रा

रीवा के गुढ़ में लगभग 82 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे देशराज मिश्रा को समझाने खुद कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अनशन स्थल पहुंचे थे। कलेक्टर की समझाइश और 24 घंटे के भीतर समस्या समाधान के आश्वासन के बाद देशराज को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालांकि, 24 घंटे का समय बीतने के बाद समाधान न होने और लगातार मिल रही धमकियों के चलते देशराज मिश्रा एक बार फिर अनशन पर बैठ गए हैं।
Video 2
https://youtube.com/shorts/pzRX-RwV54M?si=pfsOo_W-jFuj6oKh
27 मई से लापता 17 वर्षीय रंजना कुशवाहा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

सतना। डाली बाबा पंजाबी मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय रंजना कुशवाहा 27 मई 2026 की रात से लापता है। परिजनों के अनुसार वह घर से बिना बताए चली गई, जिसके बाद काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला। मामले में कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। *परिजनों ने रंजना की जानकारी मिलने पर पुलिस या परिजनों को सूचित करने की अपील की है।
कभी हाथ में थी AK-47 बंदूक उठाने वाली आज रैंप पर बिखेरा रहीं जलवा... रायपुर में आयोजित नेशनल हैंडलूम डे का यह आयोजन सिर्फ एक फैशन शो नहीं, बल्कि हिंसा से विकास, भय से विश्वास और भटके हुए जीवन से सम्मानजनक भविष्य की ओर बढ़ते नए छत्तीसगढ़ की सशक्त तस्वीर है <nis:link nis:type=tag nis:id=raipur nis:value=Raipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naxalism nis:value=Naxalism nis:enabled=true nis:link/>
छात्रों से जंचवाई जा रही एम.ए. की उत्तर पुस्तिकाएं

मैहर : जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमरपाटन में उच्च शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एम.ए. के छात्र-छात्राएं खुद एम.ए. की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करते नजर आ रहे हैं. 
आरोप है कि प्रो. मिश्रा ने मूल्यांकन का अपना कार्य विद्यार्थियों को सौंप रखा था.वायरल वीडियो में छात्र-छात्राएं बेफिक्र होकर अंक दर्ज करते और कॉपियां जांचते दिखाई दे रहे हैं, जो सीधे तौर पर परीक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है.

विश्वविद्यालयीन नियमों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केवल अधिकृत प्राध्यापक ही कर सकते हैं. छात्रों से कॉपियां जंचवाना न केवल गोपनीयता का उल्लंघन है, बल्कि उन हजारों मेधावी विद्यार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है जिनकी मेहनत का मूल्यांकन अनुभवहीन हाथों में सौंप दिया गया. 

वीडियो के सामने आने के बाद छात्र संगठनों और अभिभावकों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने उच्च शिक्षा विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने प्रोफेसर के.एन. मिश्रा पर दंडात्मक कार्रवाई करने और निष्पक्ष जांच समिति गठित करने की मांग की है. हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से इस वायरल वीडियो पर आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है
आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा आरआई पूनम रावत का 'कागजी खेल'?
कई सालों से एक ही जिले में पोस्टिंग से खड़े हुए सवाल

सतना: आम जनता को नियम और कानूनों का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस व्यवस्था अब खुद सवालों के घेरे में खड़ी नजर आ रही है। सतना में लंबे समय से जमीं यातायात प्रभारी आरआई पूनम रावत की पदस्थापना को लेकर विभागीय गलियारों से लेकर आम चर्चाओं तक में सवाल गहराने लगे हैं। सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह उठ रहा है कि जब आधिकारिक रिकॉर्ड में उनकी पदस्थापना 'पुलिस लाइन' में दर्ज है, तो वे लंबे समय से जमीनी स्तर पर यातायात विभाग की कमान कैसे संभाल रही हैं?

यह मामला केवल एक अधिकारी के लंबे कार्यकाल का नहीं है, बल्कि सरकारी दस्तावेजों और वास्तविक जिम्मेदारियों के बीच बने इस बड़े अंतर का है। यदि कागजी आंकड़ों में स्थिति कुछ और है और धरातल पर नजारा कुछ और, तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर यह जानकारी किस स्तर पर तैयार की गई और किसके संरक्षण में इसे वरिष्ठ कार्यालयों तक भेजा गया?

आईजी से लेकर PHQ तक गूंजने लगे सवाल
सूत्रों का दावा है कि दस्तावेजों और हकीकत के इस अंतर की गूंज जल्द ही पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल तक पहुंचने वाली है। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक पारदर्शिता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। सवाल यह है कि यदि विभागीय रिकॉर्ड में इस तरह की विसंगति दर्ज है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कौन करेगा और इस कागजी हेरफेर या प्रशासनिक अनदेखी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही कब तय होगी? जिस पुलिस महकमे के पास गलत जानकारी देने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई का अधिकार है, क्या वह अपने ही विभाग के इस घालमेल पर वैसी ही सख्ती दिखाएगा?

नियम सबके लिए बराबर या रसूखदारों के लिए अलग?
सामान्य पुलिसकर्मियों के तबादले, पदस्थापना और ड्यूटी चार्ट को लेकर हमेशा विभागीय कड़े नियमों का हवाला दिया जाता है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या लंबे समय से एक ही महत्वपूर्ण पद पर डटे अधिकारियों के लिए ये नियम बदल जाते हैं?

बड़ा सवाल: अगर रिकॉर्ड सही है, तो व्यवस्था गलत कैसे? और यदि जमीनी व्यवस्था सही है, तो कागजों में हेरफेर क्यों? आखिर इतने लंबे समय से बिना स्पष्ट प्रशासनिक स्थिति के यातायात व्यवस्था संभालने के पीछे किस 'अदृश्य शक्ति' का हाथ है?

अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है और क्या मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारी तय की जाती है या फिर यह 'कागजी खेल' यूं ही जारी रहेगा।
सतना: आठवीं की मान्यता पर दसवीं तक चल रहा था स्कूल, परिसर में मिला ब्यूटी पार्लर

हनुमान नगर स्थित विलियम अब्राहम लिंकन कॉन्वेंट स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों पर नगर दंडाधिकारी राहुल सिलाडिया प्रशासनिक टीम के साथ औचक जांच करने पहुंचे।
आठवीं की मान्यता पर दसवीं तक चल रहा था स्कूल, परिसर में मिला ब्यूटी पार्लर

सतना जिले के हनुमान नगर स्थित विलियम अब्राहम लिंकन कॉन्वेंट स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों पर नगर दंडाधिकारी (सिटी मजिस्ट्रेट) राहुल सिलाडिया प्रशासनिक टीम के साथ औचक जांच करने पहुंचे। अचानक पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को देख स्कूल स्टाफ में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।
जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। स्कूल के पास केवल कक्षा 8वीं तक की मान्यता है, जबकि वहां अवैध रूप से 10वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इसके अलावा, स्कूल संचालक छात्रों को टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) देने में लंबे समय से परेशान कर रहे थे।
मप्र के तीन जिलों में आउटसोर्स पर चलेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
रीवा, देवास और गुना के CHC अब निजी हाथों में ,5 साल के लिए आउटसोर्स प्रणाली लागू, सरकार ने दी पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी।
ब्रेकिंग न्यूज़ | 
भोपाल
तेज बारिश में पिकनिक स्पॉट पर फंसे 7 युवक, पुलिस-SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
भोपाल के फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट पर तेज बारिश के बाद पानी के तेज बहाव में 7 युवक एक टीले पर फंस गए। सूचना मिलते ही कजलीखेड़ा थाना पुलिस, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी युवक स्वस्थ बताए गए।
सतना जिले के बिरसिंहपुर में सावन मेले को जोरदार बारिश की सौगात. झमाझम बारिश के दौरान भी जलाभिषेक को लगा हुआ है श्रद्धालुओं का तांता.
Night Shift करने वाले कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी। 

मध्यप्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता (श्रम शक्ति संहिता), 2026 के अनुसार, Night Shift में काम करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ या Weighted Working Hours का लाभ मिल सकता है।

यानी रात की शिफ्ट में किए गए कार्य के लिए काम के घंटों की गणना में विशेष प्रावधान का लाभ मिल सकता है।

अपने कार्यस्थल पर लागू प्रावधानों की जानकारी जरूर लें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=nightshift nis:value=NightShift nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=workerrights nis:value=WorkerRights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=employeerights nis:value=EmployeeRights nis:enabled=true nis:link/>
भोपाल ब्रेकिंग
भारी बारिश के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा के महामाई बाग, राजेंद्र नगर सहित जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया।
साफ-सफाई में लापरवाही पर निगम कर्मचारियों को फटकार लगाई और राहत सामग्री, राशन व नाले-नालियों की सफाई के निर्देश दिए।
रहवासियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।” — विश्वास सारंग
तेज बारिश के चलते पारुआ नाला  उफान  पर
घरों में घुसा पानी
जगदीशपुर बेरसिया रोड ईंटखेड़ी थाना  क्षेत्र का मामला
राजगढ़: जिले में निर्माणाधीन पुल के कारण एक इको कार डूबी
-11 लोग सवार थे, 2 लोगों के ही निकलने की सूचना, बाकि लापता, तलाश जारी।
भोपाल जिले में भारी बारिश के कारण भोपाल से बैरसिया मार्ग के ईंटखेड़ी सड़क पुल के ऊपर पानी आ जाने दे भोपाल बैरासिया मार्ग का आवागमन रोक दिया है पुलिस और राजस्व अमलामौके पर मौजूद है। 

  विनोद सोनकिया , एसडीएम हुजूर भोपाल
सागर में बड़ा हादसा टला: मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर ट्रैक पर बंद हुआ ट्रक, QRF जवानों ने धक्का देकर बचाई ट्रेन और यात्रियों की जान
चित्रकूट- सतना पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धारकुण्डी थाना प्रभारी विजय सिंह ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देशय से धारकुण्डी थाना क्षेत्र के रसोइयां जंगल, आश्रम से लगा हुए जंगल एवं यूपी एमपी के बॉर्डर एरिये में सघन सर्चिंग की।
मध्यप्रदेश के सागर में मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास माल से लदा एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर अचानक बंद हो गया. इसी दौरान ट्रेन आने की स्थिति बन रही थी. खतरा भांपते हुए मौके पर मौजूद मध्य प्रदेश पुलिस के QRF जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और ट्रक को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी पर पहुंचा दिया. जवानों की तत्परता और बहादुरी से महज कुछ मिनटों में ट्रैक खाली हो गया और संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल भरे मंच से बोले- शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहाँ से आएगा वीडियो वायरल..
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल भरे मंच से बोले- शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहाँ से आएगा वीडियो वायरल..
रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात

विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सपना हो रहा साकार - उप मुख्यमंत्री

एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से विन्ध्य में पर्यटन और उद्योग का तेजी से होगा विकास
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान