अमरपाटन SDOP ख्याति मिश्रा पर लोकायुक्त का शिकंजा
भोपाल : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के अधिवक्ता आर के सोनी द्वारा अमरपाटन SDOP ख्याति मिश्रा के विरुद्ध की गई शिकायत पर राज्य लोकायुक्त भोपाल ने शिकायत पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है,शिकायत में पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।गौरतलब है कि इन्हीं अधिवक्ता द्वारा SDOP अमरपाटन की निर्धारित मानक ऊंचाई से कम हाइट होने के संबंध में की गई शिकायत भी शासन स्तर पर लंबित बताई जा रही है।इससे पूर्व अधिवक्ता आर के सोनी की शिकायत पर कटनी के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के विरुद्ध भी लोकायुक्त भोपाल द्वारा शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की जा चुकी है।बताया जाता है कि अधिवक्ता आर के सोनी मध्य प्रदेश पुलिस की छवि धूमिल करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध लगातार शिकायतें कर रहे हैं।