मुरैना में देखी गई मानवता की मिसाल,,,समाजसेवियों व व्यवसायियों ने मिलकर दी इंसानों की तरह विदाई, मुक्तिधाम में विधि-विधान से किया बंदर का अंतिम संस्कार👇
शुक्रवार को सुबह मुरैना के सदर बाजार में एक बंदर का निधन हो गया। जानकारी मिलते ही सदर बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष तीजेंद्र खेड़ा व अन्य लोगों ने लाल कपड़े से बंदर के शव को ढंका और पुष्पांजलि अर्पित करके उसे बड़ोखर स्थित मुक्तिधाम ले गए। वहां सभी ने गड्ढा खोदकर ससम्मान बंदर के शव को गाढ़ दिया।
Morena, Morena | Oct 2, 2026