Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

भोजीपुरा पुलिस ने 72 घंटे में किया हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस और एसओजी टीम ने 24 जुलाई को परसोनगला-बिबियापुर मार्ग पर हुई सियाराम श्रीवास्तव की हत्या का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान और साक्ष्य छिपाने में सहयोग करने वाले उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, खून से सने कपड़े समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को सियाराम श्रीवास्तव मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव परसोनगला-बिबियापुर मार्ग पर सड़क किनारे मिला। गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे, जबकि उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन गायब थी। इस मामले में थाना भोजीपुरा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान तक पहुंची। 27 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और पैसों की जरूरत के चलते उसने सुनसान स्थान पर ओमनी वैन से सियाराम श्रीवास्तव को टक्कर मारकर गिराया और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड और नकदी लेकर फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने पूरी घटना अपने पिता इम्तियाज अहमद को बताई थी। दोनों ने मिलकर हत्या में प्रयुक्त वाहन, चाकू और अन्य साक्ष्यों को छिपाने का प्रयास किया। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने इम्तियाज अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सफेद रंग की ओमनी वैन, हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, सफेद गमछा, खून से सनी शर्ट, वाहन के टूटे शीशे के टुकड़े तथा ₹580 नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 553/2026 में धारा 103(1), 315, 3(5), 238 बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा सहित थाना भोजीपुरा और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #बरेलीन्यूज़लाइव #वायरल

Bareilly, Bareilly | Jul 27, 2026

MORE NEWS