उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें! कैबिनेट मंत्री खजान दास का बड़ा बयान आया सामने 🗳️⚡
उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। आगामी जनवरी से प्रदेश में अर्धकुंभ का आयोजन होना है, जो प्रशासन के लिए एक बड़ी व्यवस्थागत चुनौती है।
इसी बीच कैबिनेट मंत्री खजान दास ने चुनाव की तारीखों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी के बाद परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, ऐसे में चुनाव 20 फरवरी से पहले ही संपन्न कराए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, जबकि अंतिम फैसला चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों और तैयारियों के आधार पर ही होगा।
पूरा बयान सुनने और पूरी खबर समझने के लिए वीडियो देखें! 👇
#UttarakhandPolitics #KhajanDas #UttarakhandElections #BreakingNews #DehradunNews #AssemblyElections #UttarakhandNews #PoliticalUpdates