टिहरी पुलिस बनी देवदूत: खाई में गिरे युवक का किया सुरक्षित रेस्क्यू।
उत्तराखंड के औणी बैंड के पास एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ पहाड़ से करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरे एक युवक को टिहरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण युवक को सुरक्षित बचाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और जीवन रक्षक प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Tihri #viralvideo