@bareillylive: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में आयोजित वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार समेत 40 कर्मठ वरिष्ठ नागरिकों को स्व. अरविंद अग्रवाल वरिष्ठजन स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. आर.पी. सिंह तथा क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह के साथ पुरस्कृत किए। सम्मानित पुरोधाओं में इं. के.बी. अग्रवाल, इं. ए.एल. गुप्ता, महेश चन्द्र मेहरोत्रा, वाई.सी. सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, राजेश सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रदीप माधवार, अजय अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, धर्म देव शर्मा, अरुणा सिन्हा, शोभा कुदेशिया, राजेश प्रकाश, सत्येन्द्र सक्सेना, डॉ. अतुल वर्मा, अखिलेश कुमार, महेश चन्द्र शर्मा और प्रकाश चन्द्र सक्सेना प्रमुख रहे।