प्रेस नोट
दतिया पुलिस
*दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध 315 बोर का कट्टा व जिंदा राउंड बरामद*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला के कुशल मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ल के निर्देशन में थाना बड़ौनी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुकान पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा राउंड एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 03.08.2026 को फरियादी देवेन्द्र रावत पिता दिमानसिंह रावत उम्र 26 साल निवासी तोर सनाई, हाल मंडी बड़ौनी द्वारा थाना बड़ौनी उपस्थित होकर रिपोर्ट की गई कि दिनांक 02.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे वह अपनी दुकान बंद करके अपनी ऊपर पोरसन में अपने बच्चों के पास चला गया था, करीब 10:15 बजे बाहर मेरे नाम को लेकर माँ बहन की गालियाँ दे रहे थे, मैंने तथा पुष्पेंद्र रावत ने छत पर चढ़कर बाहर देखा तो संजय रावत निवासी लमकना, सौरभ रावत निवासी सिजोरा एवं जागेन्द्र रावत निवासी सताई के मोटर साइकिल लिए खड़े होकर और तीनों मेरा नाम लेकर अश्लील गालियां दे रहे थे, इसी दौरान आरोपी संजय रावत ने कट्टा निकालकर फरियादी की दुकान की ओर फायर किया तथा जागेन्द्र रावत ने भी कट्टे से दुकान की ओर फायर किया। जिससे फरियादी और उसके परिवार का जीवन संकट में पड़ गया और सौरभ मोटरसाइकिल लेकर तीनों मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गए और भागते समय कह रहे थे की तू रिपोर्ट करने गया तो जान से खत्म कर देंगे। फरियादी द्वारा घटना की सूचना देने पर थाना बड़ौनी में आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-*
प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना बड़ौनी पुलिस द्वारा टीम गठित कर दिनांक 13.08.2026 को आरोपीगण संजय रावत, सौरभ रावत एवं जागेन्द्र रावत को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी संजय रावत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड तथा आरोपी सौरभ रावत के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई और गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम-*
1. संजय रावत पिता मोहन सिंह रावत उम्र 19 साल निवासी लमकना।
2. सौरभ रावत पिता स्व. राकेश रावत उम्र 19 साल निवासी सिजोरा।
3. जागेन्द्र रावत पिता कोमलसिंह रावत उम्र 20 साल निवासी इटायल, थाना देहात जिला ग्वालियर, हाल निवासी सताई।
*बरामदगी-*
* 315 बोर का देशी कट्टा – 01
* जिंदा राउंड – 01
* मोटरसाइकिल – 01
*सराहनीय कार्य*
इस कार्रवाई में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष सराहनीय भूमिका रही- निरीक्षक रमेश कुमार शाक्य, थाना प्रभारी बड़ौनी, सउनि बलवीर सिंह गुर्जर, प्रआर 494 नंदकिशोर चौबे, प्रआर 344 अनुरोध पावन , प्रआर 180 सुनील श्रीवास्तव, प्रआर. 272 विकास पाठक, आरक्षक 554 राहुल भार्गव, आरक्षक 697 रविकांत कौरव