मिर्ज़ापुर: कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित एक चोर को गिरफ्तार किया, आभूषण बरामद
थाना कोतवाली शहर पर वादी अरविंद कुमार सोनकर निवासी सिविल लाइन फतहा मिर्जापुर द्वारा सूचना दी गई कि उनके घर में घुसकर अलमारी में रखे गहने आदि की चोरी हो गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ हुई। शनिवार की दोपहर 3:00 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त आयुष सोनकर पुत्र कमला सोनकर निवासी सिविल लाइन फ़तहा के पास। एक जोड़ी कंगन एक जोड़ी पायल बरामद हुआ।