कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर क्षेत्र में एसपी का भ्रमण, कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा
मिर्जापुर। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
एसपी द्वारा कांवड़ियों को पानी की बोतल, बिस्कुट एवं फल आदि वितरित किए गए। पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कांवड़ियों की सहायता करते हुए यात्रा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
#UPPolice #MirzapurPolice #अपर्णा_रजत_कौशिक #कांवड़_यात्रा #Mirzapur