निशा कटारा हत्याकांड में गरमाया मामला: एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर पहुंचे विधायक घोगरा
डूंगरपुर। सागवाड़ा थाना क्षेत्र में निशा कटारा की मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शुक्रवार को डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा परिवार के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी बाहर हैं। ज्ञापन में मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और वीडियो फुटेज की जांच कराने की मांग की गई। परिवार ने घटना के साक्ष्य नष्ट करने का भी आरोप लगाया। विधायक ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। परिवार ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
#NishaKatara #Dungarpur #Sagwara #CrimeNews #RajasthanNews JusticeForNisha