बांसवाड़ा में प्लास्टिक पर नगर परिषद का शिकंजा, 200 किलो प्रतिबंधित सामग्री जब्त; 14,800 का जुर्माना
बांसवाड़ा। शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। टीम ने विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में 15 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालान काटकर कुल 14,800 रुपए का जुर्माना वसूला गया। सभापति मुकेश रावत और आयुक्त प्रकाश झांडे ने व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, बिक्री और भंडारण नहीं करने की अपील की। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आगामी दिनों में भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा और उल्लंघन मिलने पर जब्ती के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Banswara #Rajasthan #PlasticBan #SingleUsePlastic #PlasticFree CleanBanswara