Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image
image

एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!! आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर धूमधाम से मनाया गया है। जनपदीय पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय सहित सभी कोतवाली, चौकी परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति की अद्भुत छटा देखी गयी। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के आगमन के उपरान्त वन्देमातरम् का गायन किया गया। तदोपरान्त ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के ऐसे कार्मिक जिनको कि *स्वतंत्रता दिवस-2026* के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए "मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक", "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड", "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर" तथा "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति" पत्र प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है, इन कार्मिकों के नामों को पढ़कर सुनाया गया। जनपद से आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी पंकज नेगी को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर, विशिष्ट कार्य हेतु तथा आरक्षी दीपक नौटियाल को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। वहीं इसी वर्ष के गणतन्त्र दिवस पर घोषित हुए पुरस्कारों से सम्बन्धित जनपद के पुलिस कार्मिकों को आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा मैडल पहनाकर अलंकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गयी हैं तथा इस अवसर पर मुख्यालय स्तर से सम्मानित हुए जनपद के पुलिस कार्मिकों को बधाई दी गयी है। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग परिसर में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर व कोतवाली/चौकियों पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी स्थानों पर उपस्थित कार्मिकों को देश के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।

MORE NEWS

रील्स और रोमांच के चक्कर में जान जोखिम में न डालें! 

बरसात के मौसम में नदी-नालों, झरनों और जलप्रपातों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। ऐसे खतरनाक स्थलों पर उतरना, तेज बहाव के बीच जाना या किनारे खड़े होकर फोटो/वीडियो बनाना जानलेवा साबित हो सकता है।

रील्स और रोमांच के चक्कर में जान जोखिम में न डालें! बरसात के मौसम में नदी-नालों, झरनों और जलप्रपातों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। ऐसे खतरनाक स्थलों पर उतरना, तेज बहाव के बीच जाना या किनारे खड़े होकर फोटो/वीडियो बनाना जानलेवा साबित हो सकता है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 16, 2026

कैबनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी के प्रयासों से पश्चिमी भरदार में विकास को मिली रफ्तार, पुल के लिए ₹6.36 करोड़ और पेयजल योजना के लिए ₹85 लाख स्वीकृत।

रुद्रप्रयाग। पश्चिमी भरदार क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों और कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली है। सेमलता–डूंगरा–कफना मोटर मार्ग पर भरदारी गाड़ में पुल निर्माण के लिए ₹6.36 करोड़ तथा क्वीलाखाल–सौदा लिफ्ट पम्पिंग पेयजल योजना के NPV के लिए ₹85 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में निर्मित सेमलता–डूंगरा–कफना मोटर मार्ग पर सेमलता और डूंगरा के मध्य भरदारी गाड़ में प्रस्तावित पुल का निर्माण लंबे समय से धनराशि के अभाव में लंबित था। पुल न होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी।

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने सरकार में मंत्री बनने के बाद इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को पुल निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विचलन के माध्यम से ₹6.36 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि पुल निर्माण से क्षेत्र के आवागमन को बड़ी राहत मिलेगी।
वहीं क्वीलाखाल–सौदा लिफ्ट पम्पिंग पेयजल योजना भी वन विभाग की स्वीकृति के कारण लंबित चल रही थी। योजना को आगे बढ़ाने के लिए कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को NPV के रूप में ₹85 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। वन विभाग से आवश्यक स्वीकृति की प्रक्रिया गतिमान है और योजना का कार्य सितंबर माह से शुरू किए जाने की तैयारी है। योजना के पूरा होने के बाद पश्चिमी भरदार क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेमलता–डूंगरा पुल का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही पेयजल योजना को भी शीघ्र धरातल पर उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी भरदार सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

कैबनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी के प्रयासों से पश्चिमी भरदार में विकास को मिली रफ्तार, पुल के लिए ₹6.36 करोड़ और पेयजल योजना के लिए ₹85 लाख स्वीकृत। रुद्रप्रयाग। पश्चिमी भरदार क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों और कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली है। सेमलता–डूंगरा–कफना मोटर मार्ग पर भरदारी गाड़ में पुल निर्माण के लिए ₹6.36 करोड़ तथा क्वीलाखाल–सौदा लिफ्ट पम्पिंग पेयजल योजना के NPV के लिए ₹85 लाख स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में निर्मित सेमलता–डूंगरा–कफना मोटर मार्ग पर सेमलता और डूंगरा के मध्य भरदारी गाड़ में प्रस्तावित पुल का निर्माण लंबे समय से धनराशि के अभाव में लंबित था। पुल न होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने सरकार में मंत्री बनने के बाद इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को पुल निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विचलन के माध्यम से ₹6.36 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि पुल निर्माण से क्षेत्र के आवागमन को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं क्वीलाखाल–सौदा लिफ्ट पम्पिंग पेयजल योजना भी वन विभाग की स्वीकृति के कारण लंबित चल रही थी। योजना को आगे बढ़ाने के लिए कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को NPV के रूप में ₹85 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। वन विभाग से आवश्यक स्वीकृति की प्रक्रिया गतिमान है और योजना का कार्य सितंबर माह से शुरू किए जाने की तैयारी है। योजना के पूरा होने के बाद पश्चिमी भरदार क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेमलता–डूंगरा पुल का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही पेयजल योजना को भी शीघ्र धरातल पर उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी भरदार सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 16, 2026

आपदा के मोर्चे पर मंत्री मदन कौशिक का सख्त अल्टीमेटम, बंद सड़कें नहीं खुलीं तो अफसरों पर गिरेगी गाज!
मलबे में फंसे मार्गों को तत्काल खोलने के निर्देश, संवेदनशील इलाकों पर 24 घंटे नजर रखने को कहा,,

रुद्रप्रयाग। मानसून की बारिश के बीच आपदा के मोर्चे पर सरकारी मशीनरी की तैयारियों को परखने पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को सख्त तेवर दिखाए। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा कि आपदा के समय राहत और बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबे समय से बंद सड़कों को लेकर नाराज मंत्री ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर मार्ग खोलने के निर्देश दिए।

मंत्री ने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों, बंद एवं बाधित सड़कों, उपलब्ध जेसीबी और अन्य मशीनरी, राहत एवं बचाव दलों तथा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और क्यूआरटी की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से यह भी पूछा कि आपदा की स्थिति में आवश्यक मशीनरी और उपकरण कहां-कहां उपलब्ध हैं और कितनी देर में मौके पर पहुंच सकते हैं।

मलबा गिरा तो मशीन मौके पर पहुंचने में नहीं होनी चाहिए देरी

मदन कौशिक ने निर्देश दिए कि सड़क बंद होते ही इंपैनल की गई मशीनों को तत्काल प्रभावित स्थल पर भेजा जाए। उन्होंने मशीनरी की लोकेशन और उपलब्धता की अद्यतन जानकारी रखने को कहा, ताकि मलबा हटाने में समय बर्बाद न हो और यातायात जल्द बहाल किया जा सके।

उन्होंने उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों और महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

अगस्त्यमुनि-तिलवाड़ा में जलभराव पर मंत्री सख्त

बारिश के दौरान अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा सहित कई बाजार क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर भी मंत्री ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने संबंधित विभागों को स्थायी समाधान के लिए प्रभावी ड्रेनेज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि हर बरसात में जलभराव की समस्या दोहराने के बजाय इसका स्थायी समाधान किया जाए।

पीपलकोटी टनल हादसे के बाद बढ़ी चुनौती

समीक्षा बैठक में पीपलकोटी में हाल ही में हुई टनल दुर्घटना का भी उल्लेख हुआ। मंत्री ने कहा कि ऐसे हादसों से निपटने के लिए रेस्क्यू सिस्टम को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल और विशेषज्ञों की मदद से आपदा प्रबंधन की तैयारियां मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय भारतीय सेना, एनडीआरएफ और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है तथा राज्य सरकार आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है।

अधिकारी अलर्ट रहें, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब मौसम के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाए। सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में व्यवधान आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने दो टूक कहा कि मानसून में किसी भी आपदा की स्थिति में राहत-बचाव कार्य में लापरवाही सामने आई तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और आमजन तथा केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करें।

बैठक में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आपदा के मोर्चे पर मंत्री मदन कौशिक का सख्त अल्टीमेटम, बंद सड़कें नहीं खुलीं तो अफसरों पर गिरेगी गाज! मलबे में फंसे मार्गों को तत्काल खोलने के निर्देश, संवेदनशील इलाकों पर 24 घंटे नजर रखने को कहा,, रुद्रप्रयाग। मानसून की बारिश के बीच आपदा के मोर्चे पर सरकारी मशीनरी की तैयारियों को परखने पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को सख्त तेवर दिखाए। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा कि आपदा के समय राहत और बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबे समय से बंद सड़कों को लेकर नाराज मंत्री ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर मार्ग खोलने के निर्देश दिए। मंत्री ने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों, बंद एवं बाधित सड़कों, उपलब्ध जेसीबी और अन्य मशीनरी, राहत एवं बचाव दलों तथा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और क्यूआरटी की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से यह भी पूछा कि आपदा की स्थिति में आवश्यक मशीनरी और उपकरण कहां-कहां उपलब्ध हैं और कितनी देर में मौके पर पहुंच सकते हैं। मलबा गिरा तो मशीन मौके पर पहुंचने में नहीं होनी चाहिए देरी मदन कौशिक ने निर्देश दिए कि सड़क बंद होते ही इंपैनल की गई मशीनों को तत्काल प्रभावित स्थल पर भेजा जाए। उन्होंने मशीनरी की लोकेशन और उपलब्धता की अद्यतन जानकारी रखने को कहा, ताकि मलबा हटाने में समय बर्बाद न हो और यातायात जल्द बहाल किया जा सके। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों और महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। अगस्त्यमुनि-तिलवाड़ा में जलभराव पर मंत्री सख्त बारिश के दौरान अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा सहित कई बाजार क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर भी मंत्री ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने संबंधित विभागों को स्थायी समाधान के लिए प्रभावी ड्रेनेज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि हर बरसात में जलभराव की समस्या दोहराने के बजाय इसका स्थायी समाधान किया जाए। पीपलकोटी टनल हादसे के बाद बढ़ी चुनौती समीक्षा बैठक में पीपलकोटी में हाल ही में हुई टनल दुर्घटना का भी उल्लेख हुआ। मंत्री ने कहा कि ऐसे हादसों से निपटने के लिए रेस्क्यू सिस्टम को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल और विशेषज्ञों की मदद से आपदा प्रबंधन की तैयारियां मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय भारतीय सेना, एनडीआरएफ और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है तथा राज्य सरकार आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है। अधिकारी अलर्ट रहें, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब मौसम के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाए। सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में व्यवधान आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि मानसून में किसी भी आपदा की स्थिति में राहत-बचाव कार्य में लापरवाही सामने आई तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और आमजन तथा केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करें। बैठक में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 16, 2026

जय बाबा केदारनाथ 🌹

जय बाबा केदारनाथ 🌹

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 16, 2026

टनल हादसे के बाद दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी, पानी और मलबा बना चुनौती!!

चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे के बाद से रेस्क्यू एजेंसियां टनल के भीतर फंसे दो लापता श्रमिकों को तलाशने में जुटी हुई हैं।

रेस्क्यू अभियान के तहत एसडीआरएफ समेत विभिन्न बचाव एजेंसियों की टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग कर रही हैं। टनल के अंदर जमा पानी और भारी मलबा रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बना हुआ है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल आधुनिक तकनीकी उपकरणों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

रेस्क्यू टीमों द्वारा टनल के उन हिस्सों में विशेष रूप से सर्चिंग की जा रही है, जहां लापता श्रमिकों के मौजूद होने की संभावना है। पानी और मलबे को हटाने के साथ ही सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ते हुए संभावित स्थानों की गहन जांच की जा रही है।
लापता श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना रेस्क्यू एजेंसियों की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच बचाव अभियान में जुटी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं और अभियान के परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

टनल हादसे के बाद दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी, पानी और मलबा बना चुनौती!! चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे के बाद से रेस्क्यू एजेंसियां टनल के भीतर फंसे दो लापता श्रमिकों को तलाशने में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू अभियान के तहत एसडीआरएफ समेत विभिन्न बचाव एजेंसियों की टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग कर रही हैं। टनल के अंदर जमा पानी और भारी मलबा रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बना हुआ है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल आधुनिक तकनीकी उपकरणों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। रेस्क्यू टीमों द्वारा टनल के उन हिस्सों में विशेष रूप से सर्चिंग की जा रही है, जहां लापता श्रमिकों के मौजूद होने की संभावना है। पानी और मलबे को हटाने के साथ ही सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ते हुए संभावित स्थानों की गहन जांच की जा रही है। लापता श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना रेस्क्यू एजेंसियों की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच बचाव अभियान में जुटी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं और अभियान के परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 16, 2026

एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!! आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर धूमधाम से मनाया गया है। जनपदीय पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय सहित सभी कोतवाली, चौकी परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति की अद्भुत छटा देखी गयी। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के आगमन के उपरान्त वन्देमातरम् का गायन किया गया। तदोपरान्त ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के ऐसे कार्मिक जिनको कि *स्वतंत्रता दिवस-2026* के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए "मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक", "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड", "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर" तथा "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति" पत्र प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है, इन कार्मिकों के नामों को पढ़कर सुनाया गया। जनपद से आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी पंकज नेगी को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर, विशिष्ट कार्य हेतु तथा आरक्षी दीपक नौटियाल को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। वहीं इसी वर्ष के गणतन्त्र दिवस पर घोषित हुए पुरस्कारों से सम्बन्धित जनपद के पुलिस कार्मिकों को आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा मैडल पहनाकर अलंकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गयी हैं तथा इस अवसर पर मुख्यालय स्तर से सम्मानित हुए जनपद के पुलिस कार्मिकों को बधाई दी गयी है। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग परिसर में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर व कोतवाली/चौकियों पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी स्थानों पर उपस्थित कार्मिकों को देश के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। - Rudraprayag News