लगघाटी छात्र संगठन द्वारा रक्त दान शिविर आयोजित
10 बेशकीमती यूनिट एकत्र कर रक्त एकत्र संग्रहालय के किया सुपुर्द
Kullu Times
आज दिनांक 13-08-2026 को लगघाटी छात्र संगठन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जो कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हुआ | जिसमें मुख्य अतिथि दिग्विजय आनंद व रेखा गुलेरिया ने शिरकत की, लग घाटी छात्र संगठन के अध्यक्ष अंशुल ठाकुर ने बताया कि आज इस शिविर में 10 छात्र व छात्राओं ने रक्त दान किया और यह बेशकीमती 10 यूनिट रक्त एकत्र संग्रहालय के सुपुर्द किया गया, अंशुल ठाकुर ने बताया कि सभी छात्र व छात्राएं को ऐसे समाजहित कार्य करने चाहिए व शिविर में आए सभी छात्र व छात्राओं और रक्त एकत्र संग्रहालय के कर्मियों का धन्यवाद किया |
Kullu, Kullu | Oct 13, 2026