Public App Logo
पांचालघाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी व एसपी, दिए सतर्कता के सख्त निर्देश फतेहगढ़। पांचालघाट पर श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री यमुना प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित पांचालघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं राहत-बचाव व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की व्यवस्था, जल पुलिस की मौजूदगी तथा आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्रवाई की जाए। पांचालघाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता साफ नजर आई। #FatehgarhPolice #PanchalGhat #Fatehgarh #Police #Safety #ReliefAndRescue - Amritpur News