Public App Logo
पांचालघाट पर बड़ा हादसा 💔 गंगा में डूबे चार कांवड़िए, घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर सोमवार तड़के गंगाजल भरने पहुंचे शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी चार कांवड़िए गंगा के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि विकास सक्सेना (22), कमल सक्सेना (23), योगेश सक्सेना (16) और अर्जुन प्रजापति (21) गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव की चपेट में आने के बाद चारों लापता हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू अभियान में जुट गई, लेकिन करीब साढ़े नौ घंटे की तलाश के बाद भी चारों का कोई सुराग नहीं मिल सका। हादसे की सूचना पर एसपी आरती सिंह समेत पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। घाट पर मौजूद लोगों के मुताबिक, युवकों को बैरिकेडिंग पार करते देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया था। चार युवकों के गंगा में लापता होने की खबर से परिवारों में मातम का माहौल है। सभी की नजरें रेस्क्यू अभियान पर टिकी हैं और परिजन अपनों के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ⚠️ पांचालघाट पर गंगा का बहाव तेज है। श्रद्धालु बैरिकेडिंग के आगे न जाएं और पुलिस प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। #Farrukhabad #PanchalGhat #Ganga #KanwarYatra #Shahjahanpur #FarrukhabadPolice #BreakingNews - Amritpur News