मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा बल्लभगढ़ शहर में 2 स्थानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ भरवाए गए सैंपल बारे रिपोर्ट
Aonenews अरविन्द बक्शी
आज दिनांक 13.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चावला कॉलोनी में मिठाई तैयार करने का गोदाम बनाया हुआ है जहाँ पर मिठाई तैयार करने में अनियमितताए बरती जा रही हैं
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा डॉ पुनीत शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ के प्लॉट न 504 में बने गोदाम का निरीक्षण किया गया। मौका पर हाजिर मील गोदाम संचालक से FSSAI लाइसेंस पेश किया जो वैध पाया गया। मौका पर बर्फी तैयार की जा रही थी। जिसका FSO द्वारा एक सैम्पल लिया गया। जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
इसी बीच एक अन्य सूचना प्राप्त हुई कि नत्थू कॉलोनी नजदीक पथवारी मंदिर बल्लभगढ़ में घेवर बनाया जा रहा है। जिसका निरीक्षण किया जाए तो काफी अनियमितताए सामने आ सकती हैं।
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा मौका निरीक्षण किया गया। मौका पर एक दुकान में घेवर तैयार किया जा रहा था। मौका पर दुकान संचालक मदन मोहन बंसल हाजिर मिला। जिससे FSSAI लाइसेंस पेश करने बारे कहा लेकिन वह कोई लाइसेंस पेश नही कर सका। घेवर बनाने में साफ सफाई नही रखी जा रही थी। मौका पर करीब 200 किलोग्राम सादा घेवर (बिना मावा के), करीब 50 किलोग्राम तैयारशुदा घेवर व करीब 70 किलोग्राम मावा रखा हुआ मिला। FSO द्वारा तैयारशुदा घेवर व मावा में से एक-एक खाद्य सैम्पल लिया गया। जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ तैयार करने के सम्बंध में व साफ सफाई ना रखने के सम्बंध में अलग से केश तैयार किया गया है। जिस सम्बंध में त्रुटिकर्ता मदन मोहन बंसल के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।