Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

माँ के नाम 1100 पौधों का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ, एमआर परिवार ने मणि देवी की स्मृति में लिया संकल्प ▪️नवीन प्राथमिक शाला में हुआ कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश खरसिया। पर्यावरण संरक्षण और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एमआर परिवार द्वारा अपनी माता स्व.मणि देवी की स्मृति में 1100 पौधों का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नवीन प्राथमिक शाला खरसिया में खरसिया परिक्षेत्र की परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती लीला पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में एमआर परिवार द्वारा "माँ के नाम वृक्षारोपण" को लेकर जनजागृति का अलख जगाने हेतु एक महती सभा का आयोजन किया गया। सभा में खरसिया के प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, लायंस क्लब खरसिया सिटी वन, मंडल के पदाधिकारी, भारत विकास मंच एवं गायत्री परिवार की उपस्थिति सराहनीय रही। सभा का स्वागत अभिनंदन ऋषि अग्रवाल ने किया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। एन.पी. पांडे जी ने पर्यावरण के लिए हरित क्रांति के महत्व को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। मुख्यअतिथि श्रीमती लीला पटेल ने पौधों और वृक्षों के महत्व पर विस्तार से बताते हुए कहा कि जहां हरियाली है, वहां पर्यावरण सुरक्षित है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। प्राचार्य गीता मैडम ने घर की बागवानी में पौधों एवं वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राकेश गायत्री ने किया। अंत में एमआर परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश अग्रवाल ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। ▪️गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति.. इस अवसर पर स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गर्ग, प्राथमिक शाला संचालन समिति अध्यक्ष संजय गुप्ता, भारत विकास मंच के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पत्रकार संजय गुप्ता, लायंस क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रामनारायण सोनी, अनिल अग्रवाल, ओमप्रकाश गोयल, सरिता देवी, श्वेता अग्रवाल, कुजूर मैडम सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Kharsia, Raigarh | Jul 10, 2026