Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
rchauhan009
पलक झपकते ही महिला के गले से तोड़ी चैन सड़क पर टहल रही महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी अज्ञात युवक ने दिया वारदत को अंजाम, सीसीटीवी मे कैद हुई घटना। घटना जींद के गांधीनगर की।
Bhiwani, Bhiwani
| Oct 4, 2026
MORE NEWS
भिवानी के बहल अनाजमंडी में डॉ.अर्चना गुप्ता आगमन की झलकियां.... पूर्व कृषि मंत्री JP Dalal द्वारा बहल मंडी में आयोजित सम्मान समारोह में ट्रेक्टर चलाकर पहुंची BJP प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026
भिवानी के हनुमान जोहड़ी धाम में जुटे 13 राज्यों के प्रतिनिधि विश्व शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित, 133 समाजसेवियों समेत शिक्षकों का सम्मान शिक्षक करता है चरित्र निर्माण, शिक्षा और सेवा ही समाज के दो स्तंभ : सांसद धर्मबीर सिंह भिवानी, 04 अक्तूबर : विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को भिवानी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट तथा महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट भिवानी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय हनुमान जोहड़ी धाम में कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनकी सेवाओं की सराहना की गई। इस बार के आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि इसमें केवल उत्कृष्ट शिक्षकों को ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से समर्पित 133 प्रमुख समाजसेवियों को भी सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन में देश भर के विभिन्न राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी उत्साही भागीदारी दर्ज कराई। समारोह को बाल योगी महंत चरण दास महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिनके आशीर्वचन ने उपस्थित जनसमूह में ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाण महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने की। जबकि सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रेनू डाबला ने की। इस अवसर पर हरियाणा माटीकला बोर्ड के चेयरमैन अनुप सिंह, मैडिकल कॉलेज निदेशक डा. धीरज परिहार, राजेश डीएमसी, बीके सुमित्रा दीदी, अमिता सिंहमार, धनपति दहिया, डॉ. सुखविंदर दूहन, धर्मचंद, मोनिया सैनी, उमेश, श्यामलाल मेघवाल, राजीव मित्तल, देवराज तोशामिया, प्रमोद शर्मा, डा. मुरलीधर शास्त्री सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर महंत चरण दास महाराज ने कहा कि शिक्षा और सेवा ही समाज को उत्थान की ओर ले जाने वाले दो मुख्य स्तंभ हैं। शिक्षकों का सम्मान समाज की नींव को मजबूत करता है और नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले समाजसेवियों को पहचान देना पूरी मानवता को प्रेरित करने वाला कार्य है। मुख्य अतिथि सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक शिक्षक ना केवल राष्ट्र का निर्माता होता है, बल्कि वह आने वाली पीढिय़ों के चरित्र का निर्माण भी करता है। ऐसे मंचों के माध्यम से जब शिक्षकों और समर्पित समाजसेवियों को सम्मानित किया जाता है, तो इससे समाज में सकारात्मकता और जनसेवा की भावना को बल मिलता है। इस मौके पर हरियाण महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि भिवानी की धरती हमेशा से ही धर्म, शिक्षा और सामाजिक समरसता की प्रतीक रही है। इस प्रकार के भव्य राष्ट्रीय आयोजनों से क्षेत्र का नाम रोशन होता है और युवाओं को समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। महात्मा ज्योबितबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी धर्मचंद शर्मा, महासचिव विजय सिंहमार, उपाध्यक्ष रिंकु ख्यालराम ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य उन सभी विभूतियों की निष्पक्ष कार्यशैली और उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित करना है जो बिना किसी स्वार्थ के समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी और सम्मान समारोह आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान सभी शिक्षकों एवं समाजसेवियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज हित में निरंतर योगदान की कामना की। बॉक्स ये हुए सम्मानित समारोह में सीमा चौधरी, बलदाऊ सिंह श्याम, निरजा अहीरवार, मुरलीधर गुप्ता, सेट कुमार साहू, ब्रिजेश कुमार, मेना कुमारी मान, उर्मिला देवी, मिसेज रेखा, बारिया भूपतभाई, अमित धुपार, अनीता तनेजा, अनुराधा, दीपक कुमार, दीपक वशिष्ठ, डा. अनीता, डा. राज कुमार यादव, कमला गुरेजा, कृष्णा देवी, नीलम कुमारी, नीतू वर्मा, पिंकी, प्रमीला, प्रो. कामना कौशिक, सतीश कुमार, सविता घांघस, शवेता रानी, श्रीभगवान, सुनीता देवी, सुरेंदर कुमार, विजय जांगड़ा, मुकेश कुमार, मनिष कुमार, मोनिका शर्मा, मिल्टी अरोड़ा, रितु, भारती भारद्वाज, दयावती, डा. निकिता खुराना, कंचन बजाज, राम मेहर सिंह जांगड़ा, अनीता रानी, डॉ. राजेश कुमार, अजय सिंह, परम जीत कौर, उमर खान, पवन पांचाल, राजेश कुमार, नरेश कुमार, सतीश राठी, अशोक जैन, हरिश कुमार, सिकंदर, अशोक शर्मा, राम निवास, कमल देव ठाकुर, लालमन चंदेल, मोहिंदर कुमार, राज मल, रमेश कुमार, रतन लाल, सुनील कुमार, भिंदर सिंह, रीना कुमारी, प्रदीप शर्मा, रूपम शर्मा, रोमेश चंदर, अनिल राजपूत, दीपेश्वरी सुरेश जोले, नाना शंकर पाटिल, कुलदीप सिंह सभ्रवाल, अनमोलदीप सिंह, बुध सिंह, वीरपाल अरोड़ा, डॉ. रामचंदर स्वामी, नसीम बानो, राहुल बलिहारा, अनीता पूनिया, दिनेश चंद शर्मा, ममता चौधरी, गीतांजलि वाष्र्णेय, दीपक कुमार भोला, मधु प्रिया चौहान, गीतांजलिवार्ष्णेय, श्रुति त्रिपाठी, जगदीश कुमार, डॉ. प्रीति तिवारी और अरुणा कुमारी राजपूत को सम्मानित किया गया।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026
🙏 स्नेह, सम्मान और संगठनात्मक ऊर्जा से अभिभूत हूँ : अर्चना गुप्ता भाजपा अध्यक्ष भिवानी जिले की लोहारू विधानसभा के बहल अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए हृदय से आभार। आप सभी का स्नेह, विश्वास और उत्साह संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल जी, विधायक श्री कपूर वाल्मीकि जी, भिवानी विधायक श्री घनश्याम सर्राफ जी,श्री सुनील सांगवान जी, श्री कंवर सिंह यादव जी, पूर्व विधायक श्री शशि परमार जी, जिला प्रभारी डॉ. अरविंद यादव जी, जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कौशिक जी, प्रदेश मोर्चा प्रभारी श्री मुकेश गौड़ जी, श्री रवि महमिया जी, श्री संजय राड जी, श्री संजय नेहरा जी एवं श्री अनूप सिंह प्रजापति जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 🙏🏻💐 आप सभी के स्नेह एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार। 🙏🏻🇮🇳 #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #BJPHaryana #Bhiwani #Loharu
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026
भिवानी : इंडिया हाकी टीम की सुपरस्टार खिलाड़ी एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट ईशिका सम्भरवाल स्वागत से अभिभूत पर माँ-बेटी दोनों हुई भावुक ....
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026
भारतीय हाकी टीम की खिलाड़ी और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडलिस्ट ईशिका सम्भरवाल का भिवानी पहुंचने पर स्वागत #bhiwani #hockey #asiangames #viral #reels #shorts #trending #sports #games #trendingshorts #viralvideo #viralshorts
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026
भारतीय हाकी टीम की खिलाड़ी और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडलिस्ट ईशिका सम्भरवाल का भिवानी पहुंचने पर स्वागत #bhiwani #hockey #asiangames #viralvideo #teamindia🇮🇳
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026
महाराजा अग्रसेन जयंती...
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026
भिवानी में रात्रि के समय आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए भिवानी पुलिस ने चलाया रात्रि स्पेशल चेकिंग अभियान।* *पिलानी रोड नाका पर 05 घंटे तक की गई विशेष नाकाबंदी एवं वाहनों की जांच।* *चेकिंग के दौरान 27 वाहनों की जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव के 02 चालान किए गए।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रि के समय आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 03/04.10.2026 की रात्रि 12:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक थाना लोहारू क्षेत्र के पिलानी रोड नाका पर विशेष नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक लोहारू श्री संजीव द्वारा किया गया। रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू, पुलिस लाइन भिवानी, ट्रैफिक पुलिस सहित पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस टीम द्वारा नाका लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 27 वाहनों की चेकिंग की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव के 02 चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक भिवानी के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा रात्रि के समय अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे। पुलिस का उद्देश्य रात्रि के समय यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। जिला पुलिस भिवानी द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026