Public App Logo
सोलन–सुबाथू मार्ग की बदहाली पर फिर उठे सवाल, दयोठी के पास सड़क बनी दलदल सोलन। सोलन–सुबाथू मार्ग की खस्ताहालत को लेकर एक बार फिर लोगों का गुस्सा सामने आया है। बरसात के बीच दयोठी के समीप सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है और कई जगह सड़क दलदल में तब्दील नजर आ रही है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। लगातार बारिश के बीच सड़क की स्थिति और बिगड़ने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से सोलन–सुबाथू मार्ग की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल्द स्थायी सुधार कार्य शुरू करने की मांग की है। #Solan #Subathu #Deothi #RoadCondition #HimachalPradesh #Monsoon #RoadSafety - Shimla Urban News