फ्लाईदुबई फ्लाइट को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के सम्मान में इजरायल में पोस्टर्स लगाए गये हैं। सबसे पहले पोस्टर मुंबई में इजरायली काउंसलेट ने लगवाया था जिसमें लिखा गया था 'थैंक यू कैप्टन स्मित, इजरायलियों की जान बचाने के लिए।' वहीं अब इजरायल में भी एक हाइवे किनारे एक होर्डिंग दिखा है जिसपर हिंदी में 'धन्यवाद नायक' लिखा हुआ है।
इससे पहले मुंबई में इजरायल के कॉन्सुलेट जनरल ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार को शहर में एक बिलबोर्ड लगाकर सम्मानित किया है। उन्हें इजरायल जाने वाली एक फ्लाइट को क्रैश करने की कोशिश को रोकने के लिए धन्यवाद दिया। मुंबई में इजरायल के कॉन्सुलेट जनरल यानीव रेवाच ने शुक्रवार को बिलबोर्ड की एक तस्वीर शेयर की और मच्छार को उनके काम के लिए धन्यवाद दिया। मुंबई में इजरायल के कॉन्सुलेट जनरल यानीव रेवाच ने X पर एक पोस्ट में कहा 'भारत को एक नया हीरो मिला है और इजरायल उनका नाम कभी नहीं भूलेगा। कैप्ट�
Korba, Korba | Oct 5, 2026