हनुमानगढ़: जिले के नेथराना मार्ग पर पुलिस ने 2.79 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज हुआ केस
हनुमानगढ़ जिले के नेथराना सड़क मार्ग पर पुलिस ने 2.79 ग्राम हेरोइन चिटा नशा साहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में चलाई जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई है।