Public App Logo
सभी विवादित परीक्षाएं रद्द, छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत: देवेंद्र नाथ महतो रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार की ओर से JSSC-CGL और TDPL एजेंसी से जुड़ी विवादित परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी 17 दिनों से जारी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की मौजूदगी में उनका अनशन समाप्त कराया गया। स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर देवेंद्र नाथ महतो ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित सत्याग्रह स्थल पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि विवादित परीक्षाओं को रद्द किया जाना छात्र आंदोलन की बड़ी जीत है। उन्होंने आंदोलन में साथ देने वाले छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और मीडिया समेत सभी सहयोगियों का आभार जताया। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अब आंदोलन का अगला चरण पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त नई परीक्षा व्यवस्था लागू कराने को लेकर होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और पैरवी के जरिए नौकरी मिलने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होने तक संघर्ष जारी रहेगा। #DevendraNathMahto #JharkhandStudentMovement #JSSC #JSSCCGL #JPSC #TDPL #JharkhandNews #RanchiNews #StudentMovement #JharkhandStudents #ExamCancellation #HemantSoren #StudentPower #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #JharkhandPolitics - Bariyatu News