दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से की मुलाकात
रांची: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच यह मुलाकात औपचारिक रही।
इस दौरान झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और उनकी पत्नी को भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति-चिह्न और अपनी पुस्तक ‘सदन संवाद’ भेंट की।
रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है।
बताया गया कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी के साथ पिछले दो दिनों से रांची के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
#JharkhandAssembly #Ranchi #RabindraNathMahato #VijendraGupta #DelhiAssembly #JharkhandNews #RanchiNews #JharkhandPolitics #AssemblyNews #PoliticalNews #LatestNews #BreakingNews #LoktantraBharat