सपा ने नानपारा में निकाला ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार "लोकतंत्र बचाओ सप्ताह" (2 से 8 अक्टूबर)
283 विधानसभा क्षेत्र नानपारा में "वोट बचाओ-देश बचाओ" पैदल मार्च निकाला गया।
पूर्व राष्ट्रीय सचिव (सपा महिला सभा) शाहिस्ता परवीन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, उन पर मुकदमा दर्ज करने, गिरफ्तारी और वोट चोरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान सपा नानपारा इकाई अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सोनी, महासचिव कृपाराम यादव, डॉ. तनवीर आलम, मुन्ना राईनी, बिनोद यादव, बलहा ब्लॉक अध्यक्ष बालकेश यादव, रूपैडिहा नगर अध्यक्ष शब्बीर अहमद, नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू यादव, रईस अहमद सभासद, कन्हैया लाल लोधी, मो. रासिद समेत कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।