तहसील ग्राउंड से जिला प्रशासन के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश, राज्यमंत्री लखन पटेल व धर्मेंद्र लोधी हुए शामिल
दमोह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह 11 बजे हर घर तिरंगा अभियान के तहत तहसील ग्राउंड से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ तहसील ग्राउंड से हुआ, जो को-ऑपरेटिव बैंक चौराहा, बस स्टैंड चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर और आंबेडकर चौक होते हुए पुनः तहसील ग्राउंड पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
यात्रा में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, आनंद विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, उपाध्यक्ष डॉ. मंजु कटारे सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और एसपी आनंद कलादगि भी यात्रा में मौजूद रह�
Damoh, Damoh | Aug 13, 2026