Public App Logo
भारी बारिश से पंच केदार के प्रसिद्ध कल्पेश्वर नाथ मंदिर को नुकसान, स्थानीय लोग जुटे सफाई कार्य में!! कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भूस्खलन, भारी मलबा घुसा!! पंच केदारों में प्रसिद्ध भगवान कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में देर रात हुई तेज बारिश के बाद भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा आ गया। अचानक पहाड़ी से मलबा आने के कारण मंदिर परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर में जमा मलबे को हटाने तथा सफाई कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि रात में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आसपास की पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और मिट्टी बहकर मंदिर परिसर तक पहुंच गई। इससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मलबे के कारण मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। मंदिर समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि देर रात हुई तेज बारिश के कारण अचानक भारी मात्रा में मलबा मंदिर परिसर में पहुंच गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से परिसर में जमा मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। भूस्खलन की घटना के बाद क्षेत्र में बारिश से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं राहत कार्य तत्काल कराने की मांग की है। - Rudraprayag News