नंदानगर जाने वाली सड़क चट्टान टूटने से अवरुद्ध, यात्री फंसे!!
नंदप्रयाग से नंदानगर जाने वाली सड़क पर थिरपाक-छीडीया के पास पहाड़ी से चट्टान टूटने के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। चट्टान टूटने की घटना करीब दोपहर 1 बजे के आसपास हुई।
मार्ग बंद होने के कारण नंदानगर की ओर जाने वाले कई यात्री और वाहन मौके पर फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, चट्टान सड़क पर आने के बाद से अभी तक यातायात सुचारु नहीं हो पाया है।