छत सही करा रही व्यापारी नेता की पत्नी को दबंगों ने मारपीट कर छत से फेंकने का आरोप
घर की छत पर बाउंड्री वॉल बनवा रही व्यापारी नेता सुरेंद्र वर्मा की पत्नी को दबंगों ने छत से फेंका । जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है । मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्यापुरी निराला नगर का बताया जा रहा है
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला के पति सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी स्वयं की छत पर एक बाउंड्री वॉल उठनी थी जिसमें मिस्त्री लगाया गया था और पत्नी देखभाल कर रही थी इतने में पड़ोसी छोटे और गुलजार सहित उसका बड़ा भाई पहले तो बांस से हमला किया फिर इस बांस से महिला को छत से नीचे धकेल दिया। खबर लिखने जाने तक महिला का उपचार जिला अस्पताल में चालू है।