सोनकच्छ। देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बीघा खेत में उगाई जा रही गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 354 गांजे के पौधे, जिनका कुल वजन करीब 686 किलोग्राम बताया गया है, जब्त किए हैं।
मामला काछीपुराडिया गांव का है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेम सिंह पिता चंद्र सिंह कुशवाहा ने गांव से दूर स्थित अपने खेत में गांजे की फसल उगा रखी थी। थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट को मुखबिर से अवैध खेती की सूचना मिली थी।
खेत दूरस्थ क्षेत्र में होने के कारण पुलिस ने पहले ड्रोन कैमरे की मदद से खेत की तस्दीक करवाई। ड्रोन फुटेज में गांजे के पौधे दिखाई देने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खेत से गांजे के पौधों को जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया। पुलिस की कार्रवाई सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई, जो देर रात तक चली। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews
Dewas Nagar, Dewas | Oct 3, 2026