देवास। नवरात्रि पर्व को लेकर देवास में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष 11 अक्टूबर से पुलिस परेड ग्राउंड पर मीना बाजार लगाया जाएगा। महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल और नगर निगम अधिकारियों ने मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
महापौर प्रतिनिधि ने बताया कि मीना बाजार के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुमति ले ली गई है। लाइट, दुकानें और अन्य व्यवस्थाओं के टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों को 8 अक्टूबर तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगर निगम की ओर से भी कुछ स्टॉल लगाए जाएंगे।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews